GT vs RCB Pitch report: अहमदाबाद में कैसा होगा पिच का मिजाज? जानें- नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और व – India.com हिंदी

Spread the love

click this icon for latest updates

Updated: April 28, 2024 10:51 AM IST
By Ezaz Ahmad | Edited by Ezaz Ahmad
IPL 2024 RCB vs GT Pitch Report: गुजरात टाइटंस की टीम इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के 45वें मैच में आज यानी के रविवार को डबल हेडर के पहले मैच में दिन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से भिड़ेगी. नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले इस मैच में गुजरात टाइटन्स को अपने प्रदर्शन में काफी सुधार की जरूरत है. गुजरात की टीम ने इस सीजन में नौ में से अब तक केवल चार ही मैच जीते हैं और पांच में उसे हार का सामना करना पड़ा है. टीम आठ अंकों का साथ इस समय सातवें स्थान पर काबिज है.

साल 2022 की चैंपियन गुजरात को अगर चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स से आगे पहुंचना है तो उसे जीत हासिल करनी होगी. इन दोनों टीम के भी आठ अंक हैं. आईपीएल 2024 में 44 मैचों के बाद चेन्नई सुपर किंग्स छठे, गुजरात टाइटंस सातवें पंजाब किंग्स आठवें, मुंबई इंडियंस नौवें और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 10वें नंबर पर है. गुजरात टाइटन्स के बल्लेबाज भी आरसीबी से प्रेरणा लेना चाहेंगे.
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट


आईपीएल 2024 का सीजन अब तर ट्रेडिंग सीजन रहा है. इस सीजन में रनों के लिहाज से एक से बढ़कर एक रिकॉर्ड टूट रहे हैं. लीग के 17वें सीजन में लगभग हर मैच में 200 के आसपास का स्कोर बन रहा है. लेकिन अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ऐसा नहीं है. यहां पर इस सीजन में अब तक केवल एक बार ही 200 का स्कोर बना है.
गुजरात की टीम इस इस मैदान पर अपने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ केवल 89 रनों पर ही ऑलआउट हो गई थी. यह पिच स्पिनरों को खूब रास आती है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच लाल और काली मिट्‌टी दोनों से बनी हैं, इसलिए यहां बल्ले और गेंद के बीच काफी रोचक मुकाबला देखने को मिलता है.
अहमदाबाद का वेदर अपडेट

गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होने वाले मैच के दिन रविवार को यहां तेज गर्मी पड़ने की उम्मीद है. दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री तक रहने की उम्मीद है. मैच के दिन में होने के कारण यहां पर ओस का कुछ ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा.
टीम:
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फाफ डु प्लेसी (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, विराट कोहली, रजत पाटीदार, अनुज रावत, दिनेश कार्तिक, सुयश प्रभुदेसाई, विल जैक्स, महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, मनोज भंडागे, मयंक डागर, विजयकुमार वैश्यक। आकाश दीप, मोहम्मद सिराज, रीस टॉपले, हिमांशु शर्मा, राजन कुमार, कैमरन ग्रीन, अल्जारी जोसफ, यश दयाल, टॉम करन, लॉकी फर्ग्यूसन, स्वप्निल सिंह, सौरव चौहान।
गुजरात टाइटन्स: शुभमन गिल (कप्तान), डेविड मिलर, मैथ्यू वेड, रिद्धिमान साहा, केन विलियमसन, अभिनव मनोहर, बी साई सुदर्शन, दर्शन नालकांडे, विजय शंकर, जयंत यादव, राहुल तेवतिया, नूर अहमद, साई किशोर, राशिद खान, जोशुआ लिटिल, मोहित शर्मा, अजमतुल्लाह उमरजई, उमेश यादव, शाहरुख खान, सुशांत मिश्रा, कार्तिक त्यागी, मानव सुथार, स्पेंसर जॉनसन, संदीप वारियर, बी आर शरथ.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
GT vs RCB Pitch report: अहमदाबाद में कैसा होगा पिच का मिजाज? जानें- नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और वेदर अपडेट
KL Rahul ने लखनऊ सुपर जायंट्स की हार के लिए इन्हें ठहराया कसूरवार, बिश्नोई को देरी से ओवर दिए जाने की वजह भी बताई
IPL 2024 Updated Points Table: राजस्थान प्लेऑफ से केवल एक कदम दूर, दिल्ली ने पांचवें पायदान पर लगाई छलांग
DC Vs MI: ईशान किशन को अपने 100वें मैच में हो गया घाटा, BCCI ने ठोका तगड़ा जुर्माना
LSG vs RR, IPL 2024: संजू सैमसन-ध्रुव जुरेल के अर्धशतकों की मदद से राजस्थान ने लखनऊ को सात विकेट से हराया
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.

source

Previous post Updates: अहमदाबाद जा रहे इंडिगो विमान के लैंडिंग गियर में खराबी, दिल्ली वापस लौटा; झारखंड में बस हादसा, दो लोग – अमर उजाला
Next post Loksabha Election 2024 : 'मोदी सरकार जवाब दे?' राजद सुप्रीमो लालू यादव ने अपनाया नया पैंतरा, जानिए पूरा माजरा – NBT नवभारत टाइम्स (Navbharat Times)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *