Lok Sabha Election 2024: ये हैं पहले चरण के 'धन कुबेर', सबसे कम संपत्ति वालों को भी जानें, इन प्रत्याशियों क.. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Spread the love

Lok Sabha Election 2024 लोकसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को होगी। चार जून को मतगणना होगी। पहले चरण में कुल 1625 प्रत्याशी मैदान में हैं। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी नकुल नाथ पहले चरण के सबसे अमीर प्रत्याशी हैं। आइए जानते हैं पहले चरण के सबसे अमीर और सबसे कम संपत्ति वाले प्रत्याशियों के बारे में…
चुनाव डेस्क, नई दिल्ली। 17 अप्रैल यानी आज शाम को पहले चरण का प्रचार अभियान थम गया है। 21 राज्यों की 102 लोकसभा सीटों पर 1625 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। 19 अप्रैल को इन सीटों पर चुनाव होगा। चुनाव में कई धन कुबेर भी उतरे हैं। वहीं कुछ प्रत्याशी ऐसे भी हैं जिनकी संपत्ति कुछ सौ रुपये है। उन्होंने अपनी संपत्ति की घोषणा अपने चुनावी शपथ पत्र में की है। जानते हैं पहले चरण के तीन सबसे रईस और सबसे कम संपत्ति वाले प्रत्याशियों के बारे में…

loksabha election banner

नकुल नाथ

मध्य प्रदेश की छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी नकुल नाथ पहले चरण के सबसे अमीर प्रत्याशी हैं। नकुल के पास 716 करोड़ से अधिक की संपत्ति है। 2019 लोकसभा चुनाव में नकुल नाथ ने छिंदवाड़ा सीट से पहली बार सांसद का चुनाव जीता था। इस बार वे दूसरी बार चुनाव मैदान में हैं। नकुल नाथ मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के बेटे हैं।

अशोक कुमार

तमिलनाडु की इरोड लोकसभा सीट से एआईएडीएमके प्रत्याशी अशोक कुमार सबसे अमीर प्रत्याशियों में से एक हैं। इनके पास 662 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है। अशोक कुमार की मां पूर्व सांसद रह चुकी हैं। उनकी सास विधायक हैं। अशोक कुमार की पत्नी वास्तुकार हैं। कोयंबटूर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले अशोक कुमार ने अमेरिका से एमबीए की पढ़ाई की है।
यह भी पढ़ें: अकाली दल ने किया ‘खेला’: पार्टी के विलय के बाद भी इस दिग्गज नेता के बेटे को नहीं दी टिकट, अब भाजपा पर निगाहें; क्या खेलेगी बड़ा दांव?

देवनाथन यादव

तमिलनाडु की शिवगंगा सीट से भाजपा प्रत्याशी देवनाथन यादव की गिनती भी अमीर प्रत्याशियों में होती है। यादव के पास 304 करोड़ से अधिक की संपत्ति है। वे पहले चरण के तीसरे सबसे अमीर प्रत्याशी हैं। चेन्नई के टी नगर के रहने वाले देवनाथन यादव एक बिजनेसमैन हैं। देवनाथन यादव ने अमेरिका से पीएचडी भी की है।

सबसे कम संपत्ति वाले प्रत्याशी

पहले चरण के चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे 10 प्रत्याशियों ने अपनी संपत्ति नहीं घोषित की है। पहले चरण में सबसे कम संपत्ति घोषित करने वाले तीनों ही प्रत्याशी निर्दलीय हैं। तमिलनाडु की थूथुकुडी लोकसभा निर्वाचन सीट से निर्दलीय प्रत्याशी पोनराज के. मैदान में हैं। उन्होंने अपनी संपत्ति 320 रुपये घोषित की है।
इसी तरह महाराष्ट्र के रामटेक से निर्दलीय प्रत्याशी कार्तिक गेंदलालजी डोके की संपत्ति 500 रुपये है। तमिलनाडु की ही चेन्नई उत्तर सीट से निर्दलीय प्रत्याशी सूरियामुथु ने संपत्ति शपथ पत्र के मुताबिक 500 रुपये है।
यह भी पढ़ें: अधिकारियों को भा रही सियासी राह! वो पूर्व IAS और IPS अधिकारी जो लोकसभा चुनाव में आजमा रहे किस्मत, जानिए इनके बारे में

source

Previous post Opinion Poll 2024: Bihar, Maharashtra, West Bengal में कौन मारेगा बाजी? | Lok Sabha Elections 2024 वीडियो – हिन्दी न्यूज़ … – NDTV India
Next post Loksabha Elections 2024: Telangana में फंड्स को लेकर CM Revanth Reddy ने PM Modi पर लगाया ये आरोप – Jansatta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *