लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में 14 सीटों पर इंडिया बनाम इंडिया की लड़ाई, बीजेपी, कांग्रेस में सीधी टक्‍कर – Jansatta

Spread the love

लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण का मतदान जारी है। सीटों के हिसाब से यह सबसे बड़ा फेज है। 21 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की 102 संसदीय सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। साथ ही अरुणाचल और सिक्किम की 92 विधानसभा क्षेत्रों के लिए भी मतदान किया जा रहा है। पहले चरण के कुल 1625 उम्मीदवारों का फैसला 16.63 करोड़ वोटर्स करने वाले हैं।
इस बार पहले चरण में जिन 102 सीटों पर मतदान जारी है, उन सीटों पर पिछली बार सत्ताधारी एनडीए और विपक्षी दलों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला था। एनडीए इन 102 में से 49 सीटों पर जीत हासिल करने में कामयाब रही थी, वहीं 45 सीटें विपक्षी दलों के पाले में गई थीं। हालांकि जहां-जहां भाजपा का मुकाबला कांग्रेस से था, वहां ग्रैंड ओल्ड पार्टी फीकी पड़ गई थी।
आंकड़े बताते हैं कि भाजपा और कांग्रेस का सीधा मुकाबला 36 सीटों पर हुआ था, जिनमें से 30 भाजपा जीत गई थी और मात्र 6 कांग्रेस के खाते में गई थी। इस बार 45 सीटों पर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने हैं।
वैसे आमने-सामने के मुकाबले में कांग्रेस की खराब स्थिति एक चरण तक सीमित नहीं है। पिछले दो आम लोकसभा चुनावों में कांग्रेस आमने-सामने की फाइट में भाजपा से ज्यादातर सीटों पर हार गई है। देखें पिछले तीन चुनावों का डेटा:
विस्तार से पढ़ने के लिए फोटो पर क्लिक करें:
लोकसभा चुनाव 2024 से पहले विपक्षी दलों ने INDIA ब्लॉक के बैनर तले एकजुट होने की कोशिश की थी। हालांकि, कोशिश बहुत सफल नहीं रही। सीट शेयर को लेकर बात नहीं बनी। यही वजह रही पश्चिम बंगाल, पंजाब, केरल और जम्मू-कश्मीर जैसे कई राज्यों में गठबंधन नहीं हो सका। अब स्थिति यह है कि पहले ही चरण में कई सीटों पर इंडिया ब्लॉक में शामिल कई विपक्षी दल एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।
पहले चरण में 14 सीटों पर इंडिया ब्लॉक के सहयोगी एक दूसरे के खिलाफ लड़ रहे हैं। पहले चरण में पश्चिम बंगाल की तीन सीटों पर चुनाव है और तीनों ही सीटों पर विपक्षी दल आपस में भिड़ रहे हैं।
विस्तार से पढ़ने के लिए फोटो पर क्लिक करें:
पश्चिम बंगाल के अलावा असम में टीएमसी और आप उम्मीदवार आमने सामने हैं। लक्षपद्वीप में कांग्रेस का मुकाबला एनसीपी से है।
पिछले चुनाव में 10 राज्यों की 244 सीटों में से 220 पर भाजपा को जीत मिली थी। इन राज्यों कुल लोकसभा सीटों में से भाजपा 80 से 100 प्रतिशत तक जीतने में कामयाब रही थी। डेटा देखें:
इसके अलावा पिछले चुनाव में 224 सीटें ऐसी भी थीं, जिस पर भाजपा को 50 फीसदी से ज्‍यादा वोट मिले थे। इस बार भाजपा ने नेतृत्व वाले एनडीए के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘400 पार’ का नारा दिया है यानी सत्ताधारी गठबंधन ने लोकसभा की कुल 543 सीटों में 400 से ज्यादा जीतने का टारगेट रखा है। 400 पार के टारगेट को किस सूरत पूरा किया जा सकता है, जानने के लिए फोटो पर क्लिक करें:
 लोकसभा चुनाव 2024 में नरेंद्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए 370 सीटों का लक्ष्य रखा है। यदि हम मान लें कि भाजपा पिछली बार जीती हुई 303 सीटों पर इस बार किसी भी चुनौती का सामना नहीं करेगी, तो फिर भी 370 का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए अतिरिक्त 67 सीटों की आवश्यकता होगी। विस्तार से पढ़ने के लिए फोटो पर क्लिक करें:

source

Previous post Lok Sabha Elections 2024 full schedule : यहां देखें लोकसभा चुनाव 2024 का पूरा शेड्यूल – Patrika News
Next post लोकसभा चुनाव पहला चरण LIVE : 21 राज्यों की 102 सीटों पर 3 बजे तक 50 फीसदी वोटिंग – NDTV India

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *