By : एबीपी लाइव | Updated: 25 Mar 2024 09:43 PM (IST)
आम आदमी पार्टी (आप) ने सोमवार को सोशल मीडिया पर एक अभियान शुरू किया और लोगों से देश में संविधान एवं लोकतंत्र को बचाने के लिए इसका समर्थन करने की अपील की. दिल्ली सरकार में मंत्री एवं आप की वरिष्ठ नेता आतिशी ने यहां संवाददाता सम्मेलन में ‘डीपी (डिस्प्ले पिक्चर)’ नामक सोशल मीडिया अभियान की शुरुआत की और लोगों से इसमें शामिल होने का आग्रह किया. उन्होंने कहा पार्टी के सभी नेता और स्वयंसेवी ‘एक्स’, ‘फेसबुक’ और ‘व्हाट्सऐप’ समेत अन्य सोशल मीडिया मंचों पर अपनी ‘प्रोफाइल पिक्चर’ बदलेंगे तथा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सलाखों के पीछे दर्शाएंगे. साथ ही, ‘कैप्शन’ में ”मोदी का सबसे बड़ा डर केजरीवाल” लिखा होगा.
दिल्ली के मंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सौरभ भारद्वाज ने सोमवार (25 मार्च, 2024) को होली के दिन कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल जिस दिन जेल से छूटकर बाहर आएंगे उसी दिन वे लोग (आप वाले) होली मनाएंगे. जिस तरह से एक मुख्यमंत्री को जेल में भेजा गया पूरा विश्व यह देखकर सकते में है. इस गुंडागर्दी के खिलाफ जवाब देना जरूरी है. हम रामलीला मैदान में रैली करेंगे. कल हमलोग प्रधानमंत्री आवास का घेराव करेंगे, क्योंकि यहीं से ईडी सीबीआई संचालित होती है.
#WATCH | Delhi: Delhi Minister Saurabh Bharadwaj says, “Arvind Kejriwal, Satyendar Jain and Manish Sisodia are family members of AAP. Hence, the party has decided to not celebrate Holi this year. Now, we will celebrate Holi only after Arvind Kejriwal is released from jail… A… pic.twitter.com/8iu2nvotbN
कर्नाटक के मंत्री शिवराज तंगाडागी ने कहा है कि ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगाने वाले युवकों और छात्रों को थप्पड़ मारे जाने चाहिए. मंत्री ने हर साल दो करोड़ नौकरियां देने का वादा पूरा नहीं करने का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा. कन्नड़ एवं संस्कृति मंत्री ने यह भी कहा कि भाजपा को आगामी लोकसभा चुनाव में वोट मांगने के लिए शर्म आनी चाहिए क्योंकि वह विकास के मोर्चे पर भी विफल रही है.
ओडिशा में पूर्व विधायक पूर्ण चंद्र सेठी ने ओडिशा में विधानसभा और लोकसभा चुनाव से पहले सोमवार को सत्तारूढ़ बीजू जनता दल से इस्तीफा दे दिया. पूर्ण चंद्र सेठी 2009 से 2019 तक गंजम जिले की खलीकोट विधानसभा सीट से दो बार विधायक निर्वाचित हुए. उन्होंने अपना इस्तीफा ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को भेजा.पूर्व विधायक ने प्राथमिक सदस्यता के साथ-साथ पार्टी की राज्य परिषद से भी इस्तीफा दे दिया. सेठी ने आरोप लगाया कि पार्टी के भीतर उनकी उपेक्षा की जा रही है.
कर्नाटक की मांड्या लोकसभा सीट से जनता दल (सेक्युलर) के प्रदेश अध्यक्ष एच डी कुमारस्वामी के चुनाव लड़ने की अटकलों के बीच चन्नापटना विधानसभा क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं के एक वर्ग ने इसका विरोध किया है. पूर्व मुख्यमंत्री अभी चन्नापटना से विधायक हैं. जद(एस) की कोर कमेटी के नेताओं की मंगलवार को यहां बैठक होने की संभावना है, जिसमें कोलार, हासन और मांड्या के लिए उम्मीदवारों के नाम पर फैसला किया जाएगा. भाजपा के साथ सीट-बंटवारा समझौते के तहत यह क्षेत्रीय दल (जद-एस) इन लोकसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ रहा है.
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के मुखिया लालू प्रसाद यादव के दामाद को अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी (सपा) उत्तर प्रदेश (यूपी) के रामपुर लोकसभा संसदीय क्षेत्र से सियासी मैदान में उतार सकती है. सूत्रों की ओर से सोमवार को इस बात की जानकारी देते हुए बताया गया कि रविवार को इस सिलसिले में आजम खान से भी चर्चा की गई है.
