Ram Lalla Surya Tilak Updates : अयोध्या में राम लला का हुआ सूर्यतिलक, दिखा अद्भुत नजारा – NDTV India

Spread the love

Ram Mandir Ram Navami 2024 Updates: प्रभु श्री राम का हुआ सूर्यतिलक

Ram Navami 2024 Updates: देश में आज रामनवमी (Ram Navami 2024) मनाई जा रही है. इस मौके पर अयोध्या में आज राम लला का सूर्यतिलक हुआ. इस अद्भुत नजारे को देखने के लिए बड़ी संख्या में प्रभु श्री राम के भक्त भी मंदिर प्रागण में मौजूद थे. इससे पहले रामनवमी के मौके पर पीएम मोदी ने भी देशवासियों को बधाई दी थी. उन्होंने इस अवसर को बेहद खास बताया. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने इसे लेकर एक पोस्ट भी साझा किया है. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है कि यह पहली रामनवमी है, जब अयोध्या के भव्य और दिव्य राम मंदिर (Ram Mandir) में हमारे राम लला विराजमान हो चुके हैं. रामनवमी के इस उत्सव में आज अयोध्या (Ayodhya) एक अप्रतिम आनंद में है. 5 शताब्दियों की प्रतीक्षा के बाद आज हमें ये रामनवमी अयोध्या में इस तरह मनाने का सौभाग्य मिला है. यह देशवासियों की इतने वर्षों की कठिन तपस्या, त्याग और बलिदान का सुफल है.
एक अन्य पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा कि देशभर के मेरे परिवारजनों को भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी (Ram Janambhoomi) की अनंत शुभकामनाएं! इस पावन अवसर पर मेरा मन भावविभोर और कृतार्थ है। ये श्रीराम की परम कृपा है कि इसी वर्ष अपने कोटि-कोटि देशवासियों के साथ मैं अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा का साक्षी बना। अवधपुरी के उस क्षण की स्मृतियां अब भी उसी ऊर्जा से मेरे मन में स्पंदित होती हैं।
उधर, बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों ने इस घटना को अंजाम देने से पहले सलमान खान के फॉर्म हाउस से लगभग 13 किलोमीटर दूर रायगढ़ में पनवेल शहर के पास एक घर किराए पर लिया था. पुलिस की जांच में पता चला है कि आरोपियों ने मकानमालिक से एक एग्रीमेंट भी साइन किया था. इसके तहत हर महीने साढ़े तीन हजार रुपये और एकमुश्त 10 हजार रुपये देने की बात तय की गई थी. 
सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग की घटना के बाद पुलिस की 12 टीमें गठित की गई थी. जिन्होंने सीसीटीवी फुटेज से लेकर तमाम माध्यमों से इस मामले की जांच शुरू की और आखिरकार पुलिस ने इस घटना में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. मुंबई के संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) लखमी गौतम ने बताया, ‘‘मानवीय और तकनीकी खुफिया जानकारी के आधार पर अपराध शाखा के दल को सूचना मिली कि आरोपी गुजरात में थे, जिसके बाद उन्हें पकड़ने के लिए दो दलों का गठन किया गया.”

नलबाड़ी की सभा के बाद मुझे अयोध्या में रामलला के सूर्य तिलक के अद्भुत और अप्रतिम क्षण को देखने का सौभाग्य मिला। श्रीराम जन्मभूमि का ये बहुप्रतीक्षित क्षण हर किसी के लिए परमानंद का क्षण है। ये सूर्य तिलक, विकसित भारत के हर संकल्प को अपनी दिव्य ऊर्जा से इसी तरह प्रकाशित करेगा। pic.twitter.com/QS3OZ2Bag6
Greetings to all on the auspicious occasion of Ram Navami. I appeal to maintain peace, prosperity and development for all.
मुझे पूर्ण विश्वास है कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जीवन और उनके आदर्श विकसित भारत के निर्माण के सशक्त आधार बनेंगे। उनका आशीर्वाद आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। प्रभु श्रीराम के चरणों में कोटि-कोटि नमन और वंदन!
प्रभु श्रीराम भारतीय जनमानस के रोम-रोम में रचे-बसे हैं, अंतर्मन में समाहित हैं। भव्य राम मंदिर की प्रथम रामनवमी का यह अवसर उन असंख्य राम भक्तों और संत-महात्माओं को स्मरण और नमन करने का भी है, जिन्होंने अपना पूरा जीवन राम मंदिर के निर्माण के लिए समर्पित कर दिया।
देशभर के मेरे परिवारजनों को भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी की अनंत शुभकामनाएं! इस पावन अवसर पर मेरा मन भावविभोर और कृतार्थ है। ये श्रीराम की परम कृपा है कि इसी वर्ष अपने कोटि-कोटि देशवासियों के साथ मैं अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा का साक्षी बना। अवधपुरी के उस क्षण की स्मृतियां…
यह पहली रामनवमी है, जब अयोध्या के भव्य और दिव्य राम मंदिर में हमारे राम लला विराजमान हो चुके हैं। रामनवमी के इस उत्सव में आज अयोध्या एक अप्रतिम आनंद में है। 5 शताब्दियों की प्रतीक्षा के बाद आज हमें ये रामनवमी अयोध्या में इस तरह मनाने का सौभाग्य मिला है। यह देशवासियों की इतने…
पढ़ें देश-विदेश की ख़बरें अब हिन्दी में (Hindi News) | चुनाव 2024 (Elections 2024) के लाइव अपडेट के लिए हमें फॉलो करें. और जानें इलेक्शन शेड्यूल (Election Schedule ) NDTV India पर.
लाइव खबर देखें:
फॉलो करे:
………………………….. Advertisement …………………………..

source

Previous post Lok Sabha Election 2024 Phase 1 Voting Date: पहले चरण की वोटिंग कब होगी, कितने बजे शुरू? – Jansatta
Next post BEd vs BTC : बीएड बनाम बीटीसी नामले पर बड़ा फैसला! शिक्षक बनने पर हुआ दोबारा नया निर्णय! – Allahabad University Family

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *