Lok Sabha Elections 2024: पहले चरण की वोटिंग से पहले बसपा सुप्रीमो मायावती ने की खास अपील, कही ये बात – ABP न्यूज़

Spread the love

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग से पहले बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने मतदाताओं से बड़ी संख्या वोट डालने की अपील की है. उन्होंने मतदाताओं से कहा कि वो सबसे पहले अपने मताधिकार का प्रयोग करें यही बाबा साहब के प्रति श्रद्धांजलि होगी. इसके साथ ही उन्होंने चुनाव आयोग से भी निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग की. 
बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक्स पर लिखा, ‘देश में 18वीं लोकसभा हेतु सात चरणों में हो रहे आमचुनाव में कल मतदान के पहले चरण से ही, ’पहले मतदान, फिर जलपान’ के संकल्प के साथ अपने वोट के बहुमूल्य संवैधानिक अधिकार का निर्भय होकर इस्तेमाल करके देश में गरीबों, मेहनतकशों, वंचितों की बहुजन-हितैषी सरकार चुनें, यही पुरज़ोर अपील.’


वोटिंग से पहले मायावती ने की अपील
मायावती ने आगे लिखा, ‘परमपूज्य बाबासाहेब डा भीमराव अम्बेडकर के अनुपम संविधान के तहत बिना किसी भेदभाव के एक वोट का मिला अधिकार ऐसी लोकतांत्रिक शक्ति है जिसके जरिए सत्ता की मास्टर चाबी प्राप्त करके गरीब, कमजोर व उपेक्षित लोग अपना उद्धार खुद करने योग्य बनकर अपनी गरीबी व लाचारी का जीवन दूर कर सकते हैं.
इसीलिए वोट के अधिकार की रक्षा पूरे जी-जान से करनी है. सावधान रहें आपका कोई वोट खरीदा न जा सके, लूटा न जा सके. कोई वोट पड़ने से न रह जाए तथा धनबल, मन्दिर-मस्जिद आदि के नाम पर आपके वोट का गलत इस्तेमाल न हो. वोट जरूर डालें, यही सबसे बड़ा कर्तव्य व बाबा साहेब को श्रद्धांजलि.
निर्वाचन आयोग ने यह लोकसभा चुनाव ’स्वतंत्र, निष्पक्ष, सहभागी, सुगम, समावेशी, पारदर्शी व शान्तिपूर्ण तरीके से संचालन के लिए तैयारियों’ का आश्वासन देश को दिया है, जिसपर खरा उतरने के लिए ख़ासकर सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग व रूलिंग पार्टी द्वारा आचार संहिता का उल्लंघन रोकना जरूरी. 
आपको बता दें कि बहुजन समाज पार्टी इस बार अकेले ही अपने दम पर चुनाव लड़ रही है. बसपा सुप्रीमो के अकेले चुनाव लड़ने से यूपी की लड़ाई त्रिशंकु हो गई है. यही नहीं बसपा के कई प्रत्याशियों ने एनडीए और इंडिया अलाइंस दोनों की मुश्किलें बढ़ाई हुईं हैं. कई सीटों पर बसपा के प्रत्याशी मज़बूत स्थिति में दिख रहे हैं.
Lok Sabha Election 2024: ‘देश में चार बीवियां और चालीस बच्चे नहीं चलेंगे’, बोले- बीजेपी सांसद साक्षी महाराज

source

Previous post PM Modi : मन की बात में बताई मुराद आज पूरी करेंगे प्रधानमंत्री मोदी; पूर्णिया की चुनावी सभा में इसकी भी तैयारी – अमर उजाला
Next post लोकसभा चुनाव के चौथे चरण की 96 सीटों के लिए नामांकन शुरू, जारी हुआ नोटिफिकेशन – Republic Bharat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *