UP Board Result 2024: आज नहीं जारी होगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट, जानें कितने दिन और लगेंगे, पढ़ें पूरी अपडेट – News18 हिंदी

Spread the love

लखनऊ. पिछले दिनों कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि सोमवार को यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर सकता है. तो हम आपको बता दें कि बोर्ड की तरफ से मिली ताजा अपडेट यह है कि आज परिणाम घोषित नहीं हो रहे हैं. आज बोर्ड की तरफ से हलफनामा जारी होगा, जिसके बाद ही रिजल्ट होहित होने की तारीख तय की जाएगी.
गौरतलब है कि एशिया के सबसे बड़े शैक्षणिक बोर्ड यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद् में इस बार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के कुल मिलाकर 55 लाख के करीब छात्रों ने परीक्षा दी है. छात्रों के साथ ही अभिभावकों को भी रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है. बोर्ड की तरफ से मिल रही जानकारी के मुताबिक अभी रिजल्ट जारी होने में कम से कम 8 दिन का और वक्त लग सकता है. 20 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच कभी रिजल्ट घोषित किया जा सकता है. किसी भी सूरत में रिजल्ट घोषित करने की तारीख को 25 अप्रैल से आगे नहीं बढ़ाया जाएगा. बता दें कि पिछली बार 25 अप्रैल को परिणाम घोषित हुए थे. इस बार उस रिकॉर्ड को बोर्ड तोड़ना चाहता है. यही वजह है कि इस बार रिकॉर्ड समय में कॉपियों के मूल्यांकन का काम पूरा कर लिया गया.
यूपी बोर्ड से मिल रही जानकारी के मुताबिक रिजल्ट के लिए मीडिया हाउस को भी  औपचारिकताएं पूरी करने के लिए कहा गया है. ताकि बोर्ड की वेबसाइट के साथ ही अन्य मीडिया हाउस भी इसे पब्लिश कर सकें। गौरतलब है कि छात्र www.upmspedu.in और www.upresults.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. साथ ही न्यूज़18 पर भी यूपी बोर्ड का रिजल्ट देख सकते हैं.
.
Tags: UP Board Exam, Up board result

ये हैं गोरखपुर के ऐतिहासिक 5 मंदिर, हर जगह की है अलग मान्यता, भक्तों की लगती है भीड़
लखनऊ: उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत! सुबह-शाम लोगों की लगती है भीड़
पालक-पनीर छोड़ो…ट्राई करो साबूदाना और आलू से बने क्रंची और टेस्टी पकौड़े, जानें आसान रेसिपी
ना जूस न शरबत, अब कुल्फी और फालूदा से गर्मी होगी छूमंतर!…दिल्ली में यहां जरूर करें ट्राई
इन यूनिवर्सिटी से निकलते हैं बड़े-बड़े नेता और मंत्री, आसानी से नहीं होता एडमिशन, लाखों बच्चे करते हैं अप्लाई
महेश बाबू की वो फिल्म, 2 बार देखकर भी नहीं आएगी समझ, हीरो नहीं पहचान पाता विलेन, खतरनाक है थ्रिलर का क्लाइमैक्स
Skin Care: स्किन के सच्चे साथी हैं ये छोटे बीज, 1 माह इस्तेमाल से परियों की तरह निखरेगी खूबसूरती! ऐसे करें यूज
9 करोड़ की घड़ी पहनता है ये फेमस हीरो, पूर्व सीएम की भतीजी संग की है शादी, 571 करोड़ है नेट वर्थ
OTT पर आते ही धमाल मचाने लगी… सस्पेंस से भरपूर साउथ की 1 धांसू फिल्म, सीरियल किलर पर बेस्ड पूरी कहानी

source

Previous post Lok Sabha Election 2024: भगवान राम के भरोसे BJP सांसद बृजभूषण शरण सिंह का टिकट? कहा- 'होइहि सोइ जो – ABP न्यूज़
Next post Lok Sabha Elections LIVE: ‘कांग्रेस-कम्युनिस्टों ने पूर्वोत्तर के साथ न्याय नहीं किया’, त्रिपुरा में बोले पीएम मोदी – Jansatta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *