न्यूज इन ब्रीफ@5 PM: केजरीवाल बोले- शाह को PM बनाएंगे मोदी, शाह का जवाब- प्रधानमंत्री मोदी ही होंगे; कुवैत … – Dainik Bhaskar

Spread the love

नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें…
1. केजरीवाल बोले- शाह को PM बनाएंगे मोदी, शाह का जवाब- प्रधानमंत्री मोदी ही होंगे
अरविंद केजरीवाल ने आज कहा कि पीएम मोदी 75 साल के होने वाले हैं। अगर भाजपा चुनाव जीतती है तो मोदी अमित शाह को प्रधानमंत्री बनाएंगे। केजरीवाल के दावे पर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी तीसरी बार भारी बहुमत के साथ प्रधानमंत्री बनेंगे और अपना कार्यकाल पूरा करेंगे। पार्टी में इसे लेकर कोई कंफ्यूजन नहीं है।
पूरी खबर पढ़ें…
2. CM योगी बोले- राम मंदिर की तर्ज पर अन्य विरासत भी वापस लेना है CM योगी ने कानपुर में कहा कि राम मंदिर की तर्ज पर अन्य विरासत भी वापस लेना है। आत्मनिर्भर और विकसित भारत की परिकल्पना को पूरा करना है। भारत किसी को छेड़ता नहीं है और कोई छेड़ देता है तो उसे छोड़ता भी नहीं हैं। देश में चौथे फेज की वोटिंग के लिए आज शाम 6 बजे से चुनाव प्रचार थम जाएगा। पूरी खबर पढ़ें…
3. कुवैत के अमीर ने देश की संसद भंग की, कहा- यह मुश्किल फैसला
कुवैत के नए अमीर शेख मिशाल अल- अहमद-अल- सबा ने देश की संसद भंग कर दी। उन्होंने कहा कि मैं देश के लोकतंत्र के गलत इस्तेमाल की अनुमति नहीं दूंगा। अल सबा ने देश के सरकारी विभागों को अपने कंट्रोल में ले लिया है और कई कानूनों को भंग कर दिया है। सब की देखरेख में इसी साल अप्रैल में कुवैत में चुनाव हुए थे।
पूरी खबर पढ़ें…
4. ऋषभ पंत पर एक मैच का बैन, तीसरी बार स्लो ओवर रेट का दोषी पाया गया
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत को एक IPL मैच के लिए बैन कर दिया गया है। उन्हें तीसरी बार स्लो ओवर रेट का दोषी पाया गया। IPL कोड ऑफ कंडक्ट के उल्लंघन के लिए बैन के साथ पंत पर 30 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। वहीं, टीम के इम्पैक्ट प्लेयर सहित पूरी प्लेइंग इलेवन पर मैच फीस का 50 फीसदी जुर्माना या 12 लाख रुपए का फाइन लगा है।
पूरी खबर पढ़ें…
5. पीएम मोदी ने कहा- कांग्रेस इस भरोसे में न रहे कि मुसलमान इधर-उधर नहीं जाएगा
PM मोदी ने ओडिशा के कंधमाल में कहा कि इस चुनाव में कांग्रेस 50 सीटों से नीचे सिमटने वाली है। 4 जून को पार्टी देश के संसद में विपक्ष भी नहीं बन पाएगी। मैं कांग्रेस को दो टूक कहूंगा कि वो इस भरोसे में न रहें कि भारत का कोई मुसलमान इधर-उधर नहीं जाएगा। पीएम ने स्टेज पर पद्मश्री विजेता पूर्णमासी जानी के पैर भी छुए।
पूरी खबर पढ़ें…
6. करीना कपूर को एमपी हाई कोर्ट का नोटिस, ‘प्रेग्नेंसी बाइबल’ को तीसरा बच्चा कहा था
करीना कपूर खान को उनकी किताब ‘करीना कपूर खान प्रेग्नेंसी बाइबल’ के लिए एमपी हाई कोर्ट ने नोटिस भेजा है। जस्टिस जीएस अहलूवालिया की सिंगल बेंच ने किताब की को-ऑथर अदिति शाह भीमजियानी, अमेजन इंडिया और जगरनाट बुक्स से भी जवाब मांगा है। करीना ने 9 अगस्त 2021 को प्रेग्नेंसी पर लिखी बुक लॉन्च की थी, उन्होंने इसे अपना तीसरा बच्चा कहा था।
पूरी खबर पढ़ें…
7. IPL में MI vs KKR, कोलकाता जीती, तो प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम होगी
IPL में आज शाम 7:30 बजे MI और KKR के बीच मैच खेला जाएगा। KKR 11 मैच में 8 जीत और 3 हार से 16 अंको के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है। अगर KKR आज मुंबई को हराती है तो प्लेऑफ में क्वालिफाई करने वाली पहली टीम बन जाएगी।
पूरी खबर पढ़ें…
8. फिलिस्तीन को UN का परमानेंट मेंबर बनाने का प्रस्ताव पास, इजराइली राजदूत ने UN चार्टर फाड़ा
संयुक्त राष्ट्र संघ (UN) की असेंबली में फिलिस्तीन को परमानेंट मेंबर बनाने का प्रस्ताव पास होने से इजराइली राजदूत गिलाद एर्दान भड़क गए। उन्होंने गुस्से में UN चार्टर फाड़ते हुए कहा कि वो संयुक्त राष्ट्र को आइना दिखा रहे हैं।
पूरी खबर पढ़ें…
9. राजस्थान के शिक्षा मंत्री ने कहा- REET बंद नहीं होगी, परीक्षा को आसान बनाएंगे
राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि REET एग्जाम बंद होने की सोशल मीडिया पर चल रहीं पोस्ट गलत हैं। एग्जाम होता रहेगा। शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को सरल और ट्रांसपेरेंट बनाने का आदेश अधिकारियों को दिया गया है।
पूरी खबर पढ़ें…
10. छत्तीसगढ़ में चलती बाइक पर कपल का रोमांस, VIDEO वायरल
छत्तीसगढ़ के जशपुर में NH-43 पर चलती बाइक पर कपल रोमांस करता हुआ नजर आया। उनकी बाइक के पीछे जशपुर के एसपी एसपी शशि मोहन सिंह की गाड़ी चल रही थी। SP ने कपल को रोका। इसके बाद उनका चालान काटा गया। कपल के रोमांस वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
पूरी खबर पढ़ें…
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source

Previous post पीएम नरेंद्र मोदी को महाराष्ट्र की धरती में गाड़ने की धमकी, बोलते-बोलते बहुत कुछ कह गए संजय राउत – India TV Hindi
Next post Lok Sabha Elections 2024 | Attempt to murder case: Arrest warrant issued against businessman Akshay Bam who … – Deccan Herald

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *