LIVE Voting Lok Sabha Election 2024 News Updates: आज सुबह 7 बजे से लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान शुरू हो गया है। वोटिंग के चलते सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद है।
Lok Sabha Election 2024 Voting LIVE Updates: लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान आज यानी 19 अप्रैल को होने जा रहा है। इस चरण में वोटिंग 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 लोकसभा सीटों पर होने जा रही है।
इसमें राजस्थान की 12, उत्तर प्रदेश में 8, मध्य प्रदेश में 6, बिहार में 4, पश्चिम बंगाल में 3, असम और महाराष्ट्र में 5, मणिपुर में 2 और त्रिपुरा, जम्मू कश्मीर तथा छत्तीसगढ़ में एक-एक सीट पर मतदान होना है।
इसके अलावा तमिलनाडु (39), मेघालय की (2), उत्तराखंड (5), अरुणाचल प्रदेश (2), अंडमान निकोबार द्वीप समूह (1), मिजोरम (1), नगालैंड (1), पुडुचेरी (1), सिक्किम (1) और लक्षद्वीप (1) की सभी लोकसभा सीट पर मतदान होगा।
असम से कांग्रेस सांसद और जोरहाट लोकसभा सीट से उम्मीदवार गौरव गोगोई ने लोगों से मतदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आज एक महत्वपूर्ण दिन है और मैं सभी से अपील करता हूं कि वे अपने घरों से बाहर आएं और देश के लोकतंत्र और संस्कृति को बचाने के लिए अपना वोट डालें।
#WATCH | Assam: Congress MP and candidate from Jorhat Lok Sabha seat, Gaurav Gogoi says “It is an important day today and I appeal to everyone to come out of their houses and cast their votes to save the democracy and the culture of the country…”#LokSabhaElections2024 pic.twitter.com/y7Gbb8ARtz
तुरा, वेस्ट गारो हिल्स से मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के संगमा वोट डालने पहुंचे। संगमा ने वोट डालने से पहले कहा- मैं यहां 6:30 पर आया तो मैंने देखा सुबह से मतदान केंद्र पर भीड़ लगी है। ये देख कर मुझे अच्छा लगा। मैंने अपने कर्मचारियों को भी वोट डालने के लिए भेज दिया है, मैं मतदान केंद्र तक खुद गाड़ी चला कर आया हूं।
केंद्रीय मंत्री और बीकानेर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार अर्जुन राम मेघवाल ने अपना वोट डालने से पहले कहा, “आज लोकतंत्र का पर्व है। आज का दिन इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि आज प्रथम चरण के 102 सीटों पर मतदान है। राजस्थान की 12 सीटों पर मतदान है। बीकानेर उसमें शामिल है। प्रथम चरण से विकसित भारत की एक मजबूत नींव रखी जाएगी। इसलिए सभी वोट जरूर डालें।
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ ने वोट डालने से पहले कहा, “मुझे छिंदवाड़ा की जनता पर पूरा विश्वास है…वो पिछले 44 साल के इतिहास के सबसे बड़े गवाह हैं और मुझे उम्मीद है कि वे सच्चाई का साथ देंगे।” बता दें कि छिंदवाड़ा से कांग्रेस की टिकट पर कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ चुनावी मैदान में हैं। उनके सामने भाजपा ने विवेक बंटी साहू को मैदान में उतारा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मतदान को लेकर एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट किया। पीएम मोदी ने लिखा, लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव आज से शुरू हो रहा है। लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में 21 राज्यों और संघ शासित प्रदेशों की 102 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। इन सभी सीटों के मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं। पहली बार वोट देने जा रहे अपने युवा साथियों से मेरी यह विशेष अपील है कि वे भारी संख्या में मतदान करें। लोकतंत्र में हर वोट कीमती है और हर आवाज का महत्त्व है।
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और पीलीभीत लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी ने कहा, आज मतदान का दिन है। ज्यादा से ज्यादा अपने मत का प्रयोग करें। प्रधानमंत्री 400 सीटें पार करके तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। मुझे पीलीभीत की जनता का पूरा आशीर्वाद मिलेगा और कमल का फूल प्रचंड बहुमत से खिलेगा।
तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और एआईएडीएमके नेता एडप्पादी के पलानीस्वामी ने सलेम के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। इसके बाद अपनी उंगली पर लगी स्याही को दिखाते हुए लोगों से मतदान करने की अपील की।
वोट डालने के बाद आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि मतदान हमारा कर्तव्य है, हमारा अधिकार है। 100% मतदान होना चाहिए। इसलिए आज मैंने सबसे पहला काम वोट डालने का किया है।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने महाराष्ट्र के नागपुर में एक बूथ पर पहुंचकर मतदान किया। वोट डालने के बाद वह अपनी उंगली पर लगी स्याही को दिखाते हुए बाहर निकले।
लोकसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग कुछ ही देर में शुरू होने वाली है। पहले चरण के चुनाव में आठ केंद्रीय मंत्री, दो पूर्व मुख्यमंत्री और एक पूर्व राज्यपाल भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। 19 अप्रैल को 21 राज्यों की 102 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। पहले चरण में 1625 प्रत्याशी चुनावी समर में उतरे हैं।
लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान शुरू होने से पहले मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि सब कुछ ठीक है। तैयारी वास्तव में दो साल पहले शुरू हुई थी और तैयारियों की एक विस्तृत श्रृंखला है। इसलिए, यह मतदाता सूची तैयार करने से लेकर मतदान केंद्रों को तैयार करने, उनके मार्गों का पता लगाने, बलों की तैनाती तक पहुंचने, संवेदनशील बूथों का पता लगाने और फिर बूथों पर सुविधाएं बनाने तक है, लगभग 16.86 करोड़ मतदाताओं वाले पहले चरण के मतदान के लिए लगभग 1.86 लाख मतदान केंद्रों पर सब कुछ तैयार किया गया है। अब हर मतदान केंद्र पर बड़ी संख्या में मतदाता आकर मतदान करेंगे।
त्रिपुरा की दो लोकसभा सीटों में से पश्चिम त्रिपुरा की सीट पर भी पहले चरण में मतदान होगा, वहां पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आशीष कुमार साहा के बीच हाई वोल्टेज टक्कर देखने को मिलेगी।
राजस्थान के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) उत्कल रंजन साहू ने बताया कि राज्य में लोकसभा चुनाव के पहले व दूसरे चरण के लिए राजस्थान पुलिस के अधिकारियों और जवानों (प्रथम चरण करीब 75,000 एवं द्वितीय चरण में करीब 85,000) के साथ ही केंद्रीय सशस्त्र बल और विशेष सशस्त्र बल की 175 कंपनियां, राजस्थान शहरी- ग्रामीण होमगार्ड के 18 हजार 400 तथा बॉर्डर होमगार्ड के 1600 जवान तैनात किए गए हैं।
कोयंबटूर से तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के. अन्नामलाई चुनावी समर में हैं। शिवगंगा के सांसद कार्ति चिदंबरम फिर से जीत की जुगत में हैं। यहां से उनके पिता सात बार जीते थे, उनका मुकाबला भाजपा के टी देवनाथन यादव और अन्नाद्रमुक के जेवियर दास से है।
राजस्थान में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 12 लोकसभा सीट पर मतदान आज (शुक्रवार को)होगा, जिसके लिए सुरक्षा चाक चौबंद की गई है। इसके तहत पुलिस के 75000 जवान सहित अन्य सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।
नागपुर से भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी मैदान में हैं, जबकि छिंदवाड़ा से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ मैदान में हैं। यह सीट लंबे समय तक कमलनाथ के पास रही और 1980 के बाद से वे नौ बार यहां से जीते।
पहले चरण में राजनीतिक लिहाज से कई चर्चित सीटें भी हैं, इनमें नागपुर, छिंदवाड़ा, पीलीभीत, कोयंबटूर व चेन्नई सेंट्रल आदि प्रमुख हैं।
चुनाव आयोग के लिए भी पहले चरण का चुनाव काफी अहम है, क्योंकि इस चरण में बस्तर, गढ़चिरौली जैसे नक्सल प्रभावित क्षेत्रों सहित पूर्वोत्तर और मतदान के लिहाज से संवेदनशील लोकसभा क्षेत्र शामिल हैं।
चुनाव आयोग ने पर्यवेक्षकों को प्रत्याशियों के मूवमेंट और अफवाह फैलाने वालों पर विशेष नजर रखने को कहा गया है।
पहले चरण का चुनाव राजनीतिक दलों के साथ चुनाव आयोग के लिए भी बड़ी चुनौती है,क्योंकि इनमें बस्तर सहित वह सभी संवेदनशील सीटें है,जहां पोलिंग पार्टियों को काफी मुश्किल से पहुंचाया जाता है। यही वजह है कि आयोग ने पोलिंग पार्टियों के रवाना होने के साथ ही अपने कंट्रोल रूम को भी एक्टिव मोड में डाल दिया है।
चुनाव आयोग ने पहले चरण के चुनाव में लगाए गए पर्यवेक्षकों और मैदानी अमलों को विशेष सतर्कता रखने के निर्देश दिए है।
पहले चरण की इन सभी सीटों पर 19 अप्रैल को मतदान होंगे। पहले दौर में आठ केंद्रीय मंत्री, दो पूर्व मुख्यमंत्री व एक पूर्व राज्यपाल की चुनावी किस्मत का फैसला भी होगा।
इन सीटों पर अब किसी तरह की रैली और चुनावी सभाओं के आयोजन की इजाजत नहीं होगी। हालांकि प्रत्याशियों को इस दौरान बगैर किसी तामझाम के घर-घर जाकर अपना प्रचार करने की अनुमति रहेगी।
उत्तर प्रदेश, बिहार, बंगाल, तमिलनाडु सहित 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की पहले चरण में शामिल 102 लोकसभा सीटों पर बुधवार शाम छह बजे चुनावी शोर थम गया।
चुनाव आयोग के लिए भी पहले चरण का चुनाव काफी अहम है, क्योंकि इस चरण में बस्तर, गढ़चिरौली जैसे नक्सल प्रभावित क्षेत्रों सहित पूर्वोत्तर और मतदान के लिहाज से संवेदनशील लोकसभा क्षेत्र शामिल हैं।
कल लोकसभा चुनाव के पहले फेज की वोटिंग होने जा रही है। पहले फेज में 21 राज्यों की 102 सीटों पर मतदान होगा।
