होम
राजनीति
मध्य प्रदेश चुनाव
क्राइम
अपना मध्यप्रदेश
वीडियो
शॉर्ट्स
आपका जिला
लोकसभा चुनाव को लेकर MP में हलचल बढ़ गई है. बीजेपी ने जहां सभी 29 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. कांग्रेस ने 10 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं. लेकिन इंदौर और भोपाल जैसी महत्वपूर्ण सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान किया जाना बाकी है.
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
Lok Sabha Election 2024 Opinion Poll: लोकसभा चुनाव को लेकर हलचल बढ़ गई है. बीजेपी ने जहां सभी 29 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है, वहीं कांग्रेस ने 10 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं, लेकिन इंदौर, उज्जैन और भोपाल जैसी महत्वपूर्ण सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान किया जाना बाकी है. इस दौरान आए एक ओपिनियन पोल ने चौंकाने वाले आंकड़े जारी किए हैं. इससे कांग्रेस की चिंता बढ़ जाएगी, लेकिन बीजेपी की बल्ले-बल्ले है.
विधानसभा चुनाव से पहले जहां बीजेपी नेता टूटकर लगातार कांग्रेस ज्वाॅइन कर रहे थे, वहीं विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस में भगदड़ मच गई है. दो महीने के अंदर पूर्व विधायक, पूर्व सांसद और तमाम बड़े नेता कांग्रेस का साथ छोड़कर बीजेपी ज्वॉइन कर चुके हैं. अटकल तो इस बात की भी रही कि कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ और उनके बेटे नकुलनाथ बीजेपी में शामिल हो रहे हैं.
आज जबकि चुनाव आयोग लोकसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान करने वाला है, ऐसे में आए ताजा ओपिनियन पाेल ने चौंका दिया है. लोकसभा चुनाव में इस बार 29 सीटों पर जनता किसे जिताएगी, भाजपा या फिर कांग्रेस. अगर पिछले लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजों की बात करें तो 29 में से 28 लोकसभा सीटें बीजेपी के खाते में आई थीं. वहीं, कमलनाथ का गढ़ कहे जाने वाले छिंदवाड़ा से बेटे नकुलनाथ ने अपनी कुर्सी बचाकर कांग्रेस के खाते में एक सीट दी थी.
लोकसभा चुनावों 2024 में जनता का रुख किसके पक्ष में रहेगा, यह जानने की कोशिश एबीपी और सी-वोटर ने सर्वे किया, जिसके परिणाम सामने आ गए हैं. इस बार के परिणाम भी पिछली बार के रिजल्ट से मिलते-जुलते हैं. इस बार भी जनता का मानना है कि बीजेपी को 28 और कांग्रेस को 1 सीट मिल सकती है. वहीं, अन्य दलों के हाथ खाली रह सकते हैं.
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
मध्य प्रदेश- 29 सीट
बीजेपी- 28 सीटें
इंडिया गठबंधन -1 सीट
अन्य – 0 सीट
अगर मध्य प्रदेश में वोट शेयर की बात करें तो मध्य प्रदेश की जनता की राय है कि इस बार बीजेपी को 58 फीसदी वोट शेयर मिल सकता है. वहीं, इंडिया गठबंधन के पास 41 फीसदी वोट शेयर जा सकता है. अन्य को भी एक परसेंट वोट मिलने की संभावना है. ऐसा ही आंकड़ा 2019 के लोकसभा परिणामों में देखा गया, जहां बीजेपी के खाते में 58 प्रतिशत वोट आए थे. वहीं, कांग्रेस को 34.5 परसेंट वोट मिले थे. इस बार इंडिया गठबंधन को कुछ प्रतिशत वोट ज्यादा मिल सकते हैं.
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
© COPYRIGHT 2024, ALL RIGHTS RESERVED
ADVERTISEMENT
"इंडिया टुडे के Tak क्लस्टर MP Tak की वेबसाइट mptak.in , मध्य प्रदेश में हो रहे अपराध, एमपी क्राइम की बड़ी वारदातों (MP crime news) और क्राइम की ब्रेकिंग खबरों की सबसे भरोसेमंद स्रोत है. आपको mptak.com पर मध्य प्रदेश की आपराधिक वारदातों की विस्तृत और तथ्यपरक कवरेज मिलती है. यह कवरेज टेक्स्ट न्यूज, वीडियो न्यूज और वेब स्टोरीज के रूप में पाठकों के लिए 24*7 मोड में प्रस्तुत की जाती है.
एमपी में क्राइम,राजनीति की खबरों (MP crime & politics news in Hindi) की कवरेज के लिए राजधानी भोपाल में मौजूद स्टेट ब्यूरो टीम के अलावा MP Tak के पास प्रदेश के सभी जिलों में रिपोर्टर/ संवाददाताओं का विशाल नेटवर्क है. इस नेटवर्क की मदद से एमपी तक आपके पास प्रदेश में घट रही क्राइम,राजनीति की घटनाओं की निष्पक्ष और सटीक रिपोर्ट्स प्रस्तुत करता है.
हमारी नजर एमपी के अपराधों पर लगातार बनी रहती है. हमारे एक्सपर्ट रिपोर्टर्स की टीम एमपी के किसी भी कोने में हो रहे क्राइम की तह तक पहुंचती है. हम क्राइम कंट्रोल के लिए जिम्मेवार पुलिस अफसरों, प्रशासन से सवाल करते हैं और अपनी रिपोर्ट्स की मदद से अपराध की परत दर परत पड़ताल कर एमपी को इसके नागरिकों के लिए सुरक्षित बनाने में अपना योगदान देते हैं. MP crime से जुड़ी हर लेटेस्ट न्यूज आपको mptak.in के इस क्राइम सेक्शन में मिलती है"
