लखनऊ. उत्तर प्रदेश में मौसम बदलने वाला है. यहां दिन के वक्त धूप-छांप का सिलसिला जारी है. दोपहर के वक्त गर्मी की वजह से लोगों का हाल बेहाल है. अब यूपी वालों पर बारिश की भी आफत आने की संभावना है. लखनऊ मौसम विभाग ने आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है. हालांकि आज प्रदेश में मौसम साफ रहने वाला है. लखनऊ में बुधवार को अधिकतम तापमान (-0.8) डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 37.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
उत्तर प्रदेश में लगातार मौसम बदल रहा है. हालांकि पिछले दिनों से देश के अलग-अलग राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है. इसी क्रम में अब यूपी में भी खराब मौसम का असर देखने को मिलेगा. लखनऊ के मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक प्रदेश में 19 अप्रैल को आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. ऐसे में बारिश की वजह से यूपी का मौसम बदल जाएगा. जिसका असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है. बारिश के बादल पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण छा रहे हैं.
आईएमडी ने की यह भविष्यवाणी
लखनऊ आईएमडी के मुताबिक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश होने की संभावना है. इस दौरान तेज हवाओं के साथ बारिश होगी. जिससे फिजाओं में ठंडक घुल जाएगी. इस दौरान प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, कांशीराम नगर, एटा, बिजनौर, गाजियाबाद, आगरा, मथुरा, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, ज्योतिबाफुले नगर, मुरादाबाद, फिरोजाबाद, महामाया नगर में बारिश होने की संभावना जताई गई है.
कहां कितना रहा तापमान
यूपी की राजधानी लखनऊ में बुधवार को अधिकतम तापमान (-0.8) डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 37.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हरदोई में अधिकतम तापमान 37 न्यूनतम 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. कानपुर में अधिकतम तापमान 39.4 न्यूनतम 27.4 डिग्री सेल्सियस, लखीमपुर खीरी में अधिकतम तापमान 37 न्यूनतम 25.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
.
Tags: Mausam News, UP weather alert, Weather Update
प्रभु श्रीराम के रंग में डूबा छपरा…प्रभु श्रीराम, महादेव का रौद्र रूप रहा आकर्षण का केंद्र, देखें PHOTOS
दुबई में एक दिन में हुई इतनी बारिश, जितनी 75 सालों में नहीं हुई…PHOTOS में देखें सुपर पावर का सरेंडर
याद है MP का ये जिला, जहां दो साल पहले रामनवमी पर लगा था कर्फ्यू, Photos में देखिए आज के हालात
जितेंद्र के आते ही हड़बड़ा गए थे शशि कपूर, 100 रुपए में साइन कर ली फिल्म, बोले- 'किसी को मत बताना इज्जत डूब जाएगी'
Photos: 'हमारी औरत से इश्क लड़ाता है, छोड़ेंगे नहीं..,' 1200KM दूर से आए देवर को रिश्तेदारों ने दी खौफनाक सजा
5 अफेयर, 3 शादियां और 'पूर्व प्रधानमंत्री' से गहरा रिश्ता, फिर भी उम्रभर प्यार को तरसी एक्ट्रेस, 72 साल में भी अकेले…
नैनीताल जाकर नहीं की ये 5 चीजें तो समझें बेकार गई ट्रिप, आज ही करें प्लान
यहां 'स्वर्ग की सीढ़ी' पर दीप जलाकर होती है अनूठी महाआरती, रखे जाते हैं हजारों जवारे, जानें मान्यता
उदयपुर में दिखेगा ये खूबसूरत नजारा, स्वर्ग जैसी होगी अनुभूति! कई फिल्मों की हो चुकी है शूटिंग
