Lok Sabha Election 2024: पहले चरण में कितने राज्‍यों में होंगे चुनाव, क्‍या होगा वोटिंग टाइम…जानें पूरी जानकारी – Zee Business हिंदी

Spread the love

Lok Sabha Election 2024  Phase 1:  लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए वोटिंग 19 अप्रैल को होनी है. पहले चरण में 21 राज्‍यों की 102 सीटों पर चुनाव होगा. चुनाव के लिए प्रचार के लिए आज यानी 17 अप्रैल को आखिरी दिन है. चुनाव आयोग की गाइडलाइन के मुताबिक आज शाम से सार्वजनिक सभा या जुलूस जैसे कई कार्यक्रमों पर रोक लग जाएगी. बता दें कि लोक सभा चुनाव 6 चरणों में संपन्‍न किया जाएगा. 4 जून को चुनाव के नतीजे सामने आएंगे. आइए आपको बताते हैं कि पहले चरण में किन राज्‍यों में मतदान डाले जाएंगे और वोटिंग टाइम क्‍या रहेगा.

19 अप्रैल को वोटिंग टाइम सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगी. लेकिन 5 बजे तक जो लोग लाइन में लगे हुए थे, लेकिन उनका वोट देने का नंबर नहीं आ पाया, ऐसे लोगों के लिए एक घंटे का अतिरिक्‍त समय रहेगा.


1- उत्तर प्रदेश: सहारनपुर, कैराना, मुज्जफनगर, बिजनौर, नगीना, मुरादाबाद, पीलीभीत और रामपुर.

2- राजस्थान: गंगानगर, बीकानेर, चूरू, झुंझुनू, सीकर, जयपुर ग्रामीण, जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा और नागौर.
3- मध्‍य प्रदेश: सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा.
4- असम: काजीरंगा, सोनितपुर, तखीमपुर, डिबरुगढ़ और जोरहट.
5- बिहार: औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई.
6- महाराष्ट्र: रामटेक, नागपुर, भंडारा-गोंडिया, गढ़चिरौली चिमूर और चंद्रपुर.
7- छत्तीसगढ़ : बस्तर.
8- जम्मू-कश्मीर: ऊधमपुर.
9- अरुणाचल प्रदेश: अरुणाचल पश्चिम, अरुणाचल पूर्व.
10- मेघालय: शिलांग, तुरा.
11- त्रिपुरा: त्रिपुरा पश्चिम.
12- उत्तराखंड: टिहरी गढ़वाल, गढ़वाल, अल्मोडा, नैनीताल, उधमसिंह नगर और हरिद्वार.
13- मिजोरम
14- पुडुचेरी
15- तमिलनाडु: तिरुवल्लुर, चेन्नई ईस्‍ट, चेन्नई साउथ, चेन्नई सेंट्रल, श्रीपेरंबदूर, कांचीपुरम, अरक्कोणम, वेल्लोर, कृष्णागिरी, धर्मपुरी, तिरुवन्नामलाई, अरणी, विलुप्पुरम, कल्लाकुरिची, सलेम, नामक्कल, इरोड, तिरुप्पुर, नीलगिरी, कोयंबटूर, पोलाची, डिंडीगुल, करूर, तिरुचिरापल्ली , पेरम्बलुर, कुड्डालोर, चिदम्बरम, मयिलादुथुराई, नागपट्टिनम, तंजावुर, शिवगंगा, मदुरै, थेनी, विरुधुनगर, रामनाथपुरम, थूथुक्कुडी, तेनकासी, तिरुनेलवेली और कन्याकुमारी.
16- सिक्किम
17- नगालैंड
18- अंडमान और निकोबार
19- पश्चिम बंगाल: कूचबिहार, अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी.
20-  मणिपुर 
21-  लक्षद्वीप

 
income tax calculator
income tax calculator
By accepting cookies, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source

Previous post PM Narendra Modi, Amit Shah to tour Karnataka from April 20 – Hindustan Times
Next post Lok Sabha Elections 2024: NDA may see 3% jump in seats, INDIA 35%, shows poll of opinion polls | Mint – Mint

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *