UP Weather : यूपी के कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने का अलर्ट, वीकेंड पर ऐसा रहेगा मौसम – News18 हिंदी

Spread the love

अंजलि सिंह राजपूत/ लखनऊ: उत्तर प्रदेश में इन दिनों मौसम काफी सुहावना है. पूर्वी हवाएं चल रही हैं जिस वजह से अधिकतम तापमान में पूरे 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो चुकी है. ठंडी हवाओं की वजह से लोगों ने भी भीषण गर्मी से राहत पाई है. इसी बीच लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश की ओर से आज यानी शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बिजली गिरने और आंधी तूफान के साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है. धूल भरी हवाएं भी चलने का पूर्वानुमान जारी किया गया है.
वीकेंड भी रहेगा ठंडा
बात करें वीकेंड की तो लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि वीकेंड पर यानी शुक्रवार, शनिवार और रविवार को इसी तरह पूर्वी हवाएं चलती रहेंगी. अधिकतम तापमान स्थिर रहेगा. न्यूनतम तापमान भी स्थिर रहने का पूर्वानुमान है. रविवार तक मौसम सुहावना रहेगा. भीषण गर्मी और लू के थप्पड़ों से लोगों को परेशान नहीं होना पड़ेगा.

आज ऐसा रहेगा मौसम
लखनऊ मौसम केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक लखनऊ का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा. वहीं बाराबंकी, हरदोई, कानपुर शहर, कानपुर देहात, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर और वाराणसी समेतबलिया चुर्क, बहराइच और प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस से लेकर 24 डिग्री सेल्सियस के बीच ही रहेगा जबकि इन जिलों का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से लेकर 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है. फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, फैजाबाद, फुरसतगंज, गाजीपुर, फतेहगढ़, बस्ती, झांसी, उरई और हमीरपुर में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से लेकर 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है, वहीं अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस से लेकर 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा.
बरेली से इटावा तक ऐसा रहेगा मौस
बरेली, शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और बुलंदशहर समेत इटावा में न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.
नोएडा और गाजियाबाद का मौसम
आजमगढ़, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, सहारनपुर, बाराबंकी, कन्नौज और हरदोई जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.
Tags: Hindi news, Local18, UP Weather

बेहद होशियार हैं रजनीकांत के नाती, 12वीं की मार्कशीट हुई वायरल, नंबर देख भौचक्के हुए लोग
3 फुट के अब्दू रोजिक की 7 जुलाई को UAE में होगी शादी, कौन है मिस्ट्री गर्ल! कैसे लड़े नैन?
Photos: बक्सों में, पलंग के नीचे, न जानें कहां-कहां मिलीं नोटों की गड्डियां, देखने वालों की फटी रह गईं आखें
बरगद का वो पेड़, जो अपनी मीठी सुगंध से छुपा लेता है शवों की भी दुर्गंध! दुनिया के ल‍िए बना रहस्‍य
अक्षय तृतीया की शाम को लक्ष्मी पूजन के समय करें ये 5 काम, धन लाभ का अचूक उपाय, बढ़ेगी बरकत
OTT पर आ चुकी हैं 2024 की टॉप 5 फिल्में, मिस्ट्री थ्रिलर में दृश्यम को देती हैं टक्कर, आखिरी है रोमांस से भ
शाहिद कपूर की एक्ट्रेस, बनीं शाहरुख खान की ऑनस्क्रीन वाइफ, फिर उसी के लिए लड़ बैठे इरफान खान-ज‍िमी शेरगिल!
PHOTOS : अक्षय तृतीया पर सोना चांदी खरीदने से नहीं मिलता पुण्य, चाहें तो खरीद सकते हैं ये 6 चीज़. 
कम लोग जानते हैं इस फूल के औषधीय गुण, डायबिटीज का काल, हाई शुगर कंट्रोल करने में मास्टर, जानें कैसे

source

Previous post Lok Sabha Election 2024: नोएडा में नहीं मिलेगी शराब तो बेंगलुरु-कोच्चि में बैंक बंद, दूसरे चरण – ABP न्यूज़
Next post पीएम मोदी-राहुल को पब्लिक डिबेट की चुनौती: दो पूर्व जजों और एक पत्रकार ने दोनों के नाम पत्र में लिखा- जनता … – Dainik Bhaskar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *