मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान में 456 व्यक्ति व 279 वाहन चेक

Spread the love

देवरिया (प्रकाश वेग)। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में जनपद में प्रातः 5 से 8 बजे तक मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान आमजन से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया तथा संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की जांच की गई। पुलिस ने चोरी की गाड़ियों, तीन सवारी, मॉडिफाइड साइलेंसर, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने व अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई की। जनपद के 25 स्थानों पर 456 व्यक्तियों व 279 वाहनों की चेकिंग की गई। लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की।

Previous post नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
Next post एनएसयूआई कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करना समय की मांग 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *