Lok Sabha Election Live Updates: 'BJP फैला रही है नफरत', केरल में बोले राहुुल गांधी – ABP न्यूज़

Spread the love

Lok Sabha Election 2024 Highlights: लोकसभा चुनाव इस बार सात चरण में हो रहा है. पहले चरण का मतदान शुक्रवार (19 अप्रैल, 2024) को है. इस दौरान 102 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी. मतदान सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा, जबकि दूसरे चरण के लिए गुरुवार (18 अप्रैल, 2024) से प्रचार शुरू हो गया. 
आगे दूसरे चरण के लिए 26 अप्रैल, तीसरे चरण के लिए सात मई, चौथे चरण के लिए 13 मई, पांचवें चरण के लिए 20 मई, छठे चरण के लिए 25 मई और सातवें चरण के लिए एक जून, 2024 को मतदान होगा, जबकि नतीजों की घोषणा चार जून, 2024 को होगी. इस बार एक तरफ बीजेपी के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) है तो दूसरी तरफ कांग्रेस, टीएमसी, सपा, उद्धव ठाकरे की शिवसेना, शरद पवार की एनसीपी, आम आदमी पार्टी (AAP) और लेफ्ट सहित कई दलों वाला विपक्षी गठबंधन इंडिया है.
एनडीए और इंडिया अलायंस के अलावा आम चुनाव के सियासी मैदान में असदुद्दीन ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM), तेलंगाना के पूर्व सीएम केसीआर की बीआएरस (BRS) और बसपा (BSP) सहित कई दल ऐसे हैं, जो कि किसी भी गठबंधन का हिस्सा नहीं है. कार्ड सेक्शन में जानिए ताजा अपडेट्स:
Hyderabad | On a video showing Hyderabad BJP candidate Madhavi Latha allegedly pretending to shoot an arrow at the mosque in Hyderabad during Ram Navami yatra, AIMIM chief Asaduddin Owaisi says, “People of Hyderabad had seen BJP’s intentions. They will not acept BJP-RSS’ vulgur… pic.twitter.com/Ur2Skovxrb
पेशे से बैरिस्टर और हैदराबाद से एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से ऐन पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की कैंडिडेट (हैदराबाद से) की कड़ी निंदा (राम नवमी रैली के दौरान एक धार्मिक स्थल की ओर तीर चलाने के आपत्तिजनक इशारे को लेकर) की है. वह इसके अलावा टी राजा सिंह पर भी बुरी तरह भड़के. उन्होंने इस सिलसिले में चुनाव आयोग (ईसी), हैदराबाद पुलिस के कमिश्नर, डीईओ और सीईओ की चुप्पी पर सवाल उठाया है.
हैदराबाद से सांसद और एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी शुक्रवार (19 अप्रैल, 2024) दोपहर दो बजे लोकसभा चुनाव 2024 के लिए नामांकन दाखिल करेंगे. लकड़ी का पुल इलाके में हैदराबाद कलेक्टर ऑफिस में इसे जमा करेंगे. वह इसके अलावा मक्काह मस्जिद में जुमे की नमाज भी अदा करेंगे.  
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केरल में बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि वो नफरत फैला रही है.
AAP नेता संजय सिंह ने कहा कि 2024 का लोकसभा का चुनाव आख़िरी चुनाव है. इस बार अगर गलती से भी नरेंद्र मोदी की सरकार आ गई तो ये देश का संविधान बदल देंगे. ये लोग चुनाव और आरक्षण ख़त्म कर देंगे. युवाओं, किसानों और महिलाओं के अधिकारों को छीन लेंगे. इस बात की आशंका हर दिन मज़बूत हो रही है.
2024 का लोकसभा का चुनाव आख़िरी चुनाव है। इस बार अगर गलती से भी नरेंद्र मोदी की सरकार आ गई तो ये देश का संविधान बदल देंगे।

ये लोग चुनाव और आरक्षण ख़त्म कर देंगे। युवाओं, किसानों और महिलाओं के अधिकारों को छीन लेंगे। इस बात की आशंका हर दिन मज़बूत हो रही है।

@SanjayAzadSln pic.twitter.com/dd6Cv8wekH

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने केरल में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनमें हिम्मत नहीं है कि वो अमेठी से चुनाव लड़े. ऐसा इसलिए, क्योंकि वो पिछली बार चुनाव हार गए थे. 
यूपी की पूर्व सीएम मायावती ने लोगों से वोट करने की अपील की. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ” देश में 18वीं लोकसभा हेतु सात चरणों में हो रहे आमचुनाव में कल मतदान के पहले चरण से ही, ’पहले मतदान, फिर जलपान’ के संकल्प के साथ अपने वोट के बहुमूल्य संवैधानिक अधिकार का निर्भय होकर इस्तेमाल करके देश में ग़रीबों, मेहनतकशों, वंचितों की बहुजन-हितैषी सरकार चुनें, यही पुरज़ोर अपील.” 
1. देश में 18वीं लोकसभा हेतु सात चरणों में हो रहे आमचुनाव में कल मतदान के पहले चरण से ही, ’पहले मतदान, फिर जलपान’ के संकल्प के साथ अपने वोट के बहुमूल्य संवैधानिक अधिकार का निर्भय होकर इस्तेमाल करके देश में ग़रीबों, मेहनतकशों, वंचितों की बहुजन-हितैषी सरकार चुनें, यही पुरज़ोर अपील।

झारखंड के रांची में विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की 21 अप्रैल की होने वाली रैली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनाती केजरीवाल शामिल होंगी. 
Delhi CM Arvind Kejriwal’s wife Sunita Kejriwal will participate in the INDIA alliance rally to be held on April 21 in Ranchi, Jharkhand. Punjab Chief Minister Bhagwant Mann and AAP MP Sanjay Singh will also participate in this rally of the INDIA alliance: AAP Sources

बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को रत्नागिरी से लोकसभा चुनाव में टिकट दिया है. 
Maharashtra: BJP announces Union Minister Narayan Rane as its candidate from Ratnagiri Sindhudurg Lok Sabha seat.#LokSabhaElections2024 pic.twitter.com/coL2BbGCOo

लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण के लिए गजट अधिसूचना जारी कर दी गई है. चुनाव के चौथे चरण में 10 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की 96 संसदीय सीटों पर चुनाव होंगे. इस चरण की सभी 96 सीटों पर 13 मई को मतदान होगा.  अधिसूचना होने के बाद अब 25 अप्रैल तक उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे. 
 

source

Previous post ABP-CVoter Opinion Poll: Congress To Score Past BRS In Telangana Again? BJP Likely To Be No. 2 In LS Polls – ABP Live
Next post Lok Sabha Pre-Poll Survey: Can Congress Turn The Tables In Haryana? Check This Opinion Poll – Oneindia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *