UP lok Sabha Election 2024: शाहजहांपुर में गठबंधन प्रत्याशी का नामांकन हुआ निरस्त, ज्योत्सना लड़ेंगी .. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Spread the love

UP lok Sabha Election 2024 लोकसभा चुनाव में आइएनडीआइए से सपा प्रत्याशी राजेश कश्यप का नामांकन खारिज हो गया है। उन्होंने सुरक्षित सीट पर चुनाव लड़ने के लिए जो जाति प्रमाण पत्र लगाया था वह जांच में सही नहीं पाया गया। अब ज्योत्सना गौड़ सपा के सिंबल पर चुनाव लड़ेंगी। राजेश का पर्चा खारिज होने की आशंका में सपा ने एक दिन पूर्व ही उनका नामांकन करा दिया था।
जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। लोकसभा चुनाव में आइएनडीआइए से सपा प्रत्याशी राजेश कश्यप का नामांकन खारिज हो गया है। उन्होंने सुरक्षित सीट पर चुनाव लड़ने के लिए जो जाति प्रमाण पत्र लगाया था वह जांच में सही नहीं पाया गया। अब ज्योत्सना गौड़ सपा के सिंबल पर चुनाव लड़ेंगी।

loksabha election banner

राजेश का पर्चा खारिज होने की आशंका में सपा ने एक दिन पूर्व ही उनका नामांकन करा दिया था। हरदोई निवासी ज्योत्सना सपा नेता राजपाल कश्यप की भांजी हैं।

13 मई को होगा मतदान

लोकसभा चुनाव के लिए चौथे चरण की अधिसूचना गुरुवार को जारी हो गई। चौथे चरण में प्रदेश के 13 लोकसभा क्षेत्रों और ददरौल विधानसभा उप चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। नामांकन की अंतिम तिथि 25 अप्रैल थी। चौथे चरण के लिए 13 मई को मतदान होगा।

यहां-यहां होगा मतदान

चौथे चरण में शाहजहांपुर (अजा), खीरी, धौरहरा, सीतापुर, हरदोई (अजा), मिश्रिख (अजा), उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा (अजा), कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर, बहराइच (अजा) लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के साथ ही शाहजहांपुर जिले की ददरौल विधानसभा के उप निर्वाचन के लिए चुनाव होगा।
यह भी पढ़ें: UP Lok Sabha Election 2024 Voting LIVE: यूपी की 8 सीटों पर शाम 5 बजे तक 52.74 फीसदी मतदान

source

Previous post Lok Sabha Elections 2024: 'इंडिया गठबंधन ने बनाया है एक साल-एक PM का फॉर्मूला', प्रधानमंत्री मोदी – ABP न्यूज़
Next post Lok Sabha Election 2024: '400 पार नहीं इस बार 400 हार', सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बीजेपी के नारे पर तंज – ABP न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *