मुरादाबाद : पीतल के कामगार बाबूराम यादव को पीतल के सजावटी उत्पादों पर बारीक मरोड़ी आर्ट, जिसे इस्तांबुल की नक्काशी भी कहते हैं, उसमें महारत हासिल करने और फिर उस नक्काशी को पीतल के बर्तनों पर उकेरने के लिए पद्मश्री पुरस्कार मिला है. इससे पहले पद्मश्री पुरस्कार मुरादाबाद के ही पीतल कामगार दिलशाद हुसैन को मिला था. दो साल में ही दूसरा पद्मश्री पुरस्कार मिलने से पीतल कामगार काफ़ी खुश हैं.
पद्मश्री पुरस्कार मिलने के बाद मुरादाबाद पहुंचे बाबूराम यादव ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उन्होंने 15 साल की आयु से अपने उस्ताद अमर सिंह जी से ये मरोड़ी कला का काम सीखा था. उसके बाद वो इस काम में महारत हासिल करते गए. आज उनके बनाए उत्पाद देश की राजधानी दिल्ली में केंद्र सरकार के मिनिस्ट्री ऑफ़ टेक्सटाइल द्वारा संचालित शोरूम पर रखकर बेचे जाते हैं, जहां पर देश-विदेश से लोग आते हैं और उनके बने उत्पादों को खरीदते हैं.
बाबूराम यादव ने बताया कि पहले उन्हें 1986 में राज्य पुरस्कार मिला. उसके बाद राष्ट्रीय पुरस्कार मिला, फिर तीसरी बार शिल्पगुरु पुरस्कार मिला और उसके बाद अब राष्ट्रपति महोदय द्वारा पदम श्री मिला है.
बाबू राम यादव ने बताया कि जब एक साथी के कहने पर उन्होंने आवेदन किया तो दिल्ली से जांच जिलाधिकारी मुरादाबाद के पास आए और जिलाधिकारी मुरादाबाद ने पूरी जिम्मेदारी से जांच कराई और उसकी सही रिपोर्ट बनाकर दिल्ली भेजी, जिसके आधार पर उनका नाम पद्मश्री पुरस्कार के लिए चयनित हुआ.
बाबूराम यादव ने बताया राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पद्मश्री पुरस्कार मिलने के बाद उन्हें आवाज दी और आगे बढ़कर उनसे दो बार हाथ मिलाया और उनसे हाल-चाल भी पूछा. कार्यक्रम के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने रात्रि भोज के लिए भी आमंत्रित किया.
बाबूराम यादव ने सरकार की तारीफ़ करते हुए कहा कि सरकार अच्छा काम कर रही है. हम जैसे ज़मीनी लोगों को तलाश कर उनके हुनर की पहचान कर उन्हें देश के प्रथम नागरिक राष्ट्रपति से सम्मानित करा रही है.
.
Tags: Padma awards, Padma Shri, Padma Shri Award
1993 में रिलीज हुआ गाना तो मच गया बवाल, दूरदर्शन और AIR ने लगा दिया बैन, लेकिन बाजार में बिक गए 1 करोड़ कैसेट
'मैं आपका आभारी हूं, हमेशा एहसाान मानूंगा..,' राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने क्यों कही ये बात?
क्या आप रेगुलर लगाती हैं चेहरे पर फाउंडेशन? चेहरा हो जाएगा बर्बाद, खो जाएगी स्किन की चमक, फायदे कम होंगे ये 6 नुकसान
800 साल पुराने कबीर के दोहे से चुराई गजल, 25 साल से है शराबियों की महिफल की शान, आमिर खान को बनाया था सुपरस्टार
वो सुपरस्टार जिसने 25 महीने में दी 8 फिल्में, 7 डिजास्टर एक हिट, ठुकरा चुका है कई अवॉर्ड विनिंग ब्लॉकबस्टर्स
धड़कने तेज, डर से हालत खराब, सिर्फ 1 चीख और खड़े हो जाते हैं रोंगटे, इस फिल्म को अकेले देखने की न करें हिम्मत
ना दुकान न मॉल, ठेले पर क्वालिटी की गारंटी, कमाई इतनी कि पार्ट टाइम कारोबार शुरू कर देंगे
JCB से तालाब की खुदाई में मिला था 40 इंच का शिवलिंग, अब वहां बन गया भव्य शिव-पार्वती मंदिर, देखिये PHOTOS
Lok Sabha Chunav: एमपी की 6 सीटों पर दूसरे चरण की वोटिंग कल, इन ब्यूटीफुल लेडीज के हाथों में है बड़ी जिम्मेदारी
