By: लक्ष्मीकांत शर्मा, आगरा | Updated at : 20 Mar 2024 07:27 PM (IST)
बसपा सुप्रीमो मायावती (फाइल फोटो) ( Image Source : PTI )
UP BSP Candidate List 2024: चुनाव आयोग की तरफ से लोकसभा चुनाव की तारीखों की ऐलान के बाद राजनीतिक पार्टियां एक से बाद एक प्रत्याशी का ऐलान कर रही हैं. अब बहुजन समाज पार्टी ने मथुरा लोकसभा सीट पर प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है. बसपा ने मथुरा सीट से कमलकांत उपमन्यु को प्रत्याशी घोषित कर दिया है.
भगवान श्री कृष्ण की नगरी की रूप में पहचना रखने वाली मथुरा लोकसभा सीट उत्तर प्रदेश के हाई प्रोफाइल सीटों में शामिल की जाती है. बीजेपी ने पहले ही इस सीट पर प्रत्याशी घोषित कर दिया है. बीजेपी की तरफ से मथुरा से मौजूदा सांसद और अभिनेत्री हेमा मालिनी को चुनावी मैदान में उतारा गया है. तो वहीं अब बसपा ने भी हेमा मालिनी को टक्कर देने के लिए प्रत्याशी घोषित कर दिया है.
बीजेपी ने एक बार फिर जताया हेमा मालिनी पर भरोसा
बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री रहीं हेमा मालिनी को बीजेपी ने लगातार तीसरी बार मथुरा लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा है. 2014 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने आरएलडी नेता जयंत चौधरी को हराया था. वहीं, 2019 में हेमा मालिनी ने सपा-आरएलडी गठबंधन के प्रत्याशी नरेंद्र सिंह को मात दी थी और एक बार चुनावी मैदान में हैं.
मथुरा में कब होगा चुनाव?
लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है. चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है. पिछली बार की तरह ही इस बार भी सात चरणों में चुनाव होंगे. पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल, दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल, तीसरे चरण का मतदान 7 मई, चौथे चरण का मतदान 13 मई, पांचवें चरण का मतदान 20 मई, छठे चरण का मतदान 25 मई और सातवें एवं अंतिम चरण का मतदान 1 जून, 2024 को होगा. वहीं, 4 जून को मतगणना होगी. तो वहीं यूपी में भी सात चरणों में चुनाव होंगे और मथुरा में दूसरे चरण में चुनाव होंगे.
ये भी पढे़ं: Budaun Double Murder Case: बदायूं पर कांग्रेस बोली- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस्तीफा देकर मठ चले जाना चाहिए
बदायूं हत्याकांड में मायावती ने दी प्रतिक्रिया, सरकार से की ये मांग
Badaun Double Murder Live: डबल मर्डर के आरोपी जावेद पर 25 हजार का इनाम, पुलिस की गिरफ्त से 36 घंटे बाद भी फरार
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव लड़ेंगी सपा विधायक पल्लवी पटेल, मां कृष्णा पटेल का एलान
Lok Sabha Chunav: ‘मैं सीट छोड़ने के लिए तैयार’ पीलीभीत में BJP सांसद वरुण गांधी के पास सपा का ऑफर
UP Lok Sabha Election 2024 Live Updates: यूपी में नामांकन के पहले दिन नहीं खुला खाता, सपा ने फिर बदला प्रत्याशी
Holi 2024: बेंगलुरु में होली के दिन रेन डांस और पूल पार्टी ‘बैन’, जानिए सरकार को क्यों लेना पड़ा ये फैसला
Shaitaan Box Office Collection Day 13: ‘शैतान’ की कमाई की रफ्तार हुई कम, 13वें दिन का कलेक्शन शॉकिंग
Bengaluru Water Crisis: सड़कों पर पानी के टैंकर और बाल्टियां हाथ में लिए लोगों की लंबी लाइनें, देखें वॉटर शॉर्टेज ने कैसे बदल दी IT सिटी बेंगलुरु की तस्वीर
रतन टाटा और असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने की मुलाकात, राज्य में टाटा समूह का बढ़ रहा है निवेश
IPL 2024: धोनी-पंत समेत IPL के कप्तानों पर करोड़ों खर्च हैं टीम, जानिए कौन है सबसे महंगा कप्तान?
