Lok Sabha Election 2024: यूपी में चौथे चरण में इन सीटों पर होगा मतदान, आज जारी होगी अधिसूचना.. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Spread the love

लोकसभा चुनाव के लिए चौथे चरण की अधिसूचना गुरुवार को जारी होगी। चौथे चरण में प्रदेश के 13 लोकसभा क्षेत्रों और ददरौल विधानसभा उप चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। नामांकन की अंतिम तिथि 25 अप्रैल है। चौथे चरण के लिए 13 मई को मतदान होगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि नामांकन पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे के मध्य किए जा सकेंगे।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। लोकसभा चुनाव के लिए चौथे चरण की अधिसूचना गुरुवार को जारी होगी। चौथे चरण में प्रदेश के 13 लोकसभा क्षेत्रों और ददरौल विधानसभा उप चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। नामांकन की अंतिम तिथि 25 अप्रैल है। चौथे चरण के लिए 13 मई को मतदान होगा।

loksabha election banner

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि नामांकन पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे के मध्य किए जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि चतुर्थ चरण में शाहजहांपुर (अजा), खीरी, धौरहरा, सीतापुर, हरदोई (अजा), मिश्रिख (अजा), उन्नाव, फर्रूखाबाद, इटावा (अजा), कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर, बहराइच (अजा) लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के साथ ही शाहजहांपुर जिले की ददरौल विधान सभा के उप निर्वाचन के लिए चुनाव होगा। 

उन्होंने बताया कि चतुर्थ चरण की 13 लोकसभा सीटों के लिए नामांकन भरने की अंतिम तिथि 25 अप्रैल है। नामांकन पत्रों की जांच 26 अप्रैल को की जाएगी। नाम वापसी की अंतिम तिथि 29 अप्रैल है, जबकि मतदान 13 मई को होगा। 
चौथे चरण के 13 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 2.46 करोड़ मतदाता हैं, जिसमें 1.31 करोड़ पुरुष मतदाता, 1.15 करोड़ महिला मतदाता हैं। इन निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 16334 मतदान केंद्र और 26588 मतदेय स्थल (पोलिंग बूथ) हैं। वहीं, दद्रौल विधानसभा क्षेत्र में कुल 3.72 लाख मतदाता है, जिसमें 1.99 लाख पुरुष मतदाता तथा 1.72 लाख महिला मतदाता है।
यह भी पढ़ें: ‘गुनहगारों के पाप धोते-धोते भाजपा मैली हो गई है…’, सपा मुखिया अखिलेश यादव का तंज; जयंत चौधरी पर भी साधा निशाना
यह भी पढ़ें: मुस्लिम मतों पर सपा-बसपा में खींचतान, कमल का बंटवारे पर ध्यान; बाबरी मस्जिद निर्माण वाले बयान से क्या होगा असर…

source

Previous post मोदी के बयान पर अमेरिका बोला- बीच में नहीं पड़ेंगे: भारत-पाकिस्तान तनाव से बचें; PM ने कहा था- आज भारत आतंकि… – Dainik Bhaskar
Next post Lok Sabha Election 2024: देवभूमि के राजनीतिक समर में कसौटी पर यह 11 मुद्दे, मतदाताओं पर दिखाई दे रहा असर.. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *