लोकसभा चुनाव से पहले देशवासियों को PM का लेटर: बोले- आपके समर्थन से 370-ट्रिपल तलाक पर बड़े फैसले लिए; विकस… – Dainik Bhaskar

Spread the love

लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान शनिवार 16 मार्च को होगा। इससे पहले PM मोदी ने शुक्रवार 15 मार्च को देश के लोगों के नाम एक लेटर लिखा। PM मोदी ने इसमें लिखा कि आपका और हमारा साथ एक दशक पूरा करने की दहलीज पर है। 140 करोड़ भारतीयों का विश्वास और समर्थन मुझे प्रेरित करता है।
मोदी ने लिखा- यह आपके विश्वास और समर्थन का ही नतीजा है कि हमने GST लागू करना, आर्टिकल 370 हटाना, तीन तलाक पर नया कानून, संसद में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए नारी शक्ति वंदन कानून, नई संसद का उद्घाटन जैसे कई ऐतिहासिक और बड़े फैसले लिए।
मोदी बोले- परंपरा और आधुनिकता के साथ आगे बढ़ रहा भारत
मोदी ने कहा- हमारा देश परंपरा और आधुनिकता, दोनों को साथ लेकर आगे बढ़ रहा है। पिछले दशक में जहां अगली पीढ़ी के बुनियादी ढांचे का अभूतपूर्व निर्माण हुआ, वहीं हमारी राष्ट्रीय और सांस्कृतिक विरासत का भी कायाकल्प हुआ है। आज हर नागरिक को इस बात का गर्व है कि देश आगे बढ़ने के साथ-साथ अपनी समृद्ध संस्कृति का भी जश्न मना रहा है।
PM ने विकसित भारत के लिए देशवासियों से मांगा सुझाव
PM ने आगे लिखा- यह आपका समर्थन ही है जो मुझे देश कल्याण के लिए साहसिक फैसले लेने, महत्वाकांक्षी योजनाएं बनाने और उन्हें सही ढंग से लागू करने की शक्ति देता है। हम एक विकसित भारत के निर्माण के संकल्प को पूरा करने की दिशा में काम कर रहे हैं। इसके लिए मुझे आपके विचारों, सुझावों और समर्थन की जरूरत है और मैं इसका इंतजार करूंगा।
लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के 267 कैंडिडेट्स के नाम जारी
भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए अब तक 267 कैंडिडेट्स के नाम जारी कर दिए हैं। इनमें से दो कैंडिडेट्स- आसनसोल सीट से पवन सिंह और बाराबंकी से उपेंद्र रावत ने नाम वापस ले लिया है। पार्टी ने पहली लिस्ट 2 मार्च को जारी की थी। लिस्ट में 16 राज्य और दो UT से 195 कैंडिडेट्स के नाम थे।
पार्टी ने 13 मार्च की शाम दूसरी लिस्ट जारी की। इसमें 72 नाम थे। नागपुर से नितिन गडकरी, मुंबई नॉर्थ से पीयूष गोयल और हमीरपुर से अनुराग ठाकुर को टिकट दिया गया है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर करनाल से चुनाव लड़ेंगे। खट्‌टर ने 12 मार्च को CM पद से इस्तीफा दिया था।
ये खबरें भी पढ़ें…
प्रधानमंत्री मोदी के 8 चौंकाने वाले फैसलों की इनसाइड स्टोरी:15 मार्च से हर शुक्रवार देखिए और पढ़िए, भास्कर की नई सीरीज ‘फैसला’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पाकिस्तानी हेलिकॉप्टर में बैठने का वो फैसला, जिससे सुरक्षा एजेंसियों के हाथ-पांव फूल गए। PM का वो फैसला, जिससे 51 गांवों के बदले बांग्लादेश को 111 गांव मिले। दो साल तक अड़े रहने के बाद अचानक तीनों कृषि कानून वापस लेने का फैसला… 10 सालों में प्रधानमंत्री मोदी के 8 ऐसे ही चौंकाने वाले फैसलों की इनसाइड स्टोरी पढ़िए। पूरी खबर पढ़ें…
भास्कर एक्सप्लेनर- BJP ने 370 सीटों का टारगेट क्यों रखा: मोदी सरकार ऐसा क्या करना चाहती है, जिसके लिए 370 बेहद अहम
भारत की लोकसभा में 543 सीटें हैं। केंद्र में सरकार बनाने के लिए आधे से एक ज्यादा यानी 272 सीटों की जरूरत होती है। BJP को बीते दो चुनावों में स्पष्ट बहुमत मिला था। 2014 में 282 सीटें और 2019 में 303 सीटें। 2024 चुनाव में PM मोदी ने BJP के लिए 370 सीटें जीतने का टारगेट रखा है। पूरी खबर पढ़ें…
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source

Previous post संभल में PM Modi करेंगे कल्कि धाम का शिलान्यास, कुमार विश्वास और क्रिकेटर शमी भी रहेंगे मौजूद – Aaj Tak
Next post दिल्ली में बीजेपी कोर कमेटी की बैठक आज: केंद्रीय नेतृत्व के साथ सीएम योगी और प्रदेश अध्यक्ष होंगे शामिल, यू… – Dainik Bhaskar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *