लखनऊ। पुराना किला स्थित लखनऊ मॉन्टेसरी विद्यालय में गुरुवार को रक्षाबंधन पर्व बड़े ही स्नेह और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय की अध्यापिकाओं ने बच्चों के संग मिलकर त्योहार मनाया और भाई-बहन के अटूट प्रेम के इस पर्व को यादगार बना दिया।

विद्यालय के प्राइमरी वर्ग की वरिष्ठ शिक्षिका नीलम जायसवाल ने बच्चों को रक्षाबंधन के पौराणिक और सांस्कृतिक महत्व के बारे में बताया कि यह पर्व बहन द्वारा भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधने और भाई द्वारा जीवन भर रक्षा करने के वचन का प्रतीक है।
इस दौरान विद्यालय की बच्चियों ने अपने सहपाठी भाइयों की कलाई में रंग-बिरंगी हाथों से बनी राखियां बांधी। वहीं शिक्षिकाओं ने सभी बच्चों को इस मौके पर उनके उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया। बच्चों ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर बधाई दी।
इस मौके पर बच्चों के लिए राखी मेकिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया था, जिसमें बच्चों ने सुंदर-सुंदर राखियां बनाईं। शिक्षिकाओं ने बच्चों संग फूलों की राखी, मोतियों की राखी बनाकर पर्यावरण संरक्षण और स्वदेशी का संदेश भी दिया। विद्यालय के प्राइमरी वर्ग की कक्षा तीन में पढ़ने वाले बच्चों ने कक्षा अध्यापिका सौम्या मिश्रा के साथ मिल कर राखियां बनाई और एक दूसरे की कलाई पर बांध रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर अध्यापिका अंशू सिंह,चमेली बाजपेई,रोली श्रीवास्तव,निधि बाजपेई, जैनब इक़बाल , रेखा सिंह व अध्यापिका श्रद्धा द्वारा बच्चों को पर्व की बधाई देकर उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका ने कहा, “हमारा उद्देश्य बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ भारतीय त्योहारों और संस्कारों से जोड़ना है। जब शिक्षिका खुद बच्चों के साथ त्योहार मनाती है तो बच्चों में अपनापन और संस्कार और मजबूत होते हैं।
