By: एबीपी लाइव | Updated at : 19 Mar 2024 08:35 AM (IST)
पीएम मोदी (फाइल फोटो)
Lok Sabha Election 2024: चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है. पिछली बार की तरह इस बार भी सात चरणों में मतदान होगा. पहले चरण के लिए 19 अप्रैल को वोटिंग होगी, जबकि 1 जून को सातवें और आखिरी फेज के मतदान होगा. 4 जून को चुनाव का परिणाम आएगा. इस बार सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) जीत की हैट्रिक लगाने की कोशिश कर रही तो वहीं विपक्षी दल बीजेपी को रोकने के लिए एकजुट हो गए हैं.
400 सीट का लक्ष्य हासिल करने में लगी बीजेपी इस बार दक्षिण भारत पर फोकस कर रही है. इस बीच टीवी9 ने तमिलनाडु में एक ओपिनियन पोल किया है. इस पोल में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं.
तमिलनाडु में डीएमके को सबसे ज्यादा सीट
सर्वे में तमिलनाडु की कुल 39 लोकसभा सीटों में एमके स्टालिन के नेतृ्व वाली डीएमके को 23 सीटें मिल सकती हैं. इसके अलावा यहां कांग्रेस को 8 और बीजेपी को 3 सीटें मिलने का अनुमान है. वहीं, सीपीआई 2, सीपीआईएम इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) और विदुथलाई चिरुथिगल काची (VCK)1-1 सीट जीत सकती हैं.
तमिलिसाई सौंदरराजन को मिल सकता है टिकट
इस बीच तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. माना जा रहा है कि बीजेपी सौंदरराजन को तमिलनाडु से मैदान में उतार सकती है. सौंदरराजन को टिकट देना बीजेपी के लिए तमिलनाडु की तिरुनेलवेली, कन्याकुमारी और दक्षिण चेन्नई जैसी सीटों पर अहम साबित हो सकता है.
2019 में बीजेपी का क्लीन स्वीप
साल 2019 में यहां दूसरे चरण में मतदान हुआ था. पिछले चुनाव में डीएमके ने क्लीन स्वीप किया था और यहां मोदी मैजिक नहीं चला था. बीजेपी ने यहां 5 उम्मीदवार मैदान में उतारे थे और सभी को हार का सामना करना पड़ा था. इस दौरान बीजेपी को महज 3.66 फीसदी वोट ही मिल सके थे. तमिलनाडु में बीजेपी के साथ AIADMK, PMK और DMDK गठबंधन में शामिल थीं. दूसरी तरफ डीएमके के नेतृत्व वाले गठबंध को जमकर वोट मिले थे. इस अलायंस में कांग्रेस वीसीके, सीपीआई और सीपीएम शामिल थी.
यह भी पढ़ें- बीजेपी की तीसरी लिस्ट में हो सकते हैं ये 5 बड़े उलटफेर! वरुण गांधी से बृजभूषण शरण सिंह तक के नाम पर लग रहीं ये अटकलें
Lok Sabha Election: यूपी में असदुद्दीन ओवैसी ने बनाया T-20 प्लान, सपा-कांग्रेस में मच गई खलबली, जानें क्या है ये
TV9 Bharatvarsh Opinion Poll: वोटिंग से पहले पलटी बाजी! पहले चरण में NDA- I.N.D.I.A. में कांटे की टक्कर, फासला सिर्फ इतना, सर्वे ने चौंकाया
Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस आज जारी करेगी 50 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट! महाराष्ट्र से फाइनल हुए ये नाम
‘राहुल गांधी को कुछ भी पता नहीं, मुझसे पूछे विधायकों के नाम’, अदिति सिंह का दावा, जानें कौन हैं ये
NCP Symbol Row: अजित पवार गुट को शरद पवार खेमे की चुनौती, कहा- ‘नए ‘सिंबल’ पर चुनाव लड़कर दिखाएं’
Holi 2024: बेंगलुरु में होली के दिन रेन डांस और पूल पार्टी ‘बैन’, जानिए सरकार को क्यों लेना पड़ा ये फैसला
Shaitaan Box Office Collection Day 13: ‘शैतान’ की कमाई की रफ्तार हुई कम, 13वें दिन का कलेक्शन शॉकिंग
Bengaluru Water Crisis: सड़कों पर पानी के टैंकर और बाल्टियां हाथ में लिए लोगों की लंबी लाइनें, देखें वॉटर शॉर्टेज ने कैसे बदल दी IT सिटी बेंगलुरु की तस्वीर
रतन टाटा और असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने की मुलाकात, राज्य में टाटा समूह का बढ़ रहा है निवेश
IPL 2024: धोनी-पंत समेत IPL के कप्तानों पर करोड़ों खर्च हैं टीम, जानिए कौन है सबसे महंगा कप्तान?
