Lok Sabha Elections 2024 : चौथे चरण के लिए थमा चुनाव प्रचार, इस बार मैदान में होंगे 476 करोड़पति उम्मीदवार – India.com हिंदी

Spread the love

click this icon for latest updates

Published: May 11, 2024 9:16 PM IST
By Akarsh Shukla
Lok Sabha Elections 2024 : लोकसभा चुनाव के लिए सोमवार, 13 मई को चौथे चरण की वोटिंग होगी, जिसके चलते 2 दिन पहले ही शनिवार, शाम 6 बजे के बाद से उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश समेत 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के कई जिलों में चुनाव प्रचार थम गए. आंध्र प्रदेश में 13 मई को लोकसभा के साथ-साथ 175 सीटों पर विधानसभा चुनाव (Andhra Pradesh Assembly Elections 2024) के लिए भी वोटिंग होगी. आंध्र प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एम के मीणा (MK Meena) ने बताया कि लोकसभा चुनाव के लिए 503 तथा विधानसभा चुनाव के लिए 2705 प्रत्याशी मैदान में हैं. चौथे चरण के लिए लोकसभा चुनाव में कुल 1710 उम्मीदवारों की किस्मत सोमवार को ईवीएम में कैद हो जाएगी. आपको जानकर हैरानी होगी कि इनमें से 28 फीसदी प्रत्याशी, यानी 476 उम्मीदवार करोड़पति हैं.

हालांकि 1710 में से 24 लोकसभा प्रत्याशी ऐसे भी हैं, जिसके पास फूटी कौड़ी भी नहीं है, लेकिन चौथे चरण के मतदान में चर्चा 476 करोड़पति उम्मीदवारों की है, जिनकी औसत संपत्ति 11.72 करोड़ रुपये है. एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की एक रिपोर्ट के अनुसार चौथे चरण में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कुल 70 उम्मीदवारों में से 65 या 95 फीसदी प्रत्याशी करोड़पति हैं.
इसी रिपोर्ट के अनुसार चौथे चरण में सबसे अमीर उम्मीदवार तेलुगु देशम पार्टी के डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी हैं, जिनके पास 5,705 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है. दूसरे नंबर पर तेलंगाना की चेवेल्ला सीट से भाजपा के उम्मीदवार कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी हैं, जिनकी संपत्ती 4,568 करोड़ रुपये बताई गई है. तीसरे नंबर पर आंध्र प्रदेश के नेल्लोर से टीडीपी उम्मीदवार प्रभाकर रेड्डी वेमिरेड्डी हैं, जिनकी संपत्ति 716 करोड़ रुपये है. चौथे नंबर पर पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी की प्रत्याशी अमृता रॉय हैं, जिन्होंने 554 करोड़ रुपये की संपत्ति की घोषणा की है. वहीं पांचवें नंबर पर आंध्र प्रदेश के अनाकापल्ले से भाजपा उम्मीदवार सीएम रमेश का नाम हैं, जिनकी घोषित संपत्ति 497 करोड़ रुपये से अधिक है.


ADR की रिपोर्ट के मुताबिक चौथे चरण के चुनाव में कांग्रेस के पास 56 करोड़पति उम्मीदवार हैं. वहीं, अन्य पार्टियों की बात करें तो टीएमसी के 7, समाजवादी पार्टी के 11 उम्मीदवारों ने 1 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति की घोषणा है. जबकि शिवसेना (यूबीटी), बीजू जनता दल (बीजेडी), राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी), टीडीपी, भारत राष्ट्र समिति और शिवसेना के सभी प्रत्याशी करोड़पति लिस्ट में शामिल हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Lok Sabha Elections 2024 : चौथे चरण के लिए थमा चुनाव प्रचार, इस बार मैदान में होंगे 476 करोड़पति उम्मीदवार
Arvind Kejriwal LIVE: कल पश्चिमी दिल्ली और नई दिल्ली सीट पर रोड शो करेंगे CM केजरीवाल
Arvind Kejriwal News: सीएम केजरीवाल का बड़ा दावा, बोले- इन लोगों ने तिहाड़ में मुझे 15 दिनों तक इंसुलिन नहीं दिया
Today’s Breaking News: दिल्ली में आंधी-तूफान में पेड़ गिरने से दो लोगों की मौत
‘भ्रष्टाचार का बेताज बादशाह’, BJP ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ जारी किया नया पोस्टर
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.

source

Previous post तीसरे चरण में हुई 65.68% वोटिंग, चुनाव आयोग ने चार दिन बाद जारी किया आंकड़ा – Aaj Tak
Next post लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए प्रचार थमा, देखें 13 मई को किन राज्यों में कितनी सीटों पर होगी वोटिंग – NBT नवभारत टाइम्स (Navbharat Times)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *