PM Modi Watched Surya Tilak: रामनवमी के अवसर पर आज अयोध्या के राम मंदिर में रामलला का सूर्य तिलक किया गया। वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी ने असम के नलबाड़ी में चुनावी जनसभा को संबोधित करने के बाद हेलीकॉप्टर में इस अभिषेक को अपने टैब पर देखा। इस दौरान पीएम मोदी भाव विभोर नजर आए। उन्होंने अपने जूते उतारकर रखे हुए थे और एक हाथ अपने सीने पर लगाकर रामलला की आराधना में लीन नजर आए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि नलबाड़ी की सभा के बाद मुझे अयोध्या में रामलला के सूर्य तिलक के अद्भुत और अप्रतिम क्षण को देखने का सौभाग्य मिला। श्रीराम जन्मभूमि का ये बहुप्रतीक्षित क्षण हर किसी के लिए परमानंद का क्षण है। ये सूर्य तिलक, विकसित भारत के हर संकल्प को अपनी दिव्य ऊर्जा से इसी तरह प्रकाशित करेगा।
पीएम ने आगे लिखा कि करोड़ों भारतीयों की तरह, यह मेरे लिए बहुत भावनात्मक क्षण है। अयोध्या में भव्य राम नवमी ऐतिहासिक है। यह सूर्य तिलक हमारे जीवन में ऊर्जा लाए और यह हमारे राष्ट्र को गौरव की नई ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रेरित करे।
#WATCH | PM Narendra Modi watched the Surya Tilak on Ram Lalla after his rally in Nalbari, Assam
"Like crores of Indians, this is a very emotional moment for me. The grand Ram Navami in Ayodhya is historic. May this Surya Tilak bring energy to our lives and may it inspire our… pic.twitter.com/hA0aO2QbxF
रामनवमी के अवसर पर बुधवार को अयोध्या में शीशे और लेंस वाली एक विस्तृत प्रणाली के जरिये रामलला का ‘सूर्य तिलक’ किया गया। इस यंत्र के माध्यम से सूर्य की किरणें राम की मूर्ति के माथे तक पहुंची थीं। 22 जनवरी को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटन किए गए नए मंदिर में राम मूर्ति की प्रतिष्ठा के बाद यह पहली राम नवमी है। मंदिर के प्रवक्ता प्रकाश गुप्ता ने कहा कि लगभग चार से पांच मिनट तक सूर्य तिलक के दर्शन किए गए, जिसमें सूर्य की किरणें सीधे राम लाल की मूर्ति के माथे पर केंद्रित थीं।
नलबाड़ी में एक जनसभा में पीएम मोदी ने ‘जय श्री राम’ के नारे लगवाए। पीएम मोदी ने कहा कि प्रभु श्रीराम का सूर्य तिलक हो रहा है तो हमारे मोबाईल की रोशनी भेज रहे हैं। स्टेज पर मौजूद असम के सीएम हिंमत बिस्वा सरमा ने भी अपनी मोबाइल फोन की फ्लैशलाइट ऑन कर दी थी। पीएम मोदी ने आगे कहा कि ऐसा समय 500 साल के बाद आया है जब भगवान राम अपने घर में अपना जन्मदिन मना रहे हैं।
