click this icon for latest updates
Published: March 26, 2024 10:14 PM IST
By Gaurav Barar
Haryana Lok Sabha Chunav 2024: हरियाणा में लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है. भाजपा-जजपा (BJP-JJP) गठबंधन टूटने के कुछ दिन बाद, अजय चौटाला (Ajay Chautala) के नेतृत्व वाली पार्टी ने मंगलवार को घोषणा की कि वह हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीट पर अपने दम पर चुनाव लड़ेगी.
जननायक जनता पार्टी (जजपा) ने एक बयान में कहा कि यह निर्णय दिल्ली में पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) की बैठक में लिया गया. दिल्ली में हुई पीएसी की बैठक में लोकसभा चुनाव से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा हुई.
जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला की अध्यक्षता में हुई बैठक में हरियाणा के प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र के लिए कुछ नाम छांटे गए. बयान में कहा गया है कि बैठक में कुछ सदस्यों ने सुझाव दिया कि पार्टी को हरियाणा के अलावा चंडीगढ़ की लोकसभा सीट पर भी चुनाव लड़ने की संभावना तलाशनी चाहिए.
पीएसी ने हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीट के लिए संभावित उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की और विभिन्न मापदंडों पर उनका मूल्यांकन किया. हरियाणा की सभी 10 सीट के लिए लोकसभा चुनाव सात चरण के आम चुनाव के छठे चरण में 25 मई को होंगे. भाजपा ने पहले ही सभी 10 सीट के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है.
बयान में कहा गया है कि पीएसी की बैठक में यह सुझाव दिया गया कि जजपा को चंडीगढ़ संसदीय सीट पर भी चुनाव लड़ना चाहिए, जिस पर पार्टी नेतृत्व ने संभावनाएं तलाशने का निर्देश दिया. बैठक में मौजूद लोगों में हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और जेजेपी के प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह भी शामिल थे.
दुष्यंत चौटाला ने हाल ही में कहा था कि उनकी पार्टी ने आम चुनाव के लिए हरियाणा में दो लोकसभा सीट की मांग की थी, लेकिन भाजपा ने इससे इनकार कर दिया. उनका यह बयान हरियाणा में भाजपा-जजपा गठबंधन टूटने और भाजपा द्वारा मनोहर लाल खट्टर की जगह नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद आया था. बता दें कि, हरियाणा में 2019 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी जेजेपी ने गठबंधन की सरकार बनाई थी जिसमें दुष्यंत चौटाला डिप्टी सीएम बनाए गए थे.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Haryana की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
हरियाणा: लोकसभा चुनाव को लेकर दुष्यंत चौटाला की पार्टी का बड़ा फैसला, BJP से अलग होने के बाद किया ये ऐलान
Begusarai Lok Sabha Election: गिरिराज सिंह बेगूसराय में BJP की लगवाएंगे हैट्रिक? जानें क्या कहते हैं समीकरण
LS Polls: क्या कांग्रेस में शामिल होंगे वरुण गांधी? अधीर रंजन चौधरी ने दिया यह बड़ा बयान-BJP ने पीलीभीत से काटा है टिकट
Bye Elections: हिमाचल-गुजरात में कांग्रेस के बागियों को BJP ने दिया टिकट; कर्नाटक-बंगाल के भी प्रत्याशी घोषित
पीलीभीत से टिकट कटने के बाद क्या Varun Gandhi नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव? क्यों लगाई जा रहीं अटकलें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
