News18 Mega Opinion Poll: महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और तेलंगाना में पलट गई बाजी, 4 जून को क्या हो – ABP न्यूज़

Spread the love

By: एबीपी लाइव | Updated at : 18 Mar 2024 11:50 AM (IST)

मल्लिकार्जुन खरगे और जेपी नड्डा (फाइल फोटो) ( Image Source : PTI )
Lok Sabha Election 2024 Survey: चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है. इसके साथ ही सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं. दो बार से सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाले एनडीए ने इस बार 400 सीटें जीतने का टारगेट रखा है. वहीं, कांग्रेस ने बीजेपी को रोकने के लिए इंडिया अलायंस बनाया है. चुनाव से पहले दोनों ही गठबंधन जीत का दावा कर रहे हैं.
इस बीच न्यूज18 ने एक मेगा ओपिनियन पोल किया है, जिसमें बीजेपी को अपने दम पर 300 सीटें हासिल करती नजर आ रही हैं, जबकि एनडीए में शामिल जेडीयू और टीडीपी जैसे दल 61 सीटें हासिल करेंगे. वहीं, इंडिया अलायंस 105 सीट पर सिमट कर रह जाएगा. वहीं, कांग्रेस 49 सीटें ही जीत सकेगी. सर्वे में ओडिशा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु सहित कई राज्यों में बीजेपी को बड़ी बढ़त मिलने का अनुमान है.
महाराष्ट्र में एनडीए को बढ़त
सर्वे में महाराष्ट्र में एनडीए की जीत का अनुमान लगाया गया है. सर्वे के मुताबिक एनडीए को 48 में से 41 सीटें मिलेंगी. दूसरी ओर इंडिया अलायंस को महाराष्ट्र में केवल सात सीटें मिलेंगी. वहीं, पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस की सीटें कम होने की उम्मीद है, जबकि बीजेपी की सीटों की संख्या में बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है. बंगाल की 42 सीट में से बीजेपी के 25 सीटें जीतने का अनुमान है. वहीं, टीएमसी क 17 सीटें मिलने की उम्मीद है. कांग्रेस को यहां कोई सीट मिलती नहीं दिख रही है.
कर्नाटक में बीजेपी आगे
सर्वे के अनुसार कर्नाटक में एनडीए 28 में से 25 सीटें जीत सकती है, जबकि कांग्रेस को केवल तीन सीटें मिलेंगी. वहीं, गुजरात में बीजेपी के सभी 26 सीटें जीतने की उम्मीद है. 2014 और 2019 में भी बीजेपी ने गुजरात की सभी 26 सीटों पर जीत हासिल की थी.

तेलंगाना में बीजेपी मारेगी बाजी
सर्वे में तेलंगाना में बीजेपी को 17 में से 8 सीटें मिलने की संभावना है. पोल के मुताबिक राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस को छह सीटें जीतने का अनुमान है, जबकि बीआरएस के खाते में 2 सीटें जा सकती हैं. इसके अलावा ओडिशा में सत्तारूढ़ बीजेडी आठ सीटें जीत सकती है, जबकि बीजेपी 13 सीटों पर बढ़त बना सकती है.
बीएसपी का खुलेगा खाता, सपा को नुकसान
वहीं 80 लोकसभा सीटों वाले उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां भी आंकड़े चौंकाने वाले सामने आए हैं. सर्वे अनुसार एनडीए को यूपी में कुल 77 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि इंडिया अलायंस को उत्तर प्रदेश में दो सीटें मिलेंगी, जबकि एक सीट बहुजन समाजवादी पार्टी (BSP) के खाते में जाएगी.
यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: फ्री में प्लॉट बांटेगी कांग्रेस, लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा वादा कर गए भूपेंद्र सिंह हुड्डा
Lok Sabha Elections 2024: दक्षिण में NDA का किला होगा मजबूत, बीजेपी को मिला नया सहयोगी, जल्द होगा गठबंधन का ऐलान
Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने किया आचार संहिता का उल्लंघन? बीजेपी ने की शिकायत, जानें पूरा मामला
Lok Sabha Election 2024: NDA में शामिल हो सकते हैं राज ठाकरे! रवाना हुए दिल्ली, जानें किस शर्त पर बनेगा गठबंधन
Bihar NDA Seat Sharing Announcement: 2020 में नीतीश का खेल बिगाड़ने वाले मोदी के ‘हनुमान’ को बीजेपी से मिला ‘पंच का पावर’, अब चाचा के पास क्या विकल्प?
Lok Sabha Election 2024: असम के मुख्यमंत्री का बयान- एक को छोड़कर कांग्रेस के हर उम्मीदवार को बीजेपी में ला सकता हूं
Lok Sabha Election: जेडीएस-बीजेपी में सीट शेयरिंग को लेकर कहां फंसा है पेच? एचडी कुमारस्वामी ने किया खुलासा
Lok Sabha Election 2024: यूपी बीजेपी कोर कमेटी की बैठक खत्म, अनुप्रिया पटेल की पार्टी को ये सीटें मिलना तय
Holi Special 2024: होली पर इन सितारों के साथ हो चुकी हैं अजीबोगरीब घटनाएं…एक की तो रूक गई थी सांसे, जानें किस्सा
UP के लड़के से ईरानी लड़की को हुआ प्यार, भारत आकर की सगाई, रामलला के दर्शन कर ईरान लौटेंगी फैजा
‘पीएम मोदी ने किया आचार संहिता का उल्लंघन, करें कार्रवाई’, कांग्रेस की चुनाव आयोग से अपील

source

Previous post Loksabha Election 2024: बज गया चुनावों का बिगुल..वादों की भरमार…किसकी बनेगी सरकार? – Aaj Tak
Next post Lok Sabha Election 2024 Opinion Poll | NDA likely to bag 12 out of 14 seats in Jharkhand – CNBCTV18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *