Uttar Pradesh News Today: वाराणसी के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज आजमगढ़ आए। यहां उन्होंने आज़मगढ़, मुरादाबाद, अलीगढ़, चित्रकूट और श्रावस्ती में बने एयरपोर्ट का लोकार्पण किया। इसके साथ ही ड्रीम प्रोजेक्ट महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय का भी लोकार्पण किया। पीएम मोदी ने आजमगढ़ से यूपी सहित देश के सात राज्यों को 34,676 करोड़ रुपये की 782 विकास परियोजनाओं की सौगात दिया। प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम मोदी का यह चौथा आजमगढ़ का दौरा रहा। दूसरी ओर, जौनपुर में शनिवार देर रात कार और ट्रक की भिड़ंत में कार सवार 6 लोगों की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए। यह हादसा गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के प्रसाद तिराहे पर हुआ हादसा। यहां जानिए हर अपडेट:
