Lok Sabha Chunav Live: वाराणसी में पीएम मोदी के खिलाफ ताल ठोकेंगे सैयद नेयाज अली, बसपा ने दिया टिकट – Zee News Hindi

Spread the love

Lok Sabha Chunav Latest News Live: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गांधीनगर से नामांकन दाखिल कर दिया है. शुभ मुहूर्त में अमित शाह ने नॉमिनेशन किया. सियासी दलों के चुनाव प्रचार का हर अपडेट यहां जानें.
Trending Photos
Lok Sabha Chunav Latest Updates Live: पहले चरण की वोटिंग के बीच आगे की तैयारी भी जारी है. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) सुबह से ही चुनाव प्रचार में जुट जाएंगे. प्रधानमंत्री मोदी आज 3 चुनावी रैली और जनसभा करने वाले हैं. सबसे पहले वो यूपी के अमरोहा पहुंचे और रैली की. उसके बाद पीएम मोदी ने एमपी के दमोह में जनसभा की. इसके बाद शाम 5 बजे तक महाराष्ट्र के वर्धा में पीएम की रैली शुरू हो जाएगी. यानी 1 दिन में पीएम मोदी 3 राज्यों में प्रचार करने वाले हैं. यूपी में मोदी-योगी के नाम को भुनाने की पुरजोर कोशिश है. इसीलिए अमरोहा की रैली में पीएम के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रहे. अमरोहा के बाद योगी आदित्यनाथ बुलंदशहर और गाजियाबाद में चुनावी हुंकार भरेंगे.

इंडिया गठबंधन की बिहार में बड़ी रैली

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आज बिहार दौरे पर रहेंगे. आज वो बिहार के किशनगंज और कटिहार में चुनावी रैली करेंगे. इसके बाद कल राहुल गांधी भी बिहार आएंगे और भागलपुर सीट में जनसभा करेंगे. आपको बता दें कि गठबंधन के तहत कांग्रेस बिहार की किशनगंज, कटिहार और भागलपुर सीट पर चुनाव लड़ रही है. इन तीनों सीटों पर दूसरे चरण में वोटिंग होनी है.
(चुनाव प्रचार से जुड़ा हर अपडेट यहां जानें)
Lok Sabha chunav live: वे वंशवादी पार्टी है और हमें इसे खत्म करना है- जेपी नड्डा
केरल के तिरुवनंतपुरम में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, ‘पीएम मोदी कहते हैं कि भ्रष्टाचार हटाओं और वे (कांग्रेस) कहते हैं कि भ्रष्टाचारियों को बचाओ. इसी वजह से सभी भ्रष्ट लोग एक साथ हो गए हैं. वे वंशवादी पार्टी हैं….तो हमें वंशवादी पार्टी को बाय बोलना है और बीजेपी का स्वागत करना है.’
Lok Sabha chunav live: बाप-बाप ही होता है और बेटा-बेटा- जीतन राम मांझी
बिहार में HAM पार्टी के नेता जीतन राम मांझी ने कहा, कुछ लोग गया चुनाव को बाप बेटे की लड़ाई बता कह रहें थे कि ऐसी लड़ाई में बेटा ही जीतता है. पर गया जी की महान जनता ने वैसे लोगों बता दिया कि बाप-बाप ही होता है. इसलिए तो पिता को हराने की बात कहने वाले घमंडी बेटे को गया की जनता ने अपने वोट की ताकत से मुंहतोड़ जवाब दिया है.
Lok Sabha chunav news live: बीजेपी डॉयलाग किसी को पसंद नहीं आ रहे- अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पर करारा हमला बोला है. अखिलेश यादव ने कहा, ‘बीजेपी का यूपी और देश से सफाया होगा. बीजेपी की कहानी और डायलाग किसी को पसंद नही आ रहा है. पहला शो फ्लाप हो गया है. कोई खिड़की पर टिकट लेने नही आ रहा है. तमाम लोगों को धन्यवाद देता हूं, जो परंपरागत वोट बीजेपी को जाता था. उन्होंने बीजेपी के खिलाफ वोट दिया. पीडीए परिवार इस बार बीजेपी को हराएगा.’ 
Lok Sabha chunav live: एक तरफ राहुल बाबा एंड कंपनी और दूसरी ओर भारत को बदलने वाला मोदी- अमित शाह
राजस्थान के पाली में स्पीच देते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ‘एक तरफ दशकों तक सत्ता का सुख लेने वाले राहुल बाबा एंड कंपनी है और दूसरी तरह 10 वर्षों में भारत को बदलने वाला मोदी हैं. एक और आतंकवाद के साथ खड़े होने वाली कांग्रेस और दूसरी तरफ आतंकवाद ख़त्म करने वाले मोदी जी है. हर तीन महीने में विदेश छुट्टियों पर जाने वाले एक तरफ राहुल बाबा की कांग्रेस हैं. दूसरी तरफ बिना छुट्टी किये बिना काम करने वाले मोदी जी. राम मंदिर का निमंत्रण मिला तब इन लोगों ने ठुकरा दिया क्योकि इनको अपने वोट बैंक की चिंता थी. राहुल बाबा खून की नदियों की क्या बात करते हो, किसी की कंकड़ चालाने की हिम्मत नहीं है. पीएम ने सीमाओं को सुरक्षित किया.’
Lok Sabha election live: पीएम मोदी के खिलाफ बसपा से सैयद नेयाज अली को टिकट
बीएसपी ने लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की छठी सूची जारी कर दी है. पार्टी ने वाराणसी से पीएम मोदी के खिलाफ़ प्रत्याशी बदल दिया है. अब सैयद नेयाज़ अली को वाराणसी से टिकट दिया गया है. 
Lok Sabha election live: ‘आप मोदी बनकर मेरी मदद कीजिए’, वर्धा में बोले प्रधानमंत्री
महाराष्ट्र के वर्धा में आयोजित जनसभा में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘वर्धा और अमरावती का समर्थन बता रहा है कि विकसित महाराष्ट्र – विकसित भारत का सपना दूर नहीं है. 11 करोड़ लोगों को पानी का कनेक्शन, 4 करोड़ गरीब परिवारों को पीएम आवास मिला है, 50 करोड़ लोग बैंक से जुड़कर अर्थव्यवस्था का हिस्सा बने. आप मोदी बनकर मेरी मदद कीजिए.’
Lok Sabha chunav live: हम जो कहते हैं वो करते भी हैं, भूल जाएंगे 400 पार का नारा- शत्रुघ्न सिन्हा
आसनसोल से टीएमसी उम्मीदवार ने शत्रुघ्न सिन्हा ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, ‘विभिन्न पहलुओं को उनके (बीजेपी) द्वारा दबा दिया गया है. वे रोजगार, मुद्रास्फीति और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बारे में बात नहीं कर रहे हैं. बिना किसी मुद्दे के, हमारे सीएम ममता बनर्जी पर बार-बार हमले हो रहे हैं. इस बार हम बीजेपी को करारा जवाब देंगे, ऐसा जवाब जो न पहले देखा गया और न ही भविष्य में देखा जाएगा. हम एक चीज के लिए मशहूर हैं और कुछ लोगों के बीच बदनाम भी हैं. हम जो भी कहते हैं उसे करते हैं और जो करते हैं, वही हम कहते भी हैं. इस चुनाव में टीएमसी का परचम लहराएगा और बीजेपी की भारी हार होगी. ‘400 पार’ का नारा देने वालों को शायद इस बार 2004 का नतीजा याद आ जाए.’
Lok Sabha chunav news live: पहले से ईवीएम पर सवाल उठाना हारने के बहाने हैं- जयंत चौधरी
बागपत में मीडिया से बात करते हुए RLD सुप्रीमो जयंत चौधरी ने विपक्ष की ओर से EVM पर सवाल उठाए जाने पर कहा, “वे चुनाव क्यों लड़ रहे हैं?… वे एक नकारात्मक रवैया अपना रहे हैं… उनका कोई एजेंडा नहीं है, दूसरी ओर NDA एक स्पष्ट विज़न के साथ काम कर रही है… पहले से यह कहना कि EVM खराब है, यह इनके हारने के बहाने हैं…” 
Lok Sabha chunav live: मोदी जी ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला- राजनाथ सिंह
तेलंगाना के खम्मम में जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ‘जवाहर लाल नेहरू कहते रहे कि हम देश से गरीबी को समाप्त करेंगे. राजीव गांधी कहते रहे कि हम गरीबी को समाप्त करेंगे. इंदिरा गांधी भी कहती रही कि हम गरीबी को समाप्त करेंगे. कोई भी गरीबी को समाप्त नहीं कर पाया. प्रधानमंत्री मोदी ने देश के 25 करोड़ गरीब लोगों को गरीबी रेखा से बाहर लाने में सफलता प्राप्त की.’
Lok Sabha chunav live: नासिक में दावेदारी से पीछे हटे एनसीपी नेता छगन भुजबल, बताई ये वजह
नासिक लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के इच्छुक एनसीपी नेता छगन भुजबल ने अपनी दावेदारी वापस ले ली है.  प्रेस कांफ्रेंस करके भुजबल ने कहा कि मेरा नाम नासिक से खुद अमित शाह ने आगे किया था लेकिन 3 हफ़्ते हो गए, अब तक नासिक की सीट पर कोई नाम सामने नहीं आया है. जबकि एमवीए का उम्मीदवार काम शुरु कर चूका है. लिहाजा अब मैं खुद इस लडाई से हट रहा हूं. लेकिन मेरा कहना है कि इस सीट पर महायुति की ओर से नाम जल्द से जल्द नाम घोषित होना चाहिए, जिससे हम यहां से प्रचार शुरू कर सकें. 
Lok Sabha Chunav Live: पाकिस्तान पर पीएम मोदी का तंज
एमपी के दमोह की रैली में पीएम मोदी ने कहा कि हमारा एक पड़ोसी जो आतंक का सप्लायर था वो अब आटे की सप्लाई के लिए तरस रहा है. ऐसे हालातों में भारत दुनिया में सबसे तेजी से विकसित हो रहा है. स्थिर सरकार कैसे देश और देशवासियों के हित में काम करती है ये हमने बीते वर्षों में देखा है. कोविड का इतना बड़ा संकट आया. मजबूत बीजेपी सरकार पूरी दुनिया से हर भारतीय को सुरक्षित भारत ले आई. करोड़ों परिवारों को मुफ्त राशन की सुविधा दी गई. करोड़ों भारतीयों को मुफ्त वैक्सीन लगाई. आज देश में वो बीजेपी सरकार है जो ना किसी से दबती है, ना किसी के सामने झुकती है.
Lok Sabha Election Live: यूपी में टूटेगा सीटों का रिकॉर्ड- PM मोदी
अमरोहा की रैली में पीएम मोदी ने कहा कि मैंने कहा लिख लो- सीएम योगी के नेतृत्व में 2014 का रिकॉर्ड टूटेगा, 2019 का रिकॉर्ड टूटेगा. 2014 और 2019 दोनों रिकॉर्ड तोड़कर इस बार उत्तर प्रदेश नया इतिहास बनाने वाला है. सीएम योगी ने आपकी सुरक्षा के लिए यूपी को अपराधियों से मुक्ति दिलाई है.
Karnataka Lok Sabha Election Voting Live: प्रचार के दौरान बीजेपी नेता का एक्सीडेंट
कर्नाटक के कोडागु में चुनाव प्रचार के दौरान एक बीजेपी नेता की कार से कुचलकर मौत हो गई है. इसके बाद पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कोडागु पुलिस स्टेशन के बाहर नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन किया. कोडागु एसपी का कहना है कि तीन लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 (हत्या) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है. यह घटना कुशलानगर तालुक के वलनूर गांव में हुई. एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है.
Lok Sabha Chunav Live: तेजस्वी यादव को चिराग पासवान का खत
लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने तेजस्वी यादव के नाम एक लेटर लिखा है. तेजस्वी यादव की जनसभा में चिराग पासवान की मां के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर चिराग पासवान ने लिखा कि इस तरह के शब्दों से 90 की दशक याद आती है.
Lok Sabha Election Live: अमित शाह ने गांधीनगर से भरा पर्चा
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुजरात के गांधीनगर से पर्चा भरा. अमित शाह ने शुभ मुहूर्त में दोपहर 12.39 बजे नॉमिनेशन किया. नामांकन के बाद अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का फैसला देश की जनता ने किया है. पीएम मोदी ने देश को सुरक्षित किया है. एक बार फिर केंद्र में एनडीए की सरकार बनाइए.
Lok Sabha Chunav Live: नामांकन करने पहुंचे अमित शाह
केंद्रीय मंत्री अमित शाह पर्चा दाखिला के लिए पहुंच चुके हैं. अमित शाह गुजरात की गांधीनगर सीट से नॉमिनेशन करेंगे. अमित शाह शुभ मुहूर्त में 12 बजकर 39 मिनट पर नामांकन करेंगे. अमित शाह के साथ गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल और पार्टी के तमाम बड़े पदाधिकारी भी पहुंचे हैं. नॉमिनेशन के बाद अमित शाह प्रचार के लिए राजस्थान जाएंगे.
Lok Sabha Election Live: वायनाड में जेपी नड्डा का रोड शो
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज केरल के वायनाड में रोड शो किया. वायनाड में जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 5 सालों में 4 करोड़ मकान बनाकर दिए, जिसमें से 2 लाख मकान केवल केरल में बनाए गए हैं. जान लें कि वायनाड सीट पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी उम्मीदवार हैं.
Bihar Lok Sabha Chunav Live: समस्तीपुर में शाम्भवी चौधरी का पर्चा दाखिला
बिहार की समस्तीपुर सुरक्षित लोकसभा सीट से नामांकन के लिए एलजेपी आर की प्रत्याशी शाम्भवी चौधरी पहुंची हैं. इस मौके पर उनके साथ राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर, भाजपा विधायक वीरेंद्र कुमार और पूर्व जेडीयू सांसद अश्वमेघ देवी भी नजर आईं. शाम्भवी चौधरी ने विश्वास जताया कि समस्तीपुर की जनता NDA गठबंधन पर भरोसा जताएगी.
Lok Sabha Chunav Live: राहुल-अखिलेश पर PM मोदी का निशाना
पीएम नरेंद्र मोदी ने अमरोहा में कहा कि यूपी में एक बार फिर शहजादों की जोड़ी की फिल्म की शूटिंग चल रही है. उनको पहले ही रिजेक्शन मिल चुका है. लेकिन ये एक बार फिर से साथ आ गए हैं. ये लोग तुष्टिकरण की टोकरी उठाकर वोट मांगने निकल पड़ते हैं. हमारी आस्था पर चोट करते हैं. ये ऐसा क्यों करते हैं.
Lok Sabha Election Live: प्रधानमंत्री मोदी ने की मोहम्मद शमी की तारीफ
अमरोहा की रैली में पीएम मोदी ने कहा कि अमरोहा केवल ढोलक ही नहीं, देश का डंका भी बजाता है. क्रिकेट वर्ल्ड कप में भाई मोहम्मद शमी ने जो कमाल किया, वो पूरी दुनिया ने देखा. खेलों में शानदार प्रदर्शन के लिए केंद्र सरकार ने उन्हें अर्जुन अवार्ड दिया है और सीएम योगी की सरकार यहां के युवाओं के लिए स्टेडियम भी बनवा रही है.
Lok Sabha Chunav Live: 2024 का चुनाव देश के भविष्य का चुनाव- PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमरोहा की रैली में कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव देश के भविष्य का चुनाव है. इस चुनाव में आप का एक-एक वोट भारत के भाग्य को सुनिश्चित करने वाला है. भाजपा गांव, गरीब के लिए बड़े विजन और बड़े लक्ष्यों के साथ आगे बढ़ रही है. लेकिन INDIA गठबंधन के लोगों की सारी शक्ति गांव, देहात को पिछड़ा बनाने में लगती है. इस मानसिकता का सबसे बड़ा नुकसान अमरोहा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश जैसे क्षेत्रों को उठाना पड़ा है.
Lok Sabha Election Live: सीएम योगी ने दिया पाकिस्तान का उदाहरण
अमरोहा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पाकिस्तान की आबादी मुश्किल से 23-24 करोड़ की है, 1947 में विभाजन के बाद बना पाकिस्तान का भू-भाग भी ज्यादा था आबादी भी कम थी. आज वहां भूख के लाले पड़ रहे हैं. ये हमारे सामने उदाहरण है कि एक तरफ बदहाल पाकिस्तान और दूसरी तरफ 80 करोड़ लोगों को फ्री में राशन की सुविधा का सौगात. देश के अंदर एक नए भारत की तस्वीर को हम सबके सामने प्रस्तुत किया जाता है.
Lok Sabha Chunav Live: बांका में तेजस्वी यादव की रैली
बिहार में नेता प्रतिपक्ष और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव आज दोपहर 12 बजे बांका लोकसभा के चान्दन प्रखंड में रैली करेंगे. उनकी जनसभा भैरोगंज हाई स्कूल के मैदान में होगी. तेजस्वी यादव यहां आरजेडी प्रत्याशी जयप्रकाश नारायण यादव के पक्ष में वोट मांगेंगे. केंद्र से एनडीए सरकार हटाने की अपील करेंगे.
Lok Sabha Election Live: गिरिराज सिंह का पर्चा दाखिला आज
केंद्रीय मंत्री और बीजेपी प्रत्याशी गिरिराज सिंह आज बिहार की बेगूसराय सीट से नामांकन करेंगे. इस मौके पर उनके साथ बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा, चिराग पासवान, उमेश कुशवाहा और मदन साहनी सहित कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे. गिरिराज सिंह के सामने यहां लेफ्ट कैंडिडेट अवधेश राय की चुनौती है.
Lok Sabha Chunav Live: रांची में चुनाव की तैयारियों पर मीटिंग
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए वोटिंग के दौरान मतदान केन्द्रों में व्यवस्था को लेकर रांची में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने बैठक की. इसमें मतदाताओं को पानी पिलाने और मतदान केन्द्रों पर कर्मचारियों के लिए खाने आदि की व्यवस्था को लेकर जरूर दिशा-निर्देश दिए.
Lok Sabha Chunav Live: डमी कैंडिडेट्स पर चुनाव आयोग की नजर
चुनाव आयोग की डमी कैंडिडेट पर सख्त नजर है. ऐसे कैंडिडेट्स पर कड़ी कार्रवाई होगी. चौथे चरण के चुनाव के लिए झारखंड के चार लोकसभा क्षेत्रों में पहले दिन एक भी नामांकन नहीं हुआ. गाड़ी के परमिट में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए फूलप्रूफ व्यवस्था है. उम्मीदवारों के लिए गाड़ियों का फुलप्रूफ परमिट होगा.
Lok Sabha Chunav Live: पश्चिमी यूपी ‘मथेंगे’ सीएम योगी
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आज पश्चिमी यूपी को मथेंगे. सीएम योगी आदित्यनाथ आज अमरोहा, बुलंदशहर और बागपत में सभाएं करेंगे. सीएम योगी आदित्यनाथ सुबह 10.15 बजे अमरोहा, सुबह 11.35 बजे बुलंदशहर और दोपहर 12.50 बजे बागपत में रैली करेंगे.
Lok Sabha Chunav Live: उदयपुर में अमित शाह का रोड शो
2019 में अमित शाह ने पांच लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से गांधीनगर सीट से जीत दर्ज की थी. गुजरात में सभी 26 लोकसभा सीटों में सात मई को एक ही चरण में मतदान होगा. वहीं, नामांकन दाखिल करने के बाद अमित शाह आज राजस्थान में चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे. शाम 4 बजे अमित शाह, राजस्थान के भोपालगढ़ में रैली करेंगे. जिसके बाद शाम 6:30 बजे अमित शाह की राजस्थान के उदयपुर में रोड शो होगा.
Lok Sabha Election Live: अमित शाह आज करेंगे नामांकन
गृह मंत्री अमित शाह आज गांधीनगर सीट से नामांकन दाखिल करेंगे. अमित शाह दोपहर 12 बजे बाद पर्चा भरेंगे. गुरुवार को अमित शाह ने गांधीनगर में रोड शो के जरिए शक्ति प्रदर्शन किया. अहमदाबाद के वेजलपुर में रैली कर उन्होंने विपक्ष पर जमकर हमले भी बोले. अमित शाह के खिलाफ कांग्रेस ने पार्टी सचिव सोनल पटेल को गांधीनगर से चुनावी मैदान में उतारा है. सोनल पटेल नामांकन दाखिल कर चुकी है.
Arunachal Pradesh Assembly Election: अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में विधानसभा चुनाव की वोटिंग
अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है. लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के साथ ही मतदान हो रहा है. अरुणाचल प्रदेश की सभी 60 विधानसभा सीटों और सिक्किम की 32 विधानसभा सीटों पर आज वोटिंग हो रही है. सुबह 7 बजे से अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में मतदान शुरू हो गया है.
Lok Sabha Chunav Live: वायनाड में जेपी नड्डा का रोड शो
बीजेपी जहां यूपी में पिछले चुनाव परिणाम को दोहराने की कवायद में जुटी है तो दूसरी तरफ उसके नेता विरोधियों के गढ़ में भी मेहनत कर रहे हैं. बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा आज राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र वायनाड में रोड शो करने वाले हैं. वायनाड में चुनाव प्रचार के बाद जेपी नड्डा केरल के पलक्कड़ जाएंगे. केरल उन राज्यों में है, जहां पिछले चुनाव में बीजेपी को 1 भी सीट नहीं मिली थी. इस बार बीजेपी यहां खाता खोलना चाहेगी. दूसरे चरण में केरल की सभी 20 सीटों पर चुनाव होंगे.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device and the processing of information obtained via those cookies (including about your preferences, device and online activity) by us and our commercial partners to enhance site navigation, personalise ads, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. More information can be found in our Cookies and Privacy Policy. You can amend your cookie settings to reject non-essential cookies by clicking Cookie Settings below.

Manage Consent Preferences
These cookies are necessary for the website to function and cannot be switched off in our systems. They are usually only set in response to actions made by you which amount to a request for services, such as setting your privacy preferences, logging in or filling in forms. You can set your browser to block or alert you about these cookies, but some parts of the site will not then work or you may not be able to login.
These cookies enable the website to provide enhanced functionality and personalisation. They may be set by us or by third party providers whose services we have added to our pages. If you do not allow these cookies then some or all of these services may not function properly.
These cookies may be set through our site by our advertising partners. They may be used by those companies to build a profile of your interests and show you relevant adverts on other sites. They are also used to limit the number of times you see an advert as well as help measure the effectiveness of an advertising campaign. They do not store directly personal information, but are based on uniquely identifying your browser and internet device. If you do not allow these cookies, you will experience less targeted advertising.
These cookies allow us to count visits and traffic sources so we can measure and improve the performance of our site. They help us to know which pages are the most and least popular and see how visitors move around the site. All information these cookies collect is aggregated and therefore anonymous. If you do not allow these cookies we may not know when you have visited our site, and may not be able to monitor its performance.

source

Previous post Loksabha Election 2024: चुनावों से पहले बोली छिंदवाड़ा की जनता? Breaking News | Kamal Nath – ABP न्यूज़
Next post Lok Sabha Elections 2024 full schedule : यहां देखें लोकसभा चुनाव 2024 का पूरा शेड्यूल – Patrika News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *