प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोमवार 29 अप्रैल को चार सभाएं हैं। सबसे पहले वे कर्नाटक के बागलकोट पहुंचे। इसके बाद महाराष्ट्र के सोलापुर, सातारा और पुणे गए। सोलापुर में पीएम ने कहा- विपक्ष (कांग्रेस, इंडी गठबंधन) बौखलाया हुआ है, इसलिए झूठ फैला रहा है। आज बाबा साहेब अंबेडकर भी चाहकर आरक्षण खत्म नहीं कर सकते, मोदी तो बहुत दूर की बात है।
बागलकोट में मोदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक को भी अपनी लूट का ATM बना लिया है। इतने कम समय में ही इन लोगों ने कर्नाटक का सरकारी खजाना खाली कर दिया है।
प्रधानमंत्री ने कहा- आज ये लोग एक झटके में गरीबी हटाने का दावा करते हैं, लेकिन इनकी 60 साल की सरकार, इनकी कई पीढ़ियों का काम गवाह है कि वंचित वर्ग के लिए इनकी मानसिकता क्या रही है? उनके दुख, उनकी तकलीफ से कांग्रेस और उनके साथियों को कोई वास्ता नहीं था।
इससे पहले मोदी ने 28 अप्रैल (रविवार) को भी कर्नाटक के बेलगावी, उत्तर कन्नड़, दावणगेरे और बेल्लारी में चार सभाएं की थीं।
मोदी की स्पीच की 9 बातें…
यह खबर भी पढ़ें…
कर्नाटक में PM बोले- न रुकूंगा, न थकूंगा, न झुकूंगा: ये मोदी की गारंटी है, इसे आप 10 साल से देख रहे हैं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार 28 अप्रैल को कर्नाटक दौरे पर थे। उन्होंने बेलगावी, उत्तर कन्नड़, दावणगेरे और बेल्लारी में सभाएं की। प्रधानमंत्री ने दावणगेरे में कहा कि न रुकूंगा, न थकूंगा और न झुकूंगा। ये मोदी की गारंटी है। आप ये सब 10 साल से देख रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें…
क्या सरकार हमारी संपत्ति बांट सकती है:मोदी बोले- कांग्रेस आपका मंगलसूत्र भी नहीं छोड़ेगी; कानून क्या है, सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा
मेरी माताओ और बहनो, वे आपके मंगलसूत्र को भी नहीं छोड़ेंगे। कांग्रेस का घोषणापत्र कहता है कि वे आपके सोने के बारे में जानकारी करेंगे, और फिर उसे बांट देंगे। वो किसे बाटेंगे? मनमोहन सिंह की सरकार ने कहा था कि देश की संपत्ति पर पहला हक मुसलमानों का है। आपकी प्रॉपर्टी को उन लोगों में बांटा जाएगा, जिनके ज्यादा बच्चे हैं। ये घुसपैठियों को बांटा जाएगा। क्या आपकी मेहनत की कमाई घुसपैठियों के पास चली जानी चाहिए?’ PM मोदी ने राजस्थान के बांसवाड़ा की एक रैली में ये बात कही। इसके बाद अलीगढ़ और बाद की कुछ रैलियों में भी मोदी ने कहा कि कांग्रेस आपकी संपत्ति का पुनर्वितरण कर देगी। पूरी खबर पढ़ें…
लोकसभा चुनाव 2024 की ताजा खबरें, रैली, बयान, मुद्दे, इंटरव्यू और डीटेल एनालिसिस के लिए दैनिक भास्कर ऐप डाउनलोड करें। 543 सीटों की डीटेल, प्रत्याशी, वोटिंग और ताजा जानकारी एक क्लिक पर।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.
