कोलकाता के राजभवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मुलाकात हुई। मोदी से मुलाकात के बाद ममता बनर्जी ने कहा- यह प्रोटोकॉल के तहत शिष्टाचार मुलाकात थी। मैं किसी भी राजनीतिक चीजों पर चर्चा नहीं की, क्योंकि यह बिल्कुल भी राजनीतिक मुलाकात नहीं है।
मोदी 2 दिन के दौरे पर शुक्रवार 1 मार्च की दोपहर बंगाल पहुंचे। हुगली के आरामबाग में मोदी ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मुझे दुश्मन नंबर-1 मानती हैं। आज बंगाल की जनता मुख्यमंत्री दीदी से पूछ रही है- उनके लिए कुछ लोगों का वोट आपके लिए संदेशखाली की पीड़ित महिलाओं से भी ज्यादा हो गया। आपको शर्म आनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि हमारे नेताओं ने लाठियां खाईं, मुसीबत झेली। तब कहीं जाकर बंगाल पुलिस को आपकी ताकत के सामने झुककर उस आरोपी (शेख शाहजहां) को गिरफ्तार करना पड़ा। ये करीब दो महीने फरार रहा। कोई तो होगा, जो उसको बचा रहा होगा। क्या ऐसी टीएमसी को माफ करेंगे। यहां मांओं-बहनों के साथ जो हुआ है, उसका बदला लेंगे। हर चोट का जवाब वोट से देना है।
दरअसल, पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले के संदेशखाली में महिलाओं ने तृणमूल कांग्रेस के (TMC) नेता शेख शाहजहां और उसके सहयोगियों पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। लोगों का दावा है कि शाहजहां ने जबरन लोगों की जमीन पर कब्जा भी कर रखा है। इसके चलते वहां विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं। हाईकोर्ट की फटकार पर पुलिस ने 29 फरवरी को 55 दिन बाद मुख्य आरोपी शेख शाहजहां को अरेस्ट किया था।
मोदी के भाषण की 4 खास बातें
1. आपकी मेहनत का पैसा दूसरों को लूटने दूं क्या?
यहां की मुख्यमंत्री भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए धरने पर बैठ जाती हैं। यहां की सरकार चाहती है कि केंद्र की योजनाओं में भी उन्हें खुली लूट करने का मौका मिले। मोदी इनकी मनमानी चलने नहीं दे रहा। इसलिए वे मोदी को दुश्मन नंबर 1 मानती हैं। मैं आपसे पूछता हूं- क्या मैं टीएमसी की लूट चलने दूं? टीएमसी जो कर रही है, क्या मैं करने दूं? ये पैसा आपका है कि नहीं? ये बंगाल के लोगों, आपकी मेहनत का पैसा है कि नहीं? क्या ये औरों को लूटने दूं क्या? अगर मैं लड़ाई लड़ता हूं तो सही करता हूं?
2.गरीब, किसान, महिला, युवा हमारी प्राथमिकताएं 10 साल में भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। 21वीं सदी का भारत तेज गति से आगे बढ़ रहा है। हम सभी ने मिलकर 2047 तक विकसित भारत बनाने का लक्ष्य तय किया है। देश का गरीब, किसान, महिला व युवा… ये हमारी प्राथमिकता है। हमने निरंतर गरीब कल्याण के लिए कदम उठाए हैं, जिसे दुनिया देख रही है।
3. दुनिया को दिखाया कि पर्यावरण के साथ विकास संभव
हमारा प्रयास है कि पश्चिम बंगाल में रेलवे का आधुनिकीकरण उसी रफ्तार से हो, जैसे देश के दूसरे हिस्सों में हो रहा है। भारत ने दुनिया को दिखाया कि पर्यावरण के साथ तालमेल बैठाकर विकास कैसे किया जा सकता है। हल्दिया से बरौनी तक 500 किमी से ज्यादा लंबी क्रूड ऑयल की पाइप लाइन इसका उदाहरण है। पश्चिम बंगाल के लोगों के सहयोग से हम विकसित भारत का सपना पूरा करेंगे।
बंगाल में PM मोदी का दो दिन का कार्यक्रम…
1 मार्च : हुगली के आरामबाग में पीएम मोदी 7,200 करोड़ रुपए से अधिक के प्रोजेक्ट्स का इनॉगरेशन किया। ये परियोजनाएं रेल, बंदरगाह, तेल पाइपलाइन, एलपीजी आपूर्ति से जुड़ी हैं। जिनका लक्ष्य क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करना और कनेक्टिविटी बढ़ाना है।
2 मार्च : पीएम मोदी बिजली, रेल और सड़क क्षेत्रों से जुड़ी 15,000 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन करने के लिए पश्चिम बंगाल के नादिया जिले के कृष्णानगर का दौरा करेंगे। परियोजनाओं का उद्देश्य राज्य में ऊर्जा क्षेत्र को मजबूत करना और परिवहन बुनियादी ढांचे में सुधार करना है।
PM दोबारा कर सकते हैं बंगाल का दौरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 मार्च को पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले के संदेशखाली जा सकते हैं। वे यहां यौन उत्पीड़न की शिकार महिलाओं से बात कर सकते हैं। बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने गुरुवार (22 फरवरी) को इसकी जानकारी दी थी।
मजूमदार ने बताया कि PM मोदी 6 मार्च को नॉर्थ 24 परगना जिले के बारासात में एक महिला रैली को संबोधित करेंगे। अगर संदेशखाली की पीड़ित महिलाएं प्रधानमंत्री से मिलने की इच्छा जताएंगी, तो पार्टी इसकी व्यवस्था करेगी।
भाजपा ने संदेशखाली में महिलाओं से यौन उत्पीड़न मामले में सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी जारी किया है। भाजपा ने कैप्शन में लिखा- संदेशखाली का ऐसा सच जो हमारी अंतरात्मा को झकझोर कर रख देगा। ममता बनर्जी इस सच को छिपाने की कोशिश कर रही हैं।
ये खबर भी पढ़ें…
गिरफ्तारी के बाद शेख शाहजहां को TMC ने सस्पेंड किया:कहा- एक पार्टी सिर्फ बोलती है, तृणमूल जो कहती है वो करती है
पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं से यौन उत्पीड़न और जमीन हड़पने के आरोपी TMC नेता शेख शाहजहां को टीएमसी ने 6 साल के लिए पार्टी से सस्पेंड कर दिया है। पार्टी के फैसले का ऐलान करते हुए टीएमसी लीडर डेरेक ओ’ ब्रायन ने कहा कि एक पार्टी है, जो सिर्फ बोलती रहती है। तृणमूल जो कहती है, वो करती है। शेख को बंगाल पुलिस ने गुरुवार 29 फरवरी की सुबह नॉर्थ 24 परगना के मीनाखान इलाके से उसे गिरफ्तार किया गया। वह 55 दिन से फरार था। पूरी खबर पढ़ें…
झारखंड में PM का पूर्व CM सोरेन पर तंज:धनबाद की सभा में कहा- नारा इतना जोर से लगाओ कि आवाज जेल तक जाए
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के झारखंड और पश्चिम बंगाल दौरे पर हैं। 1 मार्च को पहले वे धनबाद पहुंचे और बरवाअड्डा में उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने JMM-कांग्रेस गठबंधन सरकार पर निशाना साधा। PM ने कहा कि JMM का मतलब- जमकर खाओ। पहले झारखंड में कोयले के ढेर मिलते थे, अब नोट के मिलते हैं। पूर्व CM हेमंत सोरेन पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि यहां हो रहे नारों की गूंज जेल तक जानी चाहिए। पूरी खबर पढ़ें…
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.
