Hardik Pandya Rohit Sharma: मोदी स्टेडियम में हार्दिक पंड्या को दर्शकों ने चिढ़ाया… जमकर लगे रोहित-रोहित के नारे, VIDEO – Aaj Tak

Spread the love

Feedback
Hardik Pandya Rohit Sharma: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के एक मुकाबले के दौरान अजीब नजारा देखने को मिला. इस मुकाबले में गुजरात टाइटन्स (GT) और मुंबई इंडियंस (MI) की टीमें आमने-सामने रहीं. मुंबई टीम की कप्तानी हार्दिक पंड्या संभाल रहे हैं.
मगर वो जैसे ही इस मुकाबले के दौरान टॉस के लिए मैदान में आए तो दर्शकों ने उनको जमकर चिढ़ाया. कई बार तो फैन्स ने पंड्या के सामने ही रोहित-रोहित के नारे भी लगाए. इसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहे हैं.
🚨 Toss Update 🚨@mipaltan won the toss and elected to field against @gujarat_titans

Watch the match LIVE on @JioCinema and @StarSportsIndia 💻📱

Follow the match ▶️ https://t.co/oPSjdbb1YT

#TATAIPL | #GTvMI pic.twitter.com/SD45ApFufX
अपनी पुरानी टीम के सामने हैं पंड्या
दरअसल, इस मुकाबले में हार्दिक पंड्या का सामना अपनी पुरानी टीम गुजरात टाइटन्स से हुआ. हार्दिक की अगुवाई में टाइटन्स ने अपने डेब्यू सीजन (2022) में ही खिताब जीत लिया था, जबकि पिछली बार यह टीम उपविजेता रही थी.
The Chants of Rohit Rohit in Narendra Modi stadium 😍
pic.twitter.com/Ys4YKAEZoj
Hardik Pandya getting Booed at Narendra Modi Stadium.

Rohit Rohit chants all over in the stadium.

Wankhede will be real fun on 1st April.#GTvsMI

pic.twitter.com/LFonFg2w3L
हालांकि हार्दिक इस सीजन में ट्रेड के जरिए वापस मुंबई टीम से जुड़ गए हैं. उन्हें रोहित शर्मा की जगह कप्तान बनाया गया है. दूसरी ओर गुजरात टाइटन्स ने हार्दिक की जगह शुभमन गिल को अपना कप्तान बनाया है, जिन्हें कप्तानी का बहुत कम अनुभव है. ऐसे में जब पंड्या मैदान पर आए तो गुजरात के फैन्स ने पंड्या को जमकर चिढ़ाया.
-Rohit Rohit chants.
-Anti-Hardik poster.
-Booing by the crowd.
-Rohit Bhai in form.

We are seated for the biggest match in IPL 🐐. #GTvSMI #RohitSharmapic.twitter.com/1yT3vwUjZj
Chants of ‘Rohit Rohit’. A sea of MI’s blue outside the Narendra Modi Stadium. pic.twitter.com/6DFyM8Zenw
मैच में ये रही दोनों टीमों की प्लेइंग-11:
मुंबई इंडियंस: ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, नमन धीर, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, शम्स मुलानी, पीयूष चावला, गेराल्ड कोएत्जी, जसप्रीत बुमराह और ल्यूक वुड.
इम्पैक्ट सब: डेवाल्ड ब्रेविस, रोमारियो शेफर्ड, विष्णु विनोद, नेहल वढेरा, मोहम्मद नबी.
गुजरात टाइटन्स: शुभमन गिल (कप्तान), ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, डेविड मिलर, विजय शंकर, राहुल तेवतिया, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, उमेश यादव, साई किशोर और स्पेंसर जॉनसन.
इम्पैक्ट सब: बीआर शरथ, मोहित शर्मा, मानव सुथार, अभिनव मनोहर, नूर अहमद.
Copyright © 2024 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source

Previous post Lok Sabha Election 2024 Opinion Poll | Congress poised for victory in Punjab with 7 seats – CNBCTV18
Next post Ara Lok Sabha: भाजपा के सम्मान को ठुकरा कर देखते रह गए पवन सिंह, केंद्रीय मंत्री आरके सिंह को आरा से टिकट मिला – अमर उजाला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *