Lok Sabha Election 2024: आजमगढ़ से प्रत्याशी बनाए जाने के बाद भावुक हुए अखिलेश यादव के भाई धर्मेंद्र, – ABP न्यूज़

Spread the love

By: एबीपी लाइव | Updated at : 17 Mar 2024 06:08 AM (IST)

अखिलेश यादव के भाई धर्मेंद्र यादव ( Image Source : PTI )
UP Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने शनिवार को उम्‍मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी है. इसमें सपा ने आजमगढ़ से धर्मेंद्र यादव को प्रत्‍याशी बनाया है. धर्मेंद्र यादव, सपा प्रमुख अखिलेश यादव के चचेरे भाई हैं. वह पिछली बार आजमगढ़ उपचुनाव में हार गए थे. अब फिर से प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद उनकी प्रतिक्रिया आई है. 
धसपा ने शनिवार को लोकसभा उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की. इसमें धर्मेंद्र यादव समेत छह लोगों को प्रत्याशी बनाया गया है. धर्मेंद्र यादव ने कहा, ‘आज समाजवादी पार्टी द्वारा मुझे एक बार पुनः आजमगढ़ लोकसभा क्षेत्र का प्रत्याशी बनाए जाने पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय अखिलेश यादव का बहुत-बहुत आभार व धन्यवाद.’
Lok Sabha Election 2024 Dates: रायबरेली और अमेठी में किस चरण में होगा चुनाव? जानें वोटिंग और रिजल्ट की तारीख

मुलायम सिंह यादव को किया याद
उन्होंने कहा, ‘एक तरफ आजमगढ़ जहां श्रद्धेय नेता जी की धड़कन रही है, जहां से स्वयं श्रद्धेय नेताजी को आजमगढ़ की सरजमीं ने अपना अपार स्नेह और आशीर्वाद दिया वहीं, दूसरी तरह आजमगढ़ की महान देवतुल्य जनता ने हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, स्व• चंद्रजीत यादव, स्व•रामनरेश यादव सहित कई समाजवादी पुरोधाओं को अपना आशीर्वाद दिया है.’

अखिलेश यादव के भाई ने कहा, ‘मुझे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि आजमगढ़ की जनता हमें अपना आशीर्वाद देगी और हम सब मिलकर श्रद्धेय नेताजी जी के सपनों ,विचारों को आगे बढ़ाते हुए आदरणीय अखिलेश यादव के नेतृत्व में देश को नए मुकाम पर ले जाने का काम करेंगे .  आजमगढ़ की ऐतिहासिक सरजमीं एवं देवतुल्य जनता के आशीर्वाद का आकांक्षी.’
बता दें कि गौतमबुद्ध नगर से डॉ. महेन्द्र नागर, मिश्रिख से मनोज कुमार राजवंशी, सुल्तानपुर से भीम निषाद, इटावा से जितेंद्र दोहरे, जालौन से नारायण दास अहिरवार और आजमगढ़ से धर्मेंद्र यादव को चुनावी मैदान में उतारा गया है. इससे पहले 15 मार्च को भी सपा ने सात सीटों पर उम्‍मीदवारों के नामों की घोषणा की थी.
Lok Sabha Election 2024: उत्तराखंड के चुनावी रण में उतरे BJP धुरंधर, पूर्व सीएम ने संभाला मोर्चा, एक साथ में मैदान में उतरे कई नेता
Lok Sabha Election 2024: वाराणसी में चुनावी तैयारी में जुटा प्रशासन, लोगों से की ये अपील, सुरक्षा के रहेंगे कड़े इंतजाम
Lok Sabha Election 2024: आचार संहिता का दिखा असर, एक्शन में दिखा प्रशासन, अब प्रत्याशियों रखना होगा इन बातों ध्यान
UP Politics: सपा नेता रामगोपाल यादव का दावा- ‘यूपी में जबरदस्त एंटी इनकंबेंसी, पिछली बार से 40 सीटें तो…’
Lok Sabha Election 2024: राजनीति के बड़े खिलाड़ी नहीं पढ़ पाए रामनगरी का मन, चुनाव हार चुकी हैं पूर्व सीएम
Petrol Price: आंध्र प्रदेश में सबसे महंगा तो लक्षद्वीप में सबसे सस्ता, लोकसभा चुनाव से पहले जानें किसकी सरकार में क्या है पेट्रोल का दाम
सेमीकंडक्टर का हब बनेगा भारत, देश में तीन प्लांट के साथ ‘मेड इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ को मिलेगी गति
Sidhu Moosewala की मां ने दिया बेटे को जन्म, पिता ने तस्वीर शेयर कर दी जानकारी
IPL 2024: ‘मैंने कभी उसे…; हार्दिक पांड्या के गुजरात टाइटंस छोड़ने पर बोले हेड कोच आशीष नेहरा
सलमान खान के शो बिग बॉस 18 में हिस्सा लेंगी दलजीत कौर? दूसरी टूटी शादी का सच बताएंगी एक्ट्रेस

source

Previous post UP News Live Updates: शाहजहांपुर में बंद कमरे में मिला लेखपाल का शव, तहसील में हड़कंप – NBT नवभारत टाइम्स (Navbharat Times)
Next post लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद PM मोदी ने किए कई ट्वीट, कहा- अबकी बार 400 पार; जानिए 10 बड़ी बातें – Jansatta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *