Yogi Adityanath In Bareilly: 'जान बख्श दो एक बार बस', चुनावी सभा में बोले योगी आदित्यनाथ – Lokmat Hindi

Spread the love

Latest News | Lokmat Hindi Newspaper | Live Hindi News | Latest News | Lokmatnews.in
By धीरज मिश्रा | Published: April 28, 2024 03:28 PM2024-04-28T15:28:40+5:302024-04-28T15:30:57+5:30
Yogi Adityanath In Bareilly: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकसभा चुनाव के मद्देनजर रविवार को बरेली में थे। यहां उन्होंने एक चुनावी सभा को संबोधित किया। योगी ने कहा कि जो माफिया तत्कालीन सरकार के संरक्षण में घूमता था, आज वह माफिया आत्मसमर्पण करना चाहता है और कहता है जान बख्श दो एक बार बस। योगी ने कहा कि यह भाजपा की सरकार है। जहां माफिया अब अपनी जिंदगी की गुहार लगा रहे हैं। सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी पर माफियाओं और अपराधियों के प्रति सहानुभूति रखने का आरोप लगाया। योगी ने कहा कि कल्याण सिंह जिनका पूरा जीवन प्रदेश और अयोध्या की सेवा में बीता।

#WATCH | While addressing a public rally in Bareilly, Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath Says, "This is the govt of BJP, the 'mafia' that used to roam around under the protection of the then govt, today, that mafia is looking to surrender and says 'jaan baksh do ek baar bas'. These… pic.twitter.com/cSEWasBGT1
उनके निधन पर समाजवादी पार्टी की ओर से संवेदना का एक शब्द भी नहीं आया। लेकिन आपने देखा होगा कि समाजवादी पार्टी के लोग एक माफिया के निधन पर घड़ियाली आंसू बहा रहे थे और वहां उन्होंने फातिहा पढ़ा। ये वो कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी हैं जब कांग्रेस सत्ता में थी तो कहती थी, राम कभी थे ही नहीं, और समाजवादी पार्टी कहती थी कि अयोध्या में एक पक्षी भी नहीं उड़ सकता। अब, जब वे सत्ता से रहित हैं, तो कैसे वे जल बिन मछली की तरह कांप रहे हैं। योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश जो सबसे अधिक 80 सांसदों को संसद में भेजता है, सभी सात चरणों में मतदान हो रहा है।

जैसे बिन पानी मछली तड़पती है, वैसे ही ये लोग सत्ता के लिए तड़प रहे हैं… pic.twitter.com/uXLtwaleso
दो चरण के मतदान हुए
लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान आठ संसदीय क्षेत्रों में 19 अप्रैल को हुआ था और आठ अन्य निर्वाचन क्षेत्रों के लिए दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को संपन्न हुआ था। इस चरण में अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, अलीगढ़, मथुरा और बुलंदशहर में मतदान हुआ। इसके बाद राज्य में तीसरे और चौथे चरण 7 मई और 13 मई को होंगे। पांचवें, छठे और सातवें चरण 20 मई, 23 मई और एक जून को होगा। सभी सात चरणों के मतदान की गिनती 4 जून को होगी। 

जनता-जनार्दन का आशीर्वाद मोदी जी के साथ है।

आंवला लोक सभा क्षेत्र में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित कर रहा हूं…
https://t.co/aZmi2Sgkss
उत्तर प्रदेश में 2019 के लोकसभा चुनावों में बीजेपी ने सबसे अधिक सीटें हासिल की। बीजेपी ने 80 सीटों में से भाजपा ने 62 सीटें जीतीं, उसके बाद बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने 10 सीटें, समाजवादी पार्टी (सपा) ने 5 सीटें और अपना दल ने 2 सीटें जीतीं।
FOLLOW US :

Copyright © 2024 Lokmat Media Pvt Ltd

source

Previous post Lok Sabha Election Phase 2 LIVE Voting: दूसरे चरण का मतदान समाप्त, जानिए कहां कितने फीसदी हुई वोटिंग.. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)
Next post Lok Sabha Chunav Live Updates: ‘आरक्षण पर देश को गुमराह कर रहे कांग्रेस और विपक्ष,’ अमित शाह का INDIA गठबंधन पर बड़ा हमला – Jansatta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *