News18 Mega Opinion Poll: उत्तराखंड में NDA की बल्ले! ओपिनियन पोल में 5 सीटों पर मिल रही जीत, कांग्रेस का न… – News18 हिंदी

Spread the love

न्यूज़ 18 के महासर्वे के अनुसार उत्तरखंड में बीजेपी को 5 सीटों पर जीत मिलती दिख रही है. (फाइल फोटो)
Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर न्यूज़ 18 नेटवर्क की तरफ से ओपिनियन पोल किया गया है. इस ओपिनियन पोल के अनुसार उत्तराखंड में लोकसभा की 5 सीटों हरिद्वार, पौढ़ी, टिहरी, अल्मोड़ा, ऊधम सिंह नगर (नैनीताल) पर एनडीए को जीत मिलती दिख रही है. न्यूज़ 18 के महासर्वे के अनुसार उत्तराखंड में एनडीए को 5 सीटों पर सफलता मिलने का अनुमान है. INDI गठबंधन के खाते में एक भी सीट नहीं जाती दिख रही है.
वहीं बात करें वोटिंग प्रतिशत की तो न्यूज़ 18 के ओपिनियन पोल के अनुसार उत्तरखंड में एनडीए को 62 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान जताया जा रही है. वहीं INDI गठबंधन को 30 प्रतिशत वोट जबकि अन्य को 8 प्रतिशत वोट मिलने की संभावना दिख रही है. बता दें, लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवारों की बुधवार को दूसरी सूची में उत्तराखंड की दो शेष संसदीय सीटों हरिद्वार और गढ़वाल (पौड़ी) के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए गए हैं. पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत हरिद्वार से और पूर्व राज्यसभा सदस्य और पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी गढ़वाल (पौड़ी) से चुनाव लड़ेंगे.
दरअसल न्यूज 18 नेटवर्क ने अपने मेगा ओपिनियन पोल कराया है जो कि देश के अलग-अलग हिस्सों में व्यापक तरीके से कराया गया है. इस ओपिनियन पोल के जरिये मतदाताओं के नब्ज को टटोलने और उनका मूड भांपने की की कोशिश की गई है. इस कोशिश में बिहार से इस बार भी चौंकाने वाले नतीजे सामने आए हैं. इस मेगा ओपिनियन पोल में देश के 21 राज्यों के आंकड़े जुटाए गए.
इन 21 राज्यों की 518 लोक सभा सीटों को कवर किया गया. यानि हमारी टीम 95% लोक सभा सीटों तक गई. ये सर्वे 12 फ़रवरी से 1 मार्च के बीच किया गया है. हमने 1 लाख 8 हज़ार 780 लोगों की राय ली। हर लोक सभा क्षेत्र की कम से कम 3 विधानसभा सीटों तक हम पहुंचे. बिहार में लोकसभा की 40 सीट हैं. इन 40 लोकसभा सीटों पर हमने 9,140 लोगों से संवाद किया.
.
Tags: Dehradun news, Loksabha Elections, Uttarakhand news

खट-खट करने वाली मशीन देख भागे आए अफसर, फिर गांववालों ने खूब मचाया तांडव, उल्टे पैर भागे ऑफिसर, देखें Photos
बाइक के पीछे कपड़े बांधकर जा रहा था शख्स, पुलिस ने टोका तो बोला- 'फेरीवाला हूं' फिर जो मिला, फटी रह गईं आंखें
बेटी की परवरिश केवल मम्‍मी की जिम्मेदारी नहीं, पापा का ये 5 बर्ताव उन्‍हें बनाता है कॉन्फिडेंट और सक्‍सेसफुल
वेटर नहीं रोबोट लेते हैं ऑर्डर, बुलेट ट्रेन जैसी है सर्विस, पलक झपकते ही खाना सामने
सीएम मोहन यादव ने इस अंदाज में रवाना किया प्लेन, क्या Tourism में नंबर-1 होगा एमपी, देखें Photos
घर पर होली पार्टी करने की सोच रहे, कुछ समझ नहीं आ रहा, तो हम बताते हैं कैसे करें ऑर्गनाइज
मोटे बाजू के कारण नहीं पहन पातीं स्‍लीवलेस ब्‍लाउज, काजोल के इन 7 ब्‍लाउज डिजाइन से लें आइडिया, दिखेंगी स्‍टाइलिश
हरी मिर्च काटने के बाद होती है हाथों में जलन, ये चीजें दे सकती हैं आराम, आज से ही करें इस्तेमाल
आमिर खान ने ठुकराए जिन 5 फिल्मों के ऑफर, रिलीज के साथ सारी हुईं ब्लॉकबस्टर.. फिर मिला बॉलीवुड को नया सुपरस्टार

source

Previous post Modi Kashmir Visit: आज श्रीनगर में पीएम की रैली, जमीन पर NSG, पानी में मारकोस, हवा में ड्रोन रख रहे नजर – अमर उजाला
Next post Opinion Poll 2024: 'अबकी बार आराम से 400 पार' PM मोदी का नारा बन जाएगा हकीकत, I.N.D.I.A. मुश्किल से छू पाएगा 100 का आंकड़ा – मनी कंट्रोल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *