click this icon for latest updates
Updated: April 28, 2024 10:15 PM IST
By Farha Fatima
Lok Sabha Chunav 2024 Live Updates: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए दो चरणों में मतदान हो चुका है. तीसरे चरण का मतदान 7 मई को होना है. देश की सत्तारूढ़ राजनीतिक पार्टी बीजेपी और विपक्षी पार्टी कांग्रेस चुनावी सभाओं को संबोधित करने में लगे हैं. आज पीएम मोदी कर्नाटक में और राहुल की ओडिशा में जनसभाएं हैं. अब भी पार्टी के कार्यकर्ताओं का दल-बदली का दौर जारी है. मणिपुर में दूसरे दौर में हुए मतदान के 6 केंद्रो की वोटिंग निरस्त कर दी गई. इन 6 केंद्रों पर मतदान 30 मई को होगा. दिल्ली में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया.
कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की एक और लिस्ट, जानें किसे मिला टिकट?
सोमवार को ये नेता भरेंगे अपना नामांकन
जेल प्रशासन से अरविंद केजरीवाल को झटका, पत्नी सुनीता से नहीं मिल पाएंगे CM, जानें क्या है वजह
Uttar Pradesh: Bahujan Samaj Party (BSP) releases a list of its candidates for the upcoming Lok Sabha elections. loksabhaelections2024 pic.twitter.com/edCtSatsjq
— ANI (@ANI) April 28, 2024
जेल में बंद अरविंद केजरीवाल से दूसरी बार मिलेंगे पंजाब सीएम
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल से तिहाड़ जेल में दोबारा मुलाकात करेंगे. दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात मंगलवार, 30 अप्रैल को जेल के भीतर ही होगी.
मैं किसी पार्टी में नहीं जा रहा हूं, इस्तीफे के बाद बोले अरविंदर सिंह लवली
VIDEO | Here’s what Arvinder Singh Lovely (@ArvinderLovely) on his resignation as Delhi Congress chief.
“I have resigned as Delhi Congress chief. I will meet the party workers and hold discussions with them, I am not joining any other party.”
(Full video available on PTI Videos… pic.twitter.com/Etl64KJ8bf
— Press Trust of India (@PTI_News) April 28, 2024
कांग्रेस अध्यक्ष ने अरविंदर सिंह लवली का इस्तीफा स्वीकार किया
कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद सिंह लवली का इस्तीफा मंजूर कर लिया है. बता दें अरविंदर सिंह लवली ने आज ही अपना इस्तीफा कांग्रेस चीफ को भेजा था.
नामांकन भरने से पहले स्मृति ईरानी ने रामलला के दर्शन किए
केंद्रीय मंत्री और अमेठी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने आज भगवान रामलला के दर्शन किए. इससे पहले उन्होंने हनुमान गढ़ी मंदिर में दर्शन किए थे.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
तालिबान से की केंद्र सरकार की तुलना, BSP चीफ मायावती के भतीजे आकाश आनंद के खिलाफ मुकदमा
महंगाई से मिलेगी राहत! सरकार ने 6 पड़ोसी देशों को प्याज भेजने की मंजूरी दी
Lok Sabha Chunav 2024 LIVE: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की एक और लिस्ट, जानें किसे मिला टिकट?
'कंडोम का सबसे अधिक इस्तेमाल मुस्लिम ही करते हैं', असदुद्दीन ओवैसी ने 'ज्यादा बच्चे वाले' बयान को लेकर PM मोदी पर साधा निशाना
RSS प्रमुख ने किया था आरक्षण का विरोध, अब कहते हैं कुछ और… राहुल गांधी बोले- ये लोग संविधान के भी पक्ष में नहीं
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