Congress releases the sixth list of candidates for the upcoming Lok Sabha elections. pic.twitter.com/rOump3WGto
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मध्य प्रदेश में 26 मार्च को पूर्व सीएम कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ और 27 मार्च को विवेक बंटी साहू नामांकन भरेंगे.
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सोमवार को तमिलनाडु के शिवगंगा से कांग्रेस के नेता कार्ति चिदंबरम ने नामांकन दाखिल किया. वह पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के बेटे हैं.
दिल्ली की मंत्री आतिशी ने सोमवार (25 मार्च, 2024) को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा- आप के किसी भी नेता के पास से पैसा नहीं मिला है. नरेंद्र मोदी ने चुनाव की घोषणा के बाद ही क्यों सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया. उन्हें पता है कि सीएम केजरावाल ही चुनौती दे सकते हैं. पीएम मोदी को पता है कि सीएम केजरीवाल ही उन्हें हरा सकते हैं. यही वजह है कि पीएम मोदी सीएम केजरीवाल को खत्म करना चाहते हैं. बिना किसी सबूत के उन्हें हिरासत में लिया गया है. डर की वजह से वह अरविंद केजरीवाल को कुचलना चाहते हैं.
वायनाड से अपनी उम्मीदवारी पर केरल बीजेपी अध्यक्ष के सुरेंद्रन ने कहा, “मैं पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष को धन्यवाद देना चाहता हूं. मैं राहुल गांधी की नकारात्मक राजनीति के खिलाफ चुनाव लड़ूंगा. पिछले 5 साल में राहुल गांधी ने विकास को रोकने का काम किया है.”
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य ने दिग्विजय सिंह के कायर वाले बयान पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि, “दिग्विजय सिंह जी मेरे बुजुर्ग हैं, मुझे कुछ कहने की जरूरत नहीं है. मुझे जो करके दिखाना था, मैंने दिखा दिया.”
राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि देश के 2-2 मुख्यमंत्री जेल में हैं. जिन्हें जनता ने अपना वोट देकर जिताया है. उन्होंने कहा कि देशभर में माहौल बदल रहा है. लोकसभा के चुनावों के परिणाम चौंकाने वाले होंगे.
लोकसभा चुनाव के लिए बेलगावी सीट से अपनी उम्मीदवारी पर बीजेपी नेता जगदीश शेट्टर ने कहा कि वह बेलगावी में सभी कार्यकर्ताओं और जनता के साथ नियमित संपर्क में हैं. उन्हें विश्वास है कि वह बेलगावी जिले के सांसद के रूप में चुना जाएंगे.
बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या ने बेंगलुरु में जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी से उनके आवास पर मुलाकात की. इस मौके पर उन्होंने कहा कि बीजेपी-जेडीएस के एक साथ आने से दोनों पार्टियों को जमीनी स्तर पर मजबूती मिली है. उन्हें पूरा विश्वास है कि सभी 28 लोकसभा सीटों पर इस गठबंधन का बहुत सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा.
लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. दरअसल, विधायक भरत चंद्र नारा ने कांग्रेस ने इस्तीफा दे दिया है.
दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दावा किया है कि वह दिल्ली की सभी सात सीटें जीतेंगे और नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में मदद करेंगे.
लोकसभा चुनाव से पहली महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी को झटका लगा है. दरअसल, राष्ट्रीय समाज पार्टी (RSP) के प्रमुख महादेव जानकर ने रविवार (24 मार्च) को महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ गठबंधन ‘महायुति’ के साथ बने रहने की प्रतिबद्धता जताई.
बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा है कि पुलिस सत्तारूढ़ पार्टी- तृणमूल कांग्रेस के कैडर के रूप में कार्य कर रही है. यह एक भयानक स्थिति है. चुनाव की घोषणा के बाद हिंसा जैसी स्थिति शुरू हो गई है. चुनाव आयोग को एक विशेष पर्यवेक्षक और पुलिस पर्यवेक्षक नियुक्त करना चाहिए.
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि उनकी होली के तुरंत बाद लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा करेगी.
बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा है कि वह पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा, सीईसी के सदस्यों और बीजेपी के पूरे नेतृत्व को धन्यवाद देते हैं कि उन्होंने फिर से मुझ पर विश्वास दिखाया है. पिछली बार मैं 11,000 वोटों के एक मिनट के अंतर से चूक गया था, लेकिन पिछले 5 साल में मैंने पीएम मोदी और उनकी कड़ी मेहनत से जो सीखा है, मैंने उसे पुरी में आजमाया था. मैं लोगों से अपील करता हूं कि यह संबित पात्रा को चुनने का चुनाव नहीं है, बल्कि पीएम मोदी, विकास और देश को आगे ले जाने का चुनाव है.
केंद्रीय मंत्री धर्मोंद्र प्रधान ने कहा है कि पीएम मोदी की गारंटी पर लोगों का विश्वास दिन-ब-दिन बढ़ रहा है. ओडिशा में परिवर्तन की लहर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है. इस बार ओडिशा में डबल इंजन सरकार होगी.
कोल्लम लोकसभा सीट से अपनी उम्मीदवारी पर, बीजेपी प्रत्याशी जी कृष्ण कुमार का कहना है, “मुझ पर विश्वास दिखाने के लिए मैं अपने राज्य और केंद्रीय नेताओं और पीएम मोदी को धन्यवाद देता हूं. मैं तिरुवनंतपुरम से आता हूं, लेकिन उन्हें (पीएम मोदी) मुझ पर भरोसा था कि मैं कोल्लम से अच्छी टक्कर दे सकता हूं.”
कल्याण राज्य प्रगति पक्ष (KRPK) के संस्थापक और खनन कारोबारी गली जनार्दन रेड्डी सोमवार सुबह 10 बजे फिर से बीजेपी में शामिल होंगे. रेड्डी ने एक दिन पहले संवाददाताओं से कहा, “आज मेरी हमारी पार्टी के नेताओं के साथ बैठक हुई. पीएम मोदी को एक बार फिर प्रधानमंत्री के रूप में देखने के लिए हम बीजेपी में शामिल हो रहे हैं. मैं 25 साल की उम्र से बीजेपी के लिए काम कर रहा हूं.”
Lok Sabha Election 2024 Highlights: आम चुनाव के लिए प्रचार जोरों पर है. भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाला एनडीए एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता पर भरोसा जता रहा है. वहीं, दिल्ली शराब नीति मामले में ईडी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तार कर लिया है, जिससे इंडिया गठबंधन की तैयारियों को झटका लगा है.
इस बीच रविवार को बीजेपी ने अपनी पांचवीं सूची जारी की, जिसमें 111 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की गई. सत्तारूढ़ दल ने अपने 37 मौजूदा सांसदों का टिकट काट दिया है, जिनमें से 9 उत्तर प्रदेश में, पांच गुजरात में, चार ओडिशा में, और तीन-तीन बिहार, कर्नाटक और झारखंड में हैं.
वरुण गांधी का टिकट कटा
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से पार्टी के मौजूदा सांसद वरुण गांधी को टिकट नहीं मिला है और उनकी जगह पार्टी ने जितिन प्रसाद को मैदान में उतारा है, जबकि वरुण की मां मेनका गांधी को सुल्तानपुर से फिर से उम्मीदवार बनाया गया है.
कंगना रनौत लड़ेंगी चुनाव
अभिनेता अरुण गोविल और कंगना रनौत क्रमशः मेरठ (यूपी) और मंडी (हिमाचल प्रदेश) से चुनाव लड़ेंगे, जबकि बीजेपी की केरल इकाई के अध्यक्ष के सुरेंद्रन को केरल के वायनाड से चुना गया है, जहां से वह वर्तमान कांग्रेस के राहुल गांधी को चुनौती देंगे. लोकसभा चुनाव के लिए मतदान सात चरणों में होंगे.
सात चरणों में होगा चुनाव
चुनाव आयोग के मुताबिक इस बार चुनाव सात चरण में होगा. पहले चरण के लिए 19 अप्रैैल को वोटिंग होगी, 26 अप्रैल को दूसरे, 7 मई को तीसरे, 13 मई को चौथे और 20 मई को पांचवे चरण के लिए मतदान होगी, जबकि 25 मई को छठे और 1 जून सांतवे फेज की वोटिंग होगी. सभी 543 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए वोटों की गिनती 1 जून को होगी.
यह भी पढ़ें- जेल से ही काम करेंगे केजरीवाल, CM के समर्थक नहीं मनाएंगे होली, PM आवास के घेराव का आह्वान
Holi 2024: होली के रंग में पड़ा भंग! अलग-अलग हादसों में गई 24 की जान, सर्वाधिक मौतें UP में
Congress On Abhijit Gangopadhyay: महात्मा गांधी और गोडसे पर पूर्व जज अभिजीत गंगोपाध्याय ने ऐसा क्या कहा, जो भड़क गए जयराम रमेश?
RCB vs PBKS: विराट कोहली ने जड़ा 100वां अर्धशतक, ऐसा करने वाले बने एशिया के पहले खिलाड़ी
UP News: सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव के काफिले पर पथराव, गाली-गलौज करने का भी आरोप, केस दर्ज
कंगना रनौत पर सुप्रिया श्रीनेत ने ऐसा क्या किया पोस्ट, जो बाद में हटाना पड़ा, कहा- मेरा X हैंडल हुआ हैक; जानें- पूरा मामला
