Lok Sabha Elections 2024: पूर्णिया से Pappu Yadav का पत्ता साफ, RJD ने बीमा भारती को बनाया उम्मीदवार – India.com हिंदी

Spread the love

click this icon for latest updates

Published: March 27, 2024 6:25 PM IST
By Gargi Santosh
Bihar Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव से पहले बिहार की सियासत में कई उलटफेर देखने को मिल रहे है. कुछ दिनों पहले जनता दल, यूनाइटेड (जेडीयू) से इस्तीफा देकर RJD का दामन थाने वाली बीमा भारती को पार्टी ने पूर्णिया लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है. बुधवार को आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने बीमा भारती को लेकर सिंबल दे दिया हैं. हैरानी वाली बात ये है कि पूर्णिया सीट पर कांग्रेस की तरफ से दावा किया जा रहा था कि पप्पू यादव यहां से चुनाव लड़ेंगे, लेकिन आरजेडी ने बीमा भारती को मैदान में उतारकर बड़ा दाव खेला है.

आरजेडी का सिंबल मिलने के बाद बीमा भारती ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वो आने वाली 3 अप्रैल को अपना मांकन दाखिल करेंगी. टिकट मिलने के बाद भारती ने ये दावा किया है कि वो पूर्णिया सीट पर भारी अंतर से जीतेंगी. पप्पू यादव की ओर से की गई दावेदारी पर बीमा भारती ने कहा, कि उन्हें पप्पू यादव और उनकी पार्टी यानि कांग्रेस का पूरा समर्थन मिलेगा. पूर्णिया सीट से उम्मीदवार ने ये भी दावा किया कि उन्हें तीन दिन पहले ही RJD की ओर से पार्टी का सिंबल दे दिया गया था.
आरजेडी की इस घोषणा के साथ बिहार की पूर्णिया सीट को लेकर पिछले कई दिनों से चल रही सियासत भी आज खत्म हो गई. बीमा भारती को पार्टी का सिंबल मिलने से राहुल और प्रियंका गांधी के करीबी पप्पू यादव (Pappu Yadav) का पत्ता कट गया है. बता दें इस सीट को लेकर आरजेडी और कांग्रेस आमने-सामने थी. खुद पप्पू यादव ने भी ये ऐलान किया था कि वह चुनाव लड़ेंगे तो पूर्णिया से ही लड़ेंगे नहीं तो कहीं से चुनाव नहीं लड़ेंगे. RJD ने बीमा भारती को टिकट देकर पप्पू यादव का पूरा खेल खराब कर दिया है.


बीमा भारती को टिकट मिलने के बाद जब पप्पू यादव से सवाल पूछा गया तब उन्होंने कहा, दुनिया छोड़ दूंगा, पूर्णिया नहीं छोडूंगा. उन्होंने आगे कहा राहुल गांधी जी और प्रियंका गांधी जी का विश्वास मेरे साथ है, जो भी फैसला करना है वह वो करेंगे. पप्पू यादव ने कहा, पूर्णिया की जनता मुझे भाई-बेटा मान चुकी है…अपना आशीर्वाद देने का मन बना चुकी है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Bihar की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Lok Sabha Elections 2024: पूर्णिया से Pappu Yadav का पत्ता साफ, RJD ने बीमा भारती को बनाया उम्मीदवार
Begusarai Lok Sabha Election: गिरिराज सिंह बेगूसराय में BJP की लगवाएंगे हैट्रिक? जानें क्या कहते हैं समीकरण
Lok Sabha Election 2024: क्या बिहार में INDIA गठबंधन में सीट शेयरिंग पर बन गई बात? तेजस्वी यादव ने खुद दिया अपडेट
Bihar Board 12th Topper: बिहार के इन स्कूलों से पढ़े हैं 12वीं के साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स के टॉपर्स
Lok Sabha Elections: JDU ने जारी की 16 उम्मीदवारों की लिस्ट, ललन सिंह को मुंगेर से मिला टिकट
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.

source

Previous post Lok Sabha polls | Modi failed to ensure economic development of India: Dayanidhi Maran – The Hindu
Next post Lok Sabah Election: यूपी की इन 5 सीटों पर 2019 के चक्रव्यूह में फंस गई थी BJP, 2024 में वहां क्या होगा? – ABP न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *