Lok Sabha Opinion Poll 2024: Network18 के मेगा ओपिनियन पोल (Mega Opinion Poll) के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) केंद्र में लगातार तीसरी बार ऐतिहासिक कार्यकाल हासिल करते हुए नजर आ रहा है। इसी के साथ आगामी लोकसभा चुनावों (Loksabha Elections 2024) के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) का “400 पार” का लक्ष्य पूरा होता दिख रहा है।
ओपिनियन पोल, भारत का सबसे बड़ा ऐसा सर्वे है, जिसमें भविष्यवाणी की गई है कि NDA 543 सदस्यीय लोकसभा में 411 सीटें जीतने के लिए तैयार है, जबकि अकेले BJP को रिकॉर्ड 350 सीटें मिलेंगी। जनता दल (यूनाइटेड) और तेलुगु देशम पार्टी समेत NDA के बाकी घटक दल 61 सीटें जीतेंगे।
ओपिनियन पोल से संकेत मिलता है कि लोकसभा चुनाव (Lok Sabha elections) में BJP के नेतृत्व वाला NDA हिंदी पट्टी वाले राज्य जैसे- उत्तर प्रदेश में 77, मध्य प्रदेश में 28, छत्तीसगढ़ में 10, बिहार में 38 और झारखंड में 12 और कर्नाटक में 25 सीटों पर जीत हासिल करेगा।
जबकि ओडिशा में 13, पश्चिम बंगाल में 25, तेलंगाना में 8, और आंध्र प्रदेश में 18 सीट हासिल कर के इसकी संख्या में तेजी से बढ़त होने की संभावना है। सत्तारूढ़ गठबंधन को पीएम मोदी के गृह राज्य गुजरात में भी सभी 26 सीटें मिलने की संभावना है।
NDA सभी चौंकाते हुए तमिलनाडु में 5 और केरल में भी दो सीट निकाल सकता है। ये दो राज्य ऐसे हैं, जहां वो अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए ओवरटाइम काम कर रहा है।
2014 से भी नीचे गिरेगा कांग्रेस का ग्राफ
ओपिनियन पोल में भविष्यवाणी की गई है कि विपक्षी गुट I.N.D.I.A. निचले सदन में संयुक्त रूप से 105 सीटें जीतेगा। ये एक संयुक्त मोर्चा है, जिसमें कांग्रेस समेत प्रमुख गैर-बीजेपी दल शामिल हैं।
अनुमान है कि कांग्रेस केवल 49 सीटों पर सिमट सकती है, जो 2014 में 44 के ऐतिहासिक निचले स्तर के बाद लोकसभा चुनाव में उसका दूसरा सबसे खराब प्रदर्शन हो सकता है।
निष्कर्षों के अनुसार, AIADM, BSP, BRS, BJD, YSRCP आदि समेत ‘अन्य’ मिलकर लगभग 27 सीटें हासिल कर सकते हैं।
वहीं जनमत सर्वे में भविष्यवाणी की गई है कि NDA कुल वोटों का लगभग आधा हिस्सा हासिल करेगा।
कैसे किया गया मेगा ओपिनियन पोल
12 फरवरी से 1 मार्च तक के सर्वेक्षण में भारत के 21 प्रमुख राज्यों को शामिल किया गया, जहां सभी लोकसभा सीटों का 95% हिस्सा है, जो इसे देश के सबसे बड़े ओपिनियल पोल में से एक बनाता है। इसके जरिए आगामी आम चुनावों से पहले मतदाताओं की भावनाओं और प्राथमिकताओं का विस्तृत विश्लेषण किया गया है।
सर्वेक्षण में 21 राज्यों के सभी लोकसभा क्षेत्रों, कुल 518 लोकसभा क्षेत्रों को शामिल किया गया। हर एक लोकसभा क्षेत्र में तीन विधानसभा क्षेत्रों को चुना गया।
हर एक विधानसभा क्षेत्र में पांच मतदान केंद्रों का चयन किया गया, जहां पात्र मतदाताओं (हर परिवार से केवल एक) के बीच 210 इंटरव्यू किए गए।
11 क्षेत्रीय भाषाओं में तय कुछ सवालों के जरिए सर्वेक्षण में रेंडम सैंपल के जरिए चुने गए घरों में व्यक्तिगत तौर पर आमने-सामने बातचीत कर उनकी राज जानने की कोशिश की गई।
सर्वे के लिए फील्डवर्क सख्त क्वालिटी कंट्रोल उपायों के साथ 10 अलग-अलग फील्डवर्क एजेंसियों के ट्रेंड जांचकर्ताओं की तरफ से किया गया था। फ़ील्ड में जाने से पहले, टीमों को सैंपल प्लानिंग और प्रश्नावली का पालन सुनिश्चित करने के लिए ब्रीफिंग सेशन भी दिया गया।
सीनियर फील्ड मैनेजर और अधिकारियों ने मौके पर ही क्वालिटी चेक की और हर एक बातचीत की प्रामाणिकता को वैरिफाई करने के लिए उसे जियो-टैग किया गया। 21 राज्यों में कुल 1,18,616 सैंपल साइज हासिल किया गया।
Opinion Poll 2024: UP समेत हिंदी बेल्ट के बड़े राज्यों में BJP को दमदार जीत, दक्षिण में I.N.D.I.A का दबदबा
Tags: #elections #India Elections #Loksabha elections 2024
First Published: Mar 15, 2024 6:20 AM
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।
