UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी, IMD ने जारी किया वॉर्म नाइट का अलर्ट – हरिभूमि

Spread the love

download app from
UP Weather
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है। इससे बच्चों से लेकर बूढ़े तक सभी वर्ग के लोग परेशान हैं। लखनऊ मौसम केंद्र ने बताया की 29 अप्रैल यानी सोमवार को पश्चिमी व पूर्वी यूपी में मौसम साफ रह सकता है। लेकिन कहीं कहीं पर 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा और लू चलने की संभावना है। प्रदेश में अगले दो दिनों तक हवा गर्म और लू चलने का अनुमान है। प्रदेश के कई जगहों पर रात के समय अधिकतम तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। ऐसी स्थिति को उष्ण रात्रि या वॉर्म नाइट कहा जाता है। 
वॉर्म नाइट का अलर्ट
लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, अगले दो दिनों तक उष्ण रात्रि रहने का अलर्ट जारी किया गया है। कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, मऊ, बलिया, देवरिया,  संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर  इन इलाकों में रात के समय चार से पांच डिग्री सेल्सियस की वृद्धि अधिकतम तापमान में होने की संभावना है। इन क्षेत्र में वॉर्म नाइट रहेगा।
स्कूलों की टाइमिंग में हुआ बदलाव
बता दें, स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव हुआ है। पहले सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक स्कूल हुआ करती थी। भीषण गर्मी को देखते हुए 28 अप्रैल तक यूपी के सभी मान्यता प्राप्त स्कूलों की टाइमिंग सुबह 7:30 बजे से दोपहर 11:30 बजे तक कर दिया गया है।
Copyright © Haribhoomi, All Rights Reserved.
Developed by: Shreyansh Technology.

source

Previous post MH Lok Sabha Election 2024: 'PM मोदी को वोट दें क्योंकि उन्होंने कोरोना के दौरान सभी को जिंदा रखा…,' – ABP न्यूज़
Next post यूपी इवनिंग बुलेटिन: बस को चीरते निकला ट्रक, 7 मौत; शाह बोले-अखिलेश किसी के नहीं; नाचती हुई लड़की की मौत; VI… – Dainik Bhaskar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *