नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को कर्नाटक में चुनाव प्रचार करने पहुंचे. आज यहां उनकी 4 रैली है. सबसे पहले वह बेलगावी में उन्होंने एक सभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि ‘कर्नाटक के सभी वोटर का अभिनंदन कर्नाटक में जहां-जहां गया सिर्फ एक स्वर सुनाई देता है फिर एकबार मोदी सरकार.
उन्होंने अपने संबोधन में आगे कहा EVM के बहाने कांग्रेस ने भारत के लोकतंत्र को बदनाम करने की कोशिश की. 10 साल में भारत और शक्तिशाली हुआ भारत की पहचान लोकतंत्र के मां के रूप में होने लगी है. 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले. भारत जब आगे बढता है हर भारतवासी को गर्व होता है. कांग्रेस देशहित से इतनी दूर हो चुकी है परिवार हित में इतना खो चुकी है की देश की तरक्की अच्छी नहीं लगती. भारत की हर सफलता पर कांग्रेस को शर्म आने लगी है.
पढ़ें- मुंबई के गुनहगार कसाब को जिन्होंने दिलाई थी फांसी, BJP ने उन्हें दिया टिकट, यहां से लड़ेंगे चुनाव
पीएम मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस के शहजादे पाप को आगे बढ़ा रहे हैं उनका राजपूतों पर जो बयान दिया सबने सुना. कांग्रेस के शहजादे ने छत्रपति शिवराज, चिन्नमा महारानी जैसे महान लोगों का अपमान किया जिनकी देशभक्ति आज भी हमे प्रेरित करती है. यह सोच समझकर तुष्टीकरण की राजनीति के लिए दिया गया बयान है. राजा महाराज को तो बुरा कह दिया लेकिन बादशाहों, सुलतान के अत्याचारो पर शहजादे के मुंह पर ताला लग जाता है
प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि जिन्होनें हमारी मंदिरो को तोड़ा अपमान किया वे उस औरंगेजब के गुणगान करने वालो के साथ हाथ मिलाते हैं. गौ हत्या, लुटपाट करने वाले नवाब शहजादे को वो याद नहीं आए जिन्होने भारत के विभाजन में बहुत बड़ी भुमिका निभाई. उन्होंने आगे कहा कि कानून व्यवस्था बद से बदतर हो रही है. यहां बेलगावी में एक बहन के साथ जो हुआ और जैन मुनी के साथ जो हुआ शर्मसार करने वाला है. हुगली में हमारी एक बेटी के साथ जो हुआ उसने पूरे देश में भूचाल ला दिया. बैंगलुरू के कैफे में बम धमका हुआ तो उसे भी गंभीरता से नहीं लिया गया.
.
Tags: Loksabha Elections, PM Modi
35 साल की फेमस हीरोइन के पास नहीं थे ट्रेनर को देने के पैसे, हीरो ने उड़ाया मजाक, बोला- अगर इतना नहीं कर सकती..
बेटे के जन्म के बाद सदमे में थी ये 38 साल की हीरोइन, बोली- 'जीवन में सब कुछ बदल गया,.पति के साथ भी..'
फ्रिज के इस हिस्से में भूलकर भी न रखें सब्जियां, चंद घंटों में हो जाएंगी खराब, बहुत सारे लोग करते ये गलती
तोंद लटककर शर्ट से आ रहा है बाहर? चर्बी कम करने के लिए रोज खाएं 7 फैट बर्नर फूड, बिना जिम गए घटेगा वजन
सलमान खान की ऑनस्क्रीन बहन, हॉलीवुड प्रोड्यसूर संग रचाई शादी, तलाक के बाद कॉमेडियन पर हुईं फिदा, गोविंदा की हैं…
सचिन तेंदुलकर की सलाह पर लेपर्ड सफारी करने झालाना पहुंचे राहुल द्रविड़, शिकार होदी भी घूमे, क्लिक किए फोटो
World Veterinary Day 2024: 20 बाघों का रेस्क्यू, कान्हा टाइगर रिजर्व को पहचान दिलाने में रही अहम भूमिका, जानें कौन हैं संदीप अग्रवाल
इस शहर की मन मोह लेते हैं वादियां, रंगीन मकान बढ़ाते है खूबसरती, संस्कृति भी खूब खींचती है लोगों को
140 करोड़ की मालकिन, रद्दी कपड़ों से बनाया आउटफिट, ऐसे किया स्टाइल, देखकर खुली रह जाएंगी आंखें
