Bihar Loksabha Election: नेता जी से ज्यादा अमीर हैं उनकी पत्नी! कई शहरों में प्रॉपर्टी और खूब गहने – मनी कंट्रोल

Spread the love

Bihar Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव (Loksabha Elections 2024) के लिए नामांकन प्रकिया के बाद लोगों में अपने इलाके के प्रत्याशियों के बारे में जानने की उत्सुकता रहती है। जनता जानना चाहती है कि प्रत्याशियों के पास कितनी संपत्ति है। कहीं दागदार छवि का तो कोई नेता नहीं है। बांका लोकसभा क्षेत्र में दूसरे चरण में मतदान होना है। यहां चुनावी मैदान में I.N.D.I.A. की ओर से पूर्व सांसद जयप्रकाश नारायण यादव (Jai Prakash Narayan Yadav) और NDA के मौजूदा सांसद गिरधारी यादव चुनावी मैदान में हैं और दोनों के बीच कांटे की टक्कर होने वाली है।

26 अप्रैल को मतदाता दोनों की किस्मत का फैसला EVM का बटन दबाकर करेंगे। चलिए इस खबर में आपको I.N.D.I.A. के प्रत्याशी जयप्रकाश नारायण यादव की संपत्ति के बारे में बताते हैं कि वे कितने चल-अचल संपत्ति के स्वामी हैं।

बता दें कि जयप्रकाश नारायण यादव ने पटना से MA और LLB की भी डिग्री हासिल की है। इनकी उम्र 70 साल है और जमुई के रहने वाले हैं। जयप्रकाश नारायण यादव ने नामांकन के दौरान, जो हलफनामा दायर किया, उसके मुताबिक पति-पत्नी दोनों करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं।

हालांकि, इन पर कोई आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं है। जयप्रकाश यादव ने बताया कि उनके पास कैश में 95 हजार और उनकी पत्नी के पास 75 हजार रुपए हैं।

प्रत्याशी से ज्यादा उनकी पत्नी अमीर

विपक्ष के प्रत्याशी जयप्रकाश नारायण यादव के बैंक अकाउंट में 9 लाख 22 हजार 555 रुपए और पत्नी के खाते में 22 लाख 11 हजार 104 रुपए जामा हैं। दो चार पहिया वाहन के भी मालिक हैं, जिसकी कीमत 12.50 लाख है।

इनके पास 8 लाख 47 हजार 675 रुपए के जेवर हैं, जबकि इनकी पत्नी के पास 65 लाख 42 हजार 29 रुपए के जेवरात हैं। साथ ही पत्नी के नाम 9 लाख 50 हजार 456 रुपए के दो शेयर भी है।

जयप्रकाश नारायण यादव के नाम 3 करोड़ 81 लाख 56 हजार 750 रुपए का चल-अचल संपत्ति है। जबकि पत्नी के नाम 15 लाख 50 हजार की चल-अचल की संपत्ति है। जयप्रकाश नारायाण यादव के नाम पर 5 करोड़ 31 लाख 56 हजार 750 रुपए और पत्नी के नाम 1 करोड़ 20 लाख 50 हजार 690 रुपए का घर और अपार्टमेंट है, जो पटना, गाजियाबाद और गुड़गांव में हैं। बैंकों का 1 लाख 11 हजार 200 रुपए कर्ज भी बकाया है।

संपत्ति में हुई 86 लाख की बढ़ोतरी

जयप्रकाश नारायण यादव के अस्थाई संपत्ति में करीबन 86 लाख की बढ़ोतरी हुई है। वहीं कर्ज की बात करें, तो इसमें भी इजाफा हुआ है। 2019 के लोकसभा में उनकी कुल संपत्ति 6.87 करोड़ रुपए के करीब थी, जबकि 2024 में बढ़कर 7.73 करोड़ रुपए के आस-पास हो गई है।

2019 के शपथ पत्र में उन्होंने पटना, गाजियाबाद, गुड़गांव में मकान की जानकारी दी थी, इसमें किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं है। जय प्रकाश नारायण यादव के पास मात्र 125 ग्राम ज्वेलरी है, जबकि उनकी पत्नी कविता के पास 963 ग्राम ज्वैलरी है। साथ ही 3 करोड़ 97 लाख की कृषि भूमि है।

रिपोर्ट: दीपक कुमार
Tags: #elections #India Elections #Indian general election #Local 18 #Loksabha elections 2024
First Published: Apr 18, 2024 5:08 PM
हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।

source

Previous post Lok Sabha Elections 2024 BJP led NDA will romp back to power with over 360 seats shows opinion poll – Zee Business
Next post C Voter Opinion Poll: What is the vote division in Maharashtra? Lok Sabha Elections 2024 – ABP Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *