Lok Sabha Election 2024: उत्तराखंड की सभी पांच सीटों पर मतदान कल, EVM में बंंद होगा 55 प्रत्याशियों .. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Spread the love

Lok Sabha Election 2024 राज्य के 8337914 मतदाता इन पांच सीटों पर 55 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। सभी पांचों सीटों गढ़वाल टिहरी गढ़वाल हरिद्वार अल्मोड़ा व नैनीताल-ऊधम सिंह नगर पर शुक्रवार 19 अप्रैल 2024 को मतदान होगा। इसके लिए राज्य को कुल 274 जोन व 1499 सेक्टर में बांटा गया है। 5892 केंद्रों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है।
राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून: Lok Sabha Election 2024: राज्य में लोकसभा की पांच सीटों के लिए पिछले लगभग एक महीने से चला आ रहा चुनाव प्रचार थम गया है। सभी पांचों सीटों गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, हरिद्वार, अल्मोड़ा व नैनीताल-ऊधम सिंह नगर पर शुक्रवार 19 अप्रैल को मतदान होगा।

loksabha election banner

राज्य के 83,37914 मतदाता इन पांच सीटों पर 55 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए एक लाख से अधिक कार्मिक, पुलिस व सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।

65 कंपनी केंद्रीय बल तैनात

राज्य की पांच सीटों पर पहले चरण में होने वाले मतदान के लिए राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
मतदान को सकुशल व निर्विघ्न रूप से संपन्न कराने के लिए 55 हजार सरकारी कर्मचारी और 40 हजार पुलिस कर्मी, होमगार्ड, पीआरडी व वन कर्मियों के अलावा 65 कंपनी केंद्रीय बल तैनात किया गया है। प्रदेश के 11729 मतदान केंद्र के लिए 715 पोलिंग पार्टियां रवाना हो चुकी हैं।
अब शेष 11008 पोलिंग पार्टियां गुरुवार को मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगी। राज्य की नेपाल के तीन जिलों, चंपावत, ऊधम सिंह नगर और पिथौरागढ़ से लगी सीमाओं को सील कर दिया गया है।

आपात स्थिति में कर्मचारियों को लाने के लिए दो हेलीकाप्टर तैनात

उत्तर प्रदेश व हिमाचल से लगी सीमाओं पर सीसी कैमरों से नजर रखी जा रही है और यहां सघन जांच भी शुरू कर दी गई है। आपात स्थिति में कर्मचारियों को लाने के लिए दो हेलीकाप्टर तैनात किए गए हैं।
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि राज्य को कुल 274 जोन व 1499 सेक्टर में बांटा गया है। 5892 केंद्रों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है। राज्य में 809 बूथ अति संवेदनशील और 1365 बूथ संवेदनशील घोषित किए गए हैं। इन पर विशेष नजर रखी जा रही है।

source

Previous post Elections 2024 May 10 Highlights: FIRs against Congress' Wadettiwar, BJP's Bawankule for poll code violations – The Hindu
Next post Kheda Lok Sabha election 2024: Date of voting, result, candidates, main parties, schedule – The Times of India

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *