ABP Cvoter Opinion Poll 2024: लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले सभी बड़ी पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है. इस बीच एबीपी न्यूज सी वोटर ने लोगों से उनकी राय ली है.एबीपी न्यूज सी वोटर ओपिनियन पोल में देश की 543 लोकसभा सीटों में से 201 सीटों का आंकड़ा सामने आया है. ओपिनियन पोल के मुताबिक 201 सीटों में से एनडीए को 116 सीट इंडिया गठबंधन को 83 सीट और अन्य को 2 सीटों पर जीत मिलने की संभावना है.
