Lok Sabha Election Live: बिहार में महागठबंधन के बीच सीट शेयरिंग पर बनी सहमति, 26 सीट पर लड़ेगी आरजेडी – ABP न्यूज़

Spread the love

Lok Sabha Election 2024 Live: लोकसभा चुनाव के लिए बिहार कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के बीच सीट शेयरिंग को लेकर बात बन गई है. शुक्रवार ( 29 मार्च) को दोपहर 12 बजे पटना में आरजेडी कार्यालय में सीट बंटवारे का ऐलान किया जाएगा.
सीट शेयरिंग को लेकर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव प्रेस कांफ्रेंस करेंगे. इस दौरान उनके साथ महागठबंधन के सभी घटक दलों के नेता मौजूद रहेंगे. सभी नेता संयुक्त रूप से मीडिया को संबोधित करेंगे. सूत्रों के मुताबिक आरजेडी 26, कांग्रेस 9 और वाम दल 5 सीटों पर लड़ेंगे, वहीं, पूर्णिया सीट आरजेडी के पास रहेगी.
उधर मुंबई में प्रकाश आंबेडकर की दोपहपर 2 बजे मेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. इस दौरान प्रकाश आंबेडकर बताएंगे कि MVA के साथ उनकी पार्टी का गठबंधन क्यों नहीं हो सका. वह इस बात का भी खुलासा करेंगे के महाराष्ट्र में VBA खिलाफ कौन साजिश रच रहा था.
यह भी पढ़ें- TV9 Bharatvarsh Survey: यूपी की जिन सीटों पर चलता था मुख्तार अंसारी का सिक्का, लोकसभा चुनाव में वहां कौन जीत सकता है? सर्वे का खुलासा
बिहार की पूर्णिया लोकसभा सीट से टिकट नहीं मिलने के बाद पप्पू यादव ने कहा “पूर्णिया में कांग्रेस का झंडा लहराएगा. मेरा एक ही उद्देश्य है कि कांग्रेस बिहार की सभी 40 सीटों पर जीत हासिल करे. कोई भी मुझे कांग्रेस के झंडे से अलग नहीं कर सकता है. मैं बिहार में महागठबंधन को मजबूत करने के कांग्रेस पार्टी के फैसले का स्वागत करता हूं.”
हिमाचल प्रदेश के मंडी में कंगना रनौत ने कांग्रेस पर हमला बोला. उन्होंने कहा “मंडी से मुझे टिकट मिला है, कांग्रेस यह बर्दाश्त नहीं कर पाई. राहुल गांधी शक्ति को खत्म करने की बात करते हैं. कांग्रेस नेता मंडी की महिलाओं के बारे में गलत बयानबाजी करते हैं. मंडी में शिवरात्री पर सबसे बड़ा मेला लगता है, लेकिन उनसे क्या उम्मीद कर सकते हैं.”
दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने डूर-टू-डूर कैंपेन चलाया. इस दौरान उन्होंने ‘मैं भी केजरीवाल’ नाम से लोगों को एक पुस्तिका भी वितरित की. इसमें लोगों से 31 मार्च को रामलीला मैदान में होने वाली भारतीय गठबंधन रैली में भाग लेने की अपील की गई.
बिहार में विपक्षी गठबंधन में सीट बंटवारे पर हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और गया से एनडीए उम्मीदवार जीतन राम मांझी ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, “बहुत देर कर दी हुजुर आते-आते.”
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बीजेपी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने  प्रीपेड रिश्वत, पोस्टपेड रिश्वत, ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स के जरिए कंपनियों को धमकाकर उनसे जबरन वसूली की.
आरजेडी, कांग्रेस और लेफ्ट नेताओं ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीटों के बंटवारे की घोषणा की. आरजेडी पूर्णिया और हाजीपुर समेत 26 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी. वहीं, कांग्रेस  9 और लेफ्ट 5 सीटों पर चुनाव लड़ेगी.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने वीडियो बयान जारी किया है. इस दौरान उन्होंने कहा कि हम आज से  केजरीवाल को आशीर्वाद अभियान शुरू कर रहे हैं. इसके लिए उन्होंने एक वॉट्सऐप नंबर जारी किया. सुनीता ने लोगों से इस नंबर पर केजरीवाल को अपना आशीर्वाद और प्रार्थना भेजने की अपील की.
सीएम सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र सिद्धारमैया के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित बयान पर बीजेपी नेता एस सुरेश कुमार ने प्रतिक्रिया दी है, उन्होंने कहा, “यतींद्र सिद्दारमैया एक शिक्षित व्यक्ति हैं. गृह मंत्री के लिए इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल करना राजनीति में उनके भविष्य के लिए महंगा साबित होगा.”
 लोकसभा चुनाव से पहले हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से बीजेपी उम्मीदवार और अभिनेत्री कंगना रनौत ने यहां रोड शो किया. इस दौरान बड़ी तादाद में लोग इकठ्ठा हुए.
दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाते हुए कहा है कि जब सीएम जेल में नहीं थे, तब भी एलजी नहीं चाहते थे कि हमारी सरकार काम करे. 

source

Previous post विकसित असम: शांति और समृद्धि की ओर मार्च – Narendra Modi
Next post Muzaffarnagar News: सत्ता का संग्राम'''' आज मुजफ्फरनगर में, युवाओं से होगी चर्चा, नेताओं से पूछे जाएंगे सवाल – अमर उजाला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *