वेडिंग सीजन में फिर उछला सोना, चांदी में बड़ी तेजी, फटाफट चेक करें लेटेस्ट कीमत – News18 हिंदी

Spread the love

अभिषेक जायसवाल /वाराणसी: शादी विवाह के सीजन का दौर जारी है. वेडिंग सीजन के इस दौर में सोने चांदी के कीमतों में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है. यूपी के वाराणसी में 27 अप्रैल (शनिवार) को सर्राफा बाजार खुलने के साथ 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत में 400 रुपये की तेजी आई. वहीं बात चांदी के कीमत की करें तो उसकी कीमत में भी बड़ा उछाल आया है. चांदी 2000 रुपये प्रति किलो महंगा हुआ है. बताते चलें की सोने चांदी की कीमत हर दिन टैक्स, उत्पाद शुल्क के कारण घटता बढ़ता रहता है.
वाराणसी के सर्राफा बाजार में 27 अप्रैल को 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 400 रुपये उछलकर 66800 रुपये हो गई. इसके पहले 26 अप्रैल को इसका भाव 66400 रुपये था. वहीं 25 अप्रैल को इसकी कीमत 66750 रुपये थी. इसके पहले 24 अप्रैल को इसका भाव 66300 रुपये था. वहीं 23 अप्रैल को इसकी कीमत 67700 रुपये थी. इसके पहले 22 अप्रैल को इसका भाव 68200 रुपये था. वहीं 21 अप्रैल को इसकी कीमत 68300 रुपये थी.
440 रुपये चढ़ा 24 कैरेट का भाव
22 कैरेट के अलावा बात यदि 24 कैरेट 10 ग्राम शुद्ध सोने की करें तो शनिवार को इसकी कीमत 440 रुपये महंगा हुआ जिसके बाद इसकी कीमत 72150 रुपये हो गई. इसके पहले 25 अप्रैल को इसका भाव 71710 रुपये था. वाराणसी के सर्राफा कारोबारी अनूप सेठ ने बताया की अप्रैल महीने में सोने चांदी के कीमतों में लगातार उतार चढ़ाव का दौर बना हुआ है.

चांदी 2000 रुपये फिसला
सोने से इतर बात चांदी के कीमत की करें तो शनिवार को इसकी कीमत में फिर तेजी आई. चांदी 2000 रुपये प्रति किलो उछलकर 84500 रुपये प्रति किलो हो गई. वहीं 26 अप्रैल को इसका भाव 82500 रुपये था. इसके पहले 25 अप्रैल को इसकी कीमत 82900 रुपये हो गई. वहीं 24 अप्रैल को इसका भाव 83000 रुपये था. इसके पहले 23 अप्रैल को इसकी कीमत 85500 रुपये थी. वहीं 22 अप्रैल को इसका भाव 86500 रुपये था. 21,20 और 19 अप्रैल को भी इसकी यही कीमत थी.
.
Tags: Gold price, Local18, Silver price

जोम्बी पर ये देख, भूल जाएंगे 'ट्रेन टू बुसान', आंख से आंसू और दिल में डर बैठा देगी 7.5 Imdb रेटिंग वाली सीरीज
सिर्फ गर्मियों में मिलते है ये 5 फल, फायदे जान चौक जाएंगे आप, बीमारियों को नहीं भटकने देते पास
'उनके लिए फीलिंग्स आज भी हैं…', 72 साल का एक्टर था जीनत अमान पर लट्टू, लेकिन मां ने नहीं बसने दिया घर
क्या अब रूमी दरवाजा के अंदर नहीं मिलेगी एंट्री? ASI के अधिकारी बोले- अगर खोला तो…
बेतहाशा शराब और फिर… तबाह कर दिए जवानी के 20 साल, 45 की उम्र में चमकी किस्मत, आज हैं सुपरस्टार
मैग्नेट में चिपट रहे थे पत्थर, दबा मिला 3500 करोड़ का 'खजाना', चमक उठी यहां के लोगों की किस्मत
JEE Main Result 2024: ये हैं भोपाल के टॉपर्स… जिन्होंने देश में भी लहराया परचम, देखें कितनी मिली रैंक
बिन ब्याहे हुईं प्रेग्नेंट, फिर 10 साल बाद पति को दिखा दिया ठेंगा, अब 7 साल छोटे एक्टर पर फिसल गया हसीना का दिल
अचानक सेट पर भड़की आग, सुपरस्टार हीरोइन को बचाने धधकते शोलों में कूद पड़ा एक्टर, एक्ट्रेस ने बना लिया 'पति परमेश्वर'

source

Previous post MP LS Election: मप्र की 29 सीटों के लिए चार चरणों में चुनाव, आपके शहर में वोटिंग कब? यहां पढ़ें पूरी डिटेल – अमर उजाला
Next post Karnataka: पीएम मोदी की उत्तर कर्नाटक में आज चार रैलियां, बेलगाम पहुंचने पर पूर्व CM शेट्टार ने किया स्वागत – अमर उजाला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *