Hindi News Today: सरकार से फिर नहीं बनी बात, किसानों का दिल्ली कूच आज; PM मोदी करेंगे रायसीना डायलॉग का उद्घ.. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Spread the love

Todays Hindi News Breakfast With News में पढ़िए वो खबरें जिस पर आज रहेगी देश-दुनिया की नजरें। प्रधानमंत्री मोदी 9वें रायसीना डायलॉग का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम में ग्रीस के पीएम भी शामिल होंगे। किसान और सरकार के बीच नए प्रस्ताव पर सहमति नहीं बन पाई है। इसके चलते किसान आज दिल्ली कूच करेंगे। एक नजर में पढ़िए आज देश और दुनिया में क्या-क्या हैं बड़े इवेंट्स।
पढ़िए दिन भर के ताजा अपडेट:

prime article banner
  • रायसीना डायलॉग के इस वर्ष के आयोजन की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज करेंगे। पीएम मोदी के साथ ग्रीस के प्रधानमंत्री काइरियाकोस मित्सोताकिस भी इसमें शामिल होंगे।
  • किसान और सरकार के बीच नए प्रस्ताव पर सहमति नहीं बन पाई है। इसके चलते किसान आज दिल्ली कूच करेंगे।
  • मौसम विभाग का अनुमान है कि आज दिल्ली-NCR में बादलों की आवाजाही लगी रहेगी। गर्जन वाले बादल बनने और हल्की वर्षा होने के भी आसार हैं। इसके चलते अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में कुछ गिरावट आएगी।
  • 23 फरवरी को किसानों की दिल्ली कूच की तैयारी है। इसको लेकर नोएडा के अधिकांश किसान संगठन एक मंच पर आ गए है। किसान संयुक्त मोर्चा के बैनर तले यह आंदोलन किया जा रहा है।
  • किसानों के प्रर्दशन पर केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने किसान संगठनों से शांति बनाए रखने की अपील की है। अर्जुन मुंडा ने कहा कि हमें संवाद से इसे समाधान की ओर ले जाना है।
  • सीबीआई ने आय से अधिक संपत्ति के एक मामले में बिहार कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी रमेश अभिषेक के खिलाफ कार्रवाई की है। इनके खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप हैं।

इन खबरों पर सबकी नजरें टिकी रहेंगी; उससे पहले आज का राशिफल, मौसम और हमारा संपादकीय आलेख यहां पढ़ें:

पढ़ें आज का राशिफल


राशिफल के अनुसार, आज यानी 21 फरवरी 2024, बुधवार का दिन का सभी राशियों के लिए मिश्रित रह सकता है। जहां कुछ राशियों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा, तो वही कुछ राशियों को कार्य की व्यवस्था के कारण काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है।

PM मोदी आज करेंगे रायसीना डायलॉग का उद्घाटन


वैश्विक कूटनीतिक विमर्श का एक बेहद महत्वपूर्ण मंच बन चुके रायसीना डायलॉग के इस वर्ष के आयोजन की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज करेंगे। इसमें ग्रीस के प्रधानमंत्री काइरियाकोस मित्सोताकिस भी शामिल होंगे।

दिल्ली कूच की तैयारी में नोएडा के भी किसान


23 फरवरी को किसानों की दिल्ली कूच की तैयारी है। इसको लेकर नोएडा के अधिकांश किसान संगठन एक मंच पर आ गए है। किसान संयुक्त मोर्चा के बैनर तले यह आंदोलन किया जा रहा है। प्राधिकरण और किसानों के बीच करीब तीन घंटे बातचीत चली, लेकिन कोई भी परिणाम नहीं निकल सका।

बैरिकेड तोड़ने वाली ‘बख्तरबंद’ भारी मशीनें लेकर जुटे किसान


ल्ली कूच करने की घोषणा के तहत संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) के नेता और सदस्य मंगलवार सुबह से ही शंभू और खनौरी बार्डर पर रणनीति बनाने में जुट गए हैं। इसके तहत किसानों ने कंक्रीट व भारी-भरकम बैरिकेड को तोड़ने और पत्थरों को उठाने के लिए भारी मशीनों को बख्तरबंद जैसा रूप देकर शंभू बार्डर पर लाना शुरू कर दिया है।

पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी इलाकों का मौसम गुलजार


पहाड़ों पर लगातार बारिश और बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में मौसम सुहाना हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में तेज हवा के साथ आज बूंदाबांदी हो सकती है। IMD के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान दिल्ली- एनसीआर के साथ-साथ पंजाब और हरियाणा के पूर्वी हिस्सों में हल्की बारिश और कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।

पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें हुईं जारी


बुधवार यानी 21 फरवरी के लिए फ्यूल के ताजा रेट्स जारी हो गए हैं। इंडियन ऑयल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किए गए अपडेट के मुताबिक आज भी पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं।

दिल्ली में अगले दो दिन में चार डिग्री तक गिरेगा पारा


मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्ली-NCR में बादलों की आवाजाही लगी रहेगी। गर्जन वाले बादल बनने और हल्की वर्षा होने के भी आसार हैं। इसके चलते अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में कुछ गिरावट आएगी। अधिकतम तापमान 26 जबकि न्यूनतम 12 डिग्री रह सकता है।

अखिलेश ने चाचा पर जताया भरोसा


सपा ने पांच प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी कर दी है। शिवपाल सिंह यादव अब बदायूं लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। अखिलेश यादव ने पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव का टिकट काटकर चाचा को दे दिया है। धर्मेंद्र को आजमगढ़ व कन्नौज दोनों ही लोकसभा सीटों का प्रभारी बनाया गया है।

रिटायर्ड IAS अफसर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्रवाई


सीबीआई ने आय से अधिक संपत्ति के एक मामले में बिहार कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी रमेश अभिषेक के खिलाफ कार्रवाई की है। इनके खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप हैं। दिल्ली में अधिकारी अभिषेक के आवासीय परिसर की तलाशी की जानकारी सामने आ रही है।

WHO ने गाजा के अस्पताल से 32 मरीजों को निकाला सुरक्षित


गाजा में युद्धविराम और बंधकों की रिहाई को लेकर तमाम प्रयासों के बीच इजरायल रफाह को लगातार निशाना बना रहा है। वह जमीनी लड़ाई की भी तैयारी कर रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मंगलवार को कहा कि खान यूनिस के नासिर अस्पताल से 32 गंभीर मरीजों को सुरक्षित निकाला गया है, जबकि 150 मरीज और स्वास्थ्यकर्मी अभी भी फंसे हैं।

और आखिर में पढ़िए हमारा संपादकीय

चाल, चरित्र और चेहरे की बातें, चुनाव में कौन कब बदल ले पाला भरोसा नहीं

कांग्रेस महासचिव और मध्य प्रदेश के प्रभारी जितेंद्र सिंह की इस घोषणा से कांग्रेस नेताओं से अधिक इस राज्य के भाजपा नेताओं ने राहत की सांस ली होगी कि कमल नाथ कहीं नहीं जा रहे। फिलहाल वह तो भाजपा में नहीं आ रहे, लेकिन महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चह्वाण भाजपा में आ चुके हैं। भाजपा में आते ही पार्टी ने उन्हें राज्यसभा का प्रत्याशी बना दिया।

source

Previous post Lok Sabha Chunav 2024: यूपी में कब डाले जाएंगे वोट, जानिए 80 लोकसभा सीटों का पूरा शेड्यूल – Oneindia Hindi
Next post Lok Sabha Opinion Poll 2024: एमपी को लेकर आए ताजा ओपिनियन पोल ने चौंकाया, जानें कौन कितनी सीटें जीत रहा – MPTak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *