Bihar News: बिहार को आज टूरिज्म से जुड़ी योजनाओं की सौगात देंगे PM Modi, जानें किस जिले को मिलेगा कौन सा गिफ.. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Spread the love

PM मोदी गुरुवार को बिहार पर्यटन से जुड़ी पांच योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। सुल्तानगंज से बाबाधाम के रास्ते में कांवरिया पथ मंदार और अंग परिपथ की योजनाओं के साथ जैन सर्किट में वैशाली और गांधी सर्किट में भितिहरवा आश्रम के विकास की योजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा। इस दौरान पर्यटन मंत्री प्रेम कुमार की वैशाली में उपस्थिति रहेगी।
राज्य ब्यूरो, पटना। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को वर्चुअल माध्यम से बिहार से जुड़ी पर्यटन की पांच योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। सुल्तानगंज से बाबाधाम के रास्ते में कांवरिया पथ, मंदार व अंग परिपथ की योजनाओं के साथ जैन सर्किट में वैशाली और गांधी सर्किट में भितिहरवा आश्रम के विकास की योजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा। इस दौरान पर्यटन मंत्री प्रेम कुमार की वैशाली में उपस्थिति रहेगी।

prime article banner

सारण में आमी मंदिर परिसर के विकास के लिए प्रथम चरण में प्रसाद योजना अंतर्गत 12.26 करोड़ रुपये की योजना का शिलान्यास प्रधानमंत्री करेंगे।

स्वदेश दर्शन स्कीम के तहत 41.31 करोड़ रुपये की स्वीकृति

सुल्तानगंज से बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर देवघर के रास्ते में सुविधा बढ़ाने के लिए स्वदेश दर्शन स्कीम के अंतर्गत 41.31 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई थी।
इस राशि से श्रद्धालुओं के बैठने के लिए विभिन्न जगहों पर बेंच, विश्राम के लिए रेन शेल्टर, पर्यटक सुविधा केंद्र, कैफेटेरिया, शौचालय, प्याऊ आदि का निर्माण कराया गया है। स्वदेश दर्शन स्कीम-1 के तहत मंदार और अंग परिपथ पर 40.42 करोड़ रुपये से विकास कार्य संपन्न हुआ है।

बांका में आर्ट एंड क्राफ्ट गांव का निर्माण

बांका जिले के मंदार पहाड़ी की तलहटी में आर्ट एंड क्राफ्ट गांव का निर्माण किया गया है। जिले के बुनकरों और अन्य हस्तशिल्पियों के लिए यहां वर्कशाप एवं दुकानें स्थापित की गई हैं।
परिसर में बिजली की निर्बाध आपूर्ति के लिए सौर ऊर्जा प्लेट लगाई गई है। मंदार पर्वत की तलहटी में अवंतिका नाथ मंदिर में विश्राम कक्ष, पीने का पानी तथा शौचालय आदि का निर्माण हुआ है।

वैशाली के पुष्करणी सरोवर में लेजर शो का निर्माण

वैशाली के पुष्करणी सरोवर में साउंड लाइट एवं लेजर शो का निर्माण किया गया है। स्वदेश दर्शन के अंतर्गत गांधी परिपथ का विकास कार्य 16.37 करोड़ रुपये से कराया गया है।
इसमें भितिहरवा आश्रम में चहारदिवारी, थीमेटिक गेट, प्रदर्शनी हॉल, जनसुविधा, कैफेटेरिया, चरखा, वाटर फाउन्टेन, सिवरेज ट्रीटमेंन्ट प्लांट, सोलर पावर सिस्टम, पार्किंग की सुविधा दी गई है।
सारण के आमी मंदिर परिसर में प्रसाद योजना के अंतर्गत 12.26 करोड़ रुपये की योजना का शिलान्यास किया जाना है।
यह भी पढ़ें: …तो यह है PM Modi का बिहार विजय का मास्टरप्लान, इस रणनीति के तहत Lalu Yadav के चौकों पर लगा रहे सिक्सर
Mahashivratri 2024: 8 मार्च को महाशिवरात्रि पर बन रहा दुर्लभ सिद्धयोग, पूजा करने की सही विधि से मिलेगा पूर्ण फल

source

Previous post लोकसभा चुनाव 2024: उत्तराखंड की सभी 5 सीट पर नामांकन का आखिरी दिन, जानिए किसका किससे मुकाबला – NBT नवभारत टाइम्स (Navbharat Times)
Next post UP की बड़ी खबरें फटाफट: जालौन में प्रेमी ने प्रेमिका को मार डाला, दूसरे रास्ते से घर जाने को लेकर हुआ विवाद – Dainik Bhaskar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *