Lok Sabha Election 2024: डायल करिए 1950, चुनाव और मतदाता सूची से जुड़े सवालों का मिलेगा जवाब.. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Spread the love

Lok Sabha Election 2024 लोकसभा चुनाव की तिथि घोषित हो चुकी है। राजनीतिक व सरकारी तंत्र की समस्त गतिविधियां अब आचार संहिता की जद में है। मतदान की प्रक्रिया के दौरान वोटिंग व्यवस्था मतदाता सूची में नाम है कि नहीं वोटर बनने के लिए क्या अभी मौका है। ऐसे तमाम सवालों का जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने जवाब दिया।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। लोकसभा चुनाव की तिथि घोषित हो चुकी है। राजनीतिक व सरकारी तंत्र की समस्त गतिविधियां अब आचार संहिता की जद में है। अब जनता ही सर्वोपरि है। 18 वर्ष से ऊपर के समस्त मतदाता एक जून को मताधिकार का प्रयोग कर नई सरकार बनाने के लिए मतदान करेंगे।

prime article banner

मतदान की प्रक्रिया के दौरान वोटिंग व्यवस्था, मतदाता सूची में नाम है कि नहीं, वोटर बनने के लिए क्या अभी मौका है। ऐसे तमाम सवालों का जिला निर्वाचन अधिकारी, जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने जवाब दिया। वे मंगलवार को दैनिक जागरण प्रश्न पहर में मौजूद थे। उन्होंने इस दौरान पाठकों की तमाम जिज्ञासाओं का समाधान किया।


दैनिक जागरण के प्रश्न पहर कार्यक्रम के दौरान ज्यादा से ज्यादा मतदान की अपील करते हुए वाराणसी के जिलाधिकारी एस राजलिंगम। pic.twitter.com/jzAYS01G4l— UP Desk (@NiteshSriv007) March 21, 2024
प्रश्न- एक जनवरी, 2024 को मेरी उम्र 18 वर्ष पूरी हो चुकी है, क्या मतदाता बन सकते हैं।
उत्तर- बिल्कुल, मतदाता बन सकते हैं। आप गूगल प्ले स्टोर पर जाकर सबसे पहले निर्वाचन आयोग का एप वोटर हेल्पलाइन खोल लें। इस एप में मतदाताओं के लिए बहुत सी सुविधाएं प्रदान की गई हैं। इस एप पर जाकर मतदाता बनने के लिए आप फार्म छह भर दीजिए। आपको पहचान संबंधित दस्तावेज, फोटो आदि भी अपलोड करने होंगे।
प्रश्न- जनपद में आचार संहिता प्रभावी है। नेता जी, लोगों की गाड़ियां झंडा लगाकर हूटर बजाते हुए दौड़ रही हैं ?
उत्तर- गाड़ी में मानक तहत झंडा लगाया जा सकता है लेकिन हूटर नहीं बजाया जा सकता है। अगर ऐसा है तो इसकी जांच करा लेता हूं। तत्काल कार्रवाई होगी।
प्रश्न- बहुतायत मतदान बूथ के बाहर पेड़ तक की छाया नहीं है, गर्मी में वोटिंग के दौरान क्या कुछ विशेष व्यवस्था रहेगी?
उत्तर- आपका सवाल अच्छा है। एक जून को यहां मतदान होने हैं। गर्मी चरम पर होगी। इसको ध्यान में रखते हुए। बूथों पर सेड की व्यवस्था की तैयारी है। इसी के साथ मुकम्मल पेयजल की भी व्यवस्था रहेगी। चिकित्सकों की टीम भी रहेगी। इस तरह के बूथों को चिन्हित करने का कार्य पूरा कर लिया गया है।
प्रश्न- मतदान के लिए बूथ एजेंट बनाए जाते हैं लेकिन बूथ से बहुत दूर इन्हें खड़ा कराया जाता है, इससे क्या फायदा?
उत्तर- बूथ के दरवाजे पर बैठने की व्यवस्था रहेगी तो एजेंट इस बार वहीं बैठेंगे। यह प्रकरण संज्ञान में हैं।
प्रश्न- मतदाता बनने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया लेकिन मतदाता सूची में नाम नहीं आया। अब, क्या करना होगा?
उत्तर-अगर आप ने मतदाता बनने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है तो नाम अवश्य जुड़ा होगा, एक बार टोल फ्री नंबर- 1950 पर फोन कर लीजिए। इस पर आपको समस्त जानकारी देनी होगी। मतदाता सूची में नाम होगा तो आप को जानकारी मिल जाएगी। इस नंबर पर आपको मतदाता सूची समेत बहुत सी जानकारियां मिल जाएंगी। आप, बीएलओ से मिलकर भी मतदाता सूची देख सकते हैं। बीएलओ का नंबर पार्षद व ग्राम प्रधान के अलावा आनलाइन प्राप्त कर सकते हैं।
प्रश्न- नगर निगम के चुनाव में हमेशा वोट देते हैं पर लोकसभा चुनाव में नाम गायब हो जाता है ?
उत्तर- नगर निगम, ग्राम प्रधान के चुनाव की मतदाता सूची अलग होती है। लोकसभा चुनाव की मतदाता सूची अलग होती है। आपका नाम, इस मतदाता सूची में नहीं है तो अभी जुड़वा सकते हैं।

वोटर बन सकते हैं पर नाम किसी का नहीं कटेगा

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि नामांकन से पूर्व तक मतदाता बनने के लिए आवेदन किया जा सकता है। वाराणसी संसदीय सीट के लिए जनपद में सात मई से नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी। आप चार मई तक गूगल प्ले स्टोर पर जाकर निर्वाचन आयोग का वोटर हेल्पलाइन एप अपलोड कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बीएलओ से मिलकर ऑफलाइन भी फार्म भरकर जमा कर सकते हैं। अगर किसी परिवार का सदस्य का नाम कटवाने चाहते हैं या पता आदि संशोधन के लिए फार्म भरना चाहते हैं तो अब नहीं हो सकेगा।

अबकी एक सप्ताह पहले मिलेगी मतदाता पर्ची

मतदाता पर्ची इस बार आपको बहुत पहले यानी समझ लें एक सप्ताह पूर्व ही मिल जाएगी ताकि आप यह जान सकें कि आपका बूथ कहां हैं। घर घर मतदाता पर्ची पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है।

पोस्टल बैलेट अबकी ले जाने को नहीं मिलेगी छूट

इस बार मतदान से पूर्व किसी को पोस्टल बैलेट ले जाने की छूट नहीं मिलेगी। पोस्टल बैलेट मतदान के दौरान ही प्रदान की जाएगी ताकि इसका सही इस्तेमाल हो सके।

इंतजार करिए, आपको मिलेगा वोटर आई कार्ड

मतदाता सूची के प्रकाशन से पूर्व आपने मतदाता बनने के लिए आवेदन किया है तो आपको मतदाता फोटो पहचान पत्र मिलेगा। अभी तीस हजार से अधिक वोटर आई कार्ड चेन्नई से आने हैं।

वाराणसी संसदीय क्षेत्र में नामांकन सात मई से

  • -नामांकन की अंतिम तारीख 14 मई
  • -नामांकन पत्रों की जांच 15 मई को
  • -नाम वापसी 17 मई तक निर्धारित
  • -मतदान एक जून को
  • -मतगणना चार जून को

source

Previous post BJP Manifesto Lok Sabha Election 2024: भाजपा के संकल्प पत्र में दिखेगा 2047 का विजन – Nai Dunia
Next post ओपिनियन पोल का सबसे सटीक अनुमान, किसके साथ देश की जनता? – ABP न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *