Weather Today: बिहार समेत देश के इन राज्यों में आज बारिश, तेज हवाएं और ओलों का अलर्ट, जानें देशभर के मौसम का हाल – Aaj Tak

Spread the love

Feedback
IMD Weather Update, Muasam Ka Haal: उत्तर भारत के राज्यों में तापमान में बढ़त देखने को मिल रही है. वहीं, देश के कुछ इलाकों में आज यानी 20 मार्च को बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. मौसम विभाग की मानें तो आज पूर्वी और मध्य भारत के राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. कई इलाकों में गरज के साथ बारिश देखने को मिल सकती है. मौसम विभाग की मानें तो कुछ इलाकों में भारी बारिश भी देखने को मिल सकती है. वहीं, कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हो सकती है.
कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, यहां जानिए अपडेट 
इन इलाकों में होगी बारिश
मौसम विभाग की मानें तो आज बिहार, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा में बारिश की गतिविधियां होंगी. विदर्भ और छत्तीसगढ़ में भी आज बारिश देखने को मिल सकती है. मौसम विभाग ने जो जानकारी दी है उसके मुताबिक, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा में तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि भी देखने को मिल सकती है. छत्तीसगढ़ में तेज बारिश और ओलावृष्टि दर्ज की जा सकती है. 
कैसी है आपके शहर की एयर क्वॉलिटी, यहां कीजिए चेक 
नई दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग की मानें तो आज देश की राजधानी नई दिल्ली में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, आज नई दिल्ली में आसमान साफ रहेगा. वहीं, 21 मार्च को नई दिल्ली में आंशिकतौर पर बादल छाए रह सकते हैं. आनेवाले दिनों में नई दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है. 
दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण का क्या है हाल, देखें खास कवरेज 

उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल
मौसम विभाग की मानें तो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, लखनऊ में आज आसमान साफ रहेगा. गाजियाबाद की बात करें तो आज न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. मौसम विभाग की मानें तो गाजियाबाद में आज आंशिकतौर पर बादल छाए रह सकते हैं. 
अन्य राज्यों का हाल
मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट की मानें तो झारखंड, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में गरज, बिजली और तेज़ हवाओं के साथ काफी व्यापक हल्की से मध्यम बारिश संभव है. वहीं, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के उत्तरी तट पर हल्की बारिश और तूफान संभव है. 20 से 23 मार्च के बीच पश्चिमी हिमालय में छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें संभव हैं. वहीं, ऊपरी इलाकों में बर्फबारी भी देखने को मिल सकती हैं. 
Copyright © 2024 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source

Previous post बंगाल के राजभवन में मोदी-ममता की मुलाकात: हुगली में PM बोले- ममता मुझे दुश्मन नंबर-1 मानती हैं, किसी ने तो … – Dainik Bhaskar
Next post CG Weather News: छत्तीसगढ़ में आज भी बारिश के आसार; नमी हवाओं और ओलावृष्टि से 5 डिग्री तक गिरा पारा – अमर उजाला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *