संभल में PM Modi करेंगे कल्कि धाम का शिलान्यास, कुमार विश्वास और क्रिकेटर शमी भी रहेंगे मौजूद – Aaj Tak

Spread the love

Feedback
पीएम नरेंद्र मोदी आज (19 फरवरी) यूपी के संभल जिले में आ रहे हैं. वह यहां श्री कल्कि धाम के शिलान्यास समारोह में शामिल होंगे. पीएम मोदी सुबह 10.25 बजे हेलिकॉप्टर से सीधे ऐंचोड़ा कंबोह पहुंचेंगे. करीब एक घंटे तक समारोह में शिरकत करने के बाद  11.30 बजे वह रवाना हो जाएंगे. पीएम मोदी के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के तगड़े बंदोबस्त किए गए हैं. आइए जानते हैं पीएम के दौरे का पूरा शेड्यूल…
तय कार्यक्रम के मुताबिक, 10:25 बजे पीएम नरेंद्र मोदी संभल के ऐचोड़ा कंबोह स्थित कल्कि धाम पहुचेंगे. फिर 10:29 तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कल्कि धाम के संतों के द्वारा हेलीपैड पर उनका स्वागत किया जाएगा. 10.30 बजे पीएम मोदी कल्कि धाम के गर्भग्रह में पूर्व के द्वार से प्रवेश करेंगे. 
पीएम 10.31 से 10:37 तक कल्कि धाम के गर्भगृह में रहेंगे और आधारशिला स्थापित करेंगे. 10:39 बजे पीएम मोदी गर्भग्रह से बाहर आने के बाद कल्कि धाम के प्रस्तावित मॉडल का लोकार्पण करेंगे. 10:45 बजे पीएम मोदी कल्कि धाम के मंच पर पहुंचेंगे. 
10:45 से 10:50 तक कल्कि धाम के संतों के द्वारा स्वागत किया जाएगा. 10:50 से 11:00 तक योगी आदित्यनाथ और कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम के द्वारा स्वागत भाषण किया जाएगा. 11 बजे से पीएम मोदी कल्कि धाम के शिलान्यास कार्यक्रम में आई हुई भीड़ और कल्कि भक्तो को संबोधित करेंगे. 
और कौन लोग होंगे शामिल?
कल्कि धाम के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मशहूर कवि डॉ कुमार विश्वास भी संभल पहुंचे हैं. इसके अलावा क्रिकेटर मोहम्मद शमी और सुरेश रैना भी पहुंचे कल्कि धाम के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंच रहे हैं. साथ ही कई महामंडलेश्वर और 5 हजार से ज्यादा साधु संत भी मौजूद रहेंगे. 
उत्तर प्रदेश के संभल में श्री कल्कि धाम देशभर के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रतीक है। कल सुबह करीब 10.30 बजे यहां दिव्य-भव्य मंदिर के शिलान्यास का सौभाग्य मिलेगा। इसके बाद दोपहर करीब 1:45 बजे यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के चौथे ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह में राज्य के विकास से जुड़ी…
पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ व कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम महामंडलेश्वरों की मौजूदगी में आधार शिला रखेंगे. आधारशिला रखे जाने के दौरान गुरुकुल के बच्चों के द्वारा किया शंख ध्वनि से शंखनाद जाएगा. वैदिक मंत्रोचारण के साथ शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न होगा. 
गौरतलब है कि श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने पिछले दिनों दिल्ली में पीएम को समारोह का न्योता दिया था. पीएम ने निमंत्रण स्वीकारते हुए समारोह में शामिल होने के प्रति आश्वस्त किया था. संभल आने से पहले पीएम मोदी ने एक्स पर इसकी जानकारी दी है. उन्होंने कहा- उत्तर प्रदेश के संभल में श्री कल्कि धाम देशभर के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रतीक है. कल सुबह करीब 10.30 बजे यहां दिव्य-भव्य मंदिर के शिलान्यास का सौभाग्य मिलेगा. इसके बाद दोपहर करीब 1:45 बजे यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के चौथे ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह में राज्य के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शुभारंभ भी करूंगा. 
Copyright © 2024 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source

Previous post मोदी ने जम्मू में AIIMS-IIM का उद्घाटन किया: बोले- पहले जम्मू-कश्मीर से आतंक-अलगाव की खबरें आती थीं, अब विक… – Dainik Bhaskar
Next post लोकसभा चुनाव से पहले देशवासियों को PM का लेटर: बोले- आपके समर्थन से 370-ट्रिपल तलाक पर बड़े फैसले लिए; विकस… – Dainik Bhaskar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *