लखनऊ. उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच अचानक तेज हवाऐं चलीं. इससे लोगों ने गर्मी से राहत मेहसूस की. धूल भरी आंधी का यातायात पर असर रहा और वाहनों की रफ्तातर कुछ देर के लिए थम गई. अब लखनऊ मौसम विभाग ने शनिवार से लेकर अगले तीन दिन आंधी और बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. तो वहीं प्रदेश के एक जिले में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
यूपी के प्रतापगढ़ जिले में शनिवार को धूल भरी आंधी चलने के साथ ही तेज बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने इस जिले के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई. प्रदेश में 11 मई से लेकर 13 मई तक बारिश की संभावना जताई जा रही है.
यह भी पढ़ेंः बाइक से जा रहा था युवक, पुलिस ने रोककर कहा- घर चलो, पहुंचते ही खुदवाई जमीन, मिला कुछ ऐसा, देखकर उड़े होश
यहां होगी बारिश
प्रदेश में 12 मई को पूर्व और पश्चिम के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है. ऐसे में लखनऊ आईएमडी ने सहारनपुर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, मरेठ, मुरादाबाद, बदायूं, अलीगढ़, रामपुर, बरेली, ज्योतिबाफुले नगर, पीलीभीत, शाहजहांपुर, खैरी, सीतापुर, हरदोई, श्रावस्ती बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, गौरखपुर, कुशीनगर, संत कबीरनगर, जौनपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र, प्रयागराज, प्रतापगढ़, कौशाम्बी, फतेहपुर, कानपुर देहात, कन्नौज, औरैया समेत कई जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है.
कहां कितना रहा तापमान
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 3.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 36.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया. तो वहीं न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. लखनऊ में शनिवार को बादलों का डेरा रहेगा. बारिश होने की भी संभावना है. हरदोई में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. कानपुर में अधिकतम 36.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. इटावा में 37.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
Tags: Mausam News, Rainfall Update, UP weather alert, Weather Update
'मां' से पूरे 5 साल बड़ी थी बेटी, 5 लव-अफेयर से हुई तबाह, धर्म बदल कर रचाई थी शादी, 2 बच्चे होते ही ले लिया तलाक
अधिकतर महिलाएं क्यों होती हैं एनीमिया की शिकार, वजहें कर देंगी हैरान, बिना मेडिकेशन इस तरह खून की कमी करें दूर
गांव की गलियों में चार चांद लगा रहा अमेजिंग मैन, यूनिक अंदाज में पॉजिटिव कैम्पेन, खास है मैसेज
42 डिग्री में तपे सीएम डॉ. मोहन यादव, उठाया त्रिशूल, कहा- अबकी बार 400 पार होकर रहेगा, देखें Photos
इंदौर से भगवान परशुराम का है खास रिश्ता! यहीं पर पिता से मांगे थे यह तीन वरदान, जानें कहानी
नहीं देखा होगा ऐसा रंगीन महल, तस्वीर जीत लेती है दिल, कभी हुआ करता था मठ, एक राजा ने किया कायाकल्प!
'श्रीकांत' से पहले OTT पर देख लीजिए राजकुमार राव की 6 धांसू फिल्में, IMDb पर तगड़ी है सभी मूवी की रेटिंग
रामलला को लगा 11 हजार हापुस आमों का भोग, अक्षय तृतीया पर दिखा अद्भुत नजारा
सुगंधा-कस्तूरी-तरूरी की दुनिया भर में डिमांड, सुगंध से महक उठेगा महौल, एक बार करें ट्राय
